Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मथुरा__धर्म नगरी वृंदावन एक बार फिर हुई शर्मसार,,,साधु के भेष में भेड़िया।* वृंदावन में कथित तौर पर महिलाओं का शोषण करने वाले एक कथित साधु की पिटाई का वीडियो वायरल। राजस्थान के हिंडोन सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है कथित साधु। *मथुरा__धर्म नगरी वृंदावन एक बार फिर हुई शर्मसार,,,साधु के भेष में भेड़िया।* वृंदावन में कथित तौर पर महिलाओं का शोषण करने वाले एक कथित साधु की पिटाई का वीडियो वायरल। राजस्थान के हिंडोन सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है कथित साधु।
राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
*मथुरा__धर्म नगरी वृंदावन एक बार फिर हुई शर्मसार,,,साधु के भेष में भेड़िया।* वृंदावन में कथित तौर पर महिलाओं का शोषण करने वाले एक कथित साधु की पिटाई का वीडियो वायरल। राजस्थान के हिंडोन सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है कथित साधु। *मथुरा__धर्म नगरी वृंदावन एक बार फिर हुई शर्मसार,,,साधु के भेष में भेड़िया।* वृंदावन में कथित तौर पर महिलाओं का शोषण करने वाले एक कथित साधु की पिटाई का वीडियो वायरल। राजस्थान के हिंडोन सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है कथित साधु।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- यूपी पुलिस में फिर उठा असंतोष! बाराबंकी PAC के सिपाही देवेंद्र गुप्ता ने विभागीय व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से एक बार फिर सिपाही की नाराजगी सामने आई है। बाराबंकी की 10वीं बटालियन PAC में तैनात सिपाही देवेंद्र गुप्ता ने पुलिस विभाग और PAC की आंतरिक व्यवस्थाओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। सिपाही देवेंद्र गुप्ता ने विभाग के अंदर मौजूद कमियों और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों से जुड़ी कई समस्याओं और विभागीय स्तर पर सामने आने वाली कमियों पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। देवेंद्र गुप्ता का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और PAC में जवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सिपाही की ओर से उठाए गए इन सवालों पर पुलिस विभाग और वरिष्ठ अधिकारी क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या इन शिकायतों की जांच या समाधान के लिए कोई कदम उठाया जाता है। नोट: देवेंद्र गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोप/आपत्तियों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना जरूरी है।1
- प्रशिक्षण के बाद काम न मिलने पर डूडा कर्मचारियों का प्रदर्शन, अपर नगर आयुक्त से वार्ता के बाद 25 सितंबर से काम पर बुलाने का आश्वासन नगर निगम मथुरा-वृंदावन में डूडा के माध्यम से नवनियुक्त कर्मचारियों द्वारा 15-15 दिनों का प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद कार्य पर न बुलाए जाने के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों के आंदोलन की सूचना मिलते ही अपर नगर आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह मौके पर पहुंचीं और कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में आमंत्रित किया वार्ता के दौरान कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से यह मांग रखी कि जिन कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है उन्हें तुरंत काम पर वापस बुलाया जाए और उनके रोजगार को सुरक्षित किया जाए इसके अलावा, नेचर ग्रीन टूल्स एंड कंपनी में कार्यरत 116 डूडा ड्राइवरों एवं हेल्परों के बकाए वेतन का भुगतान नगर निगम के माध्यम से कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई सकारात्मक रुख अपनाते हुए अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 15 दिन का प्रशिक्षण ले चुके सभी कर्मचारियों को 25 सितंबर 2026 से काम पर बुला लिया जाएगा वार्ता के बाद यूनियन के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को कार्य पर नहीं रखा गया और उनकी अन्य लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति या आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी बैठक के अंत में कर्मचारियों ने एकजुटता का संकल्प दोहराते हुए कर्मचारी एकता के नारे लगाए4
- पहाड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न पहाड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न शिशुपाल शर्मा निर्विरोध बने पहाड़ी नगर पालिका अध्यक्ष शिवओम गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई नगर पालिका की चुनाव प्रक्रिया विधायक नौक्षम चौधरी के निर्देशन में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न निकाय चुनाव प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया आज रिटर्निंग अधिकारी जोगेंद्र सिंह गुर्जर ने शिवओम गुर्जर को सौंपा जीत का प्रमाण पत्र चुनाव प्रभारी हमीद खान मेवाती की मौजूदगी में सौंपा गया प्रमाण पत्र अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के बाद पहाड़ी नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड।1
- मथुरा के भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय पर 540 सफाई कर्मचारियों का धरना, अपर आयुक्त प्रियंका से हुई वार्ता मथुरा। मथुरा के भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पर मंगलवार, 22 सितंबर को करीब 540 सफाई कर्मचारियों की भर्ती से जुड़े मामले को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा करीब 540 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। भर्ती के बाद उनसे करीब-15 दिन तक ड्यूटी कराई गई.., लेकिन इसके बाद उन्हें दोबारा काम पर नहीं लिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि 15 दिन तक ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें अभी तक वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि 15 अगस्त, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे विशेष अवसरों और त्योहारों के दौरान भी उनसे सफाई व्यवस्था को लेकर ड्यूटी कराई गई। कर्मचारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान काम कराने के बाद उन्हें दोबारा ड्यूटी पर नहीं लिया गया, जिससे उनमें नाराजगी है। इसी मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारी भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता भी की। आज कर्मचारियों की नगर निगम मथुरा-वृंदावन की अपर आयुक्त प्रियंका से वार्ता हुई। कर्मचारियों ने दोबारा ड्यूटी पर लिए जाने और 15 दिन की ड्यूटी के वेतन सहित अपनी अन्य मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को 25 सितंबर तक ड्यूटी पर लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि अगर 25 सितंबर तक उन्हें ड्यूटी पर नियुक्त नहीं किया गया, तो धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रह सकता है और आंदोलन को और आगे बढ़ाया जा सकता है। अब देखना होगा कि 540 सफाई कर्मचारियों के इस मामले में नगर निगम प्रशासन 25 सितंबर तक क्या निर्णय लेता है।...4
- शमशान भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जुरहरा में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल लोग पैदल मार्च निकाल कर पहुंचे कामां उपखंड कार्यालय शमशान भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जुरहरा में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल लोग जब अपने मांगों को लेकर कामां उपखंड कार्यालय पहुंचे तो उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा ने बड़ी सहजता समझदारी से ग्रामीणों से वार्ता की और उनको संतुष्ट किया और न्याय का भरोसा दिलाया✅🙏🏿1
- जसवंत सिंह भदौरिया कन्या महाविद्यालय कोसी खुर्द मथुरा में सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन हुआ कोसी खुर्द, मथुरा। जसवंत सिंह भदौरिया कन्या महाविद्यालय में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक एवं शैक्षिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। महाविद्यालय प्रबंधन dr हरे कृष्ण भदौरिया एवं शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई।2
- बुलंदशहर में सड़क पर बवाल! गाली-गलौच के बाद दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव — युवक घायल, VIDEO वायरल बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां औरंगाबाद थाना क्षेत्र के बाजार में सड़क पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक युवक के घायल होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर हंगामा और पथराव का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और विवाद की वास्तविक वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1
- 🔥 🚨 वृंदावन में कथित साधु की पिटाई का वीडियो वायरल! महिलाओं के शोषण के आरोपों को लेकर मचा हंगामा, वीडियो ने खड़े किए सवाल 🎥 वायरल न्यूज़ स्क्रिप्ट 📍 वृंदावन | मथुरा वृंदावन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें एक कथित साधु की कुछ लोगों द्वारा पिटाई करते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति पर महिलाओं के कथित शोषण के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामला क्या है, कथित साधु पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ⚠️ RPR NEWS TV DIGITAL की अपील: वायरल वीडियो या आरोपों के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी न मानें। आधिकारिक जांच और पुलिस के बयान का इंतजार किया जाना चाहिए। #️⃣ Hashtags #Vrindavan #Mathura #VrindavanNews #MathuraNews #ViralVideo #BreakingNews #Sadhu #VrindavanViralVideo #BrajNews #BrajKiAwaaz #RPRNEWSTVDIGITAL #UttarPradesh #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate1
- थार पर चढकर स्टंटबाजी करना पड गया भारी,थार जबित,स्टंटबाज पुलिस गिरफ्त कामां- डीग जिले के कामां क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान थार गाड़ी की छत पर चढ़कर खतरनाक स्टंटबाजी और डांस करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में की गई हुड़दंगबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकरम, शहीद और हसीन के रूप में हुई है तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने सहित स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई काली थार गाड़ी को भी मौके से जप्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर हुड़दंग मचाने वाले इन आरोपियों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। उक्त नए वीडियो में तीनों आरोपी कामां पुलिस थाने में लाइन से खड़े होकर अपनी इस हरकत के लिए पुलिस प्रशासन और आम जनता से हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। पुलिस द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले और सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में अपनी एवं दूसरों की जान जोखिम में डालने वालो को कड़ा संदेश दिया गया है।1