logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 330 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच चांदन (बांका)/प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित होने वाले विशेष जांच शिविर के आलोक में सोमवार 9 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की कुल 330 गर्भवती महिलाओं की आधुनिक तकनीकी उपकरणों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की गई।इस दौरान गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी जांच के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन की जांच भी की गई। मेडिकल टीम द्वारा एनीमिया से ग्रसित महिलाओं की विशेष जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में 178, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सुईया में 111 तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भैरोगंज में 41 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई।जांच के उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने,नियमित जांच कराने तथा प्रसव के समय घर से अस्पताल पहुंचने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शिविर में शामिल सभी गर्भवती महिलाओं को अल्पाहार, फल एवं आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराकर मां और शिशु दोनों को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप, शुगर आदि बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है, जिससे समय पर उपचार कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 9 तारीख को यह विशेष जांच शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को एक ही दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और परामर्श की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. मेघना कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह, बीसीएम संजय कुमार, यूनिसेफ बीएम पंकज झा,लैब टेक्नीशियन ममता कुमारी, शंभू कुमार सहित एएनएम, जीएनएम तथा प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार, चांदन (बांका)

1 day ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer चानन, बांका, बिहार•
1 day ago
ba34c6fc-4d1f-4f01-bada-9a028625d134

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 330 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच चांदन (बांका)/प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित होने वाले विशेष जांच शिविर के आलोक में सोमवार 9 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की कुल 330 गर्भवती महिलाओं की आधुनिक तकनीकी उपकरणों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की गई।इस दौरान गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी जांच के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन की जांच भी की गई। मेडिकल टीम द्वारा एनीमिया से ग्रसित महिलाओं की विशेष जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में 178, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सुईया में 111 तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भैरोगंज में 41 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई।जांच के उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने,नियमित जांच कराने तथा प्रसव के समय घर से अस्पताल पहुंचने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शिविर

f08ccd51-a531-4076-81b4-530a87717e0d

में शामिल सभी गर्भवती महिलाओं को अल्पाहार, फल एवं आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराकर मां और शिशु दोनों को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप, शुगर आदि बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है, जिससे समय पर उपचार कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 9 तारीख को यह विशेष जांच शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को एक ही दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और परामर्श की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. मेघना कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह, बीसीएम संजय कुमार, यूनिसेफ बीएम पंकज झा,लैब टेक्नीशियन ममता कुमारी, शंभू कुमार सहित एएनएम, जीएनएम तथा प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार, चांदन (बांका)

More news from Banka and nearby areas
  • Post by Chandrika Yadav
    1
    Post by Chandrika Yadav
    user_Chandrika Yadav
    Chandrika Yadav
    Voice of people Chanan, Banka•
    3 hrs ago
  • Post by Fiyajuddin Ansari
    1
    Post by Fiyajuddin Ansari
    user_Fiyajuddin Ansari
    Fiyajuddin Ansari
    Farmer चानन, बांका, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Saajan Akela
    1
    Post by Saajan Akela
    user_Saajan Akela
    Saajan Akela
    Motivational Speaker Deoghar, Jharkhand•
    2 hrs ago
  • Post by Objectionnews
    1
    Post by Objectionnews
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company Deoghar, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • Post by Bhimkumarrai
    4
    Post by Bhimkumarrai
    user_Bhimkumarrai
    Bhimkumarrai
    देवघर, देवघर, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बांका शहर के विकास और खाली पड़ी सरकारी जमीन के सदुपयोग की मांग को लेकर आज एक सद्भभावना यात्रा निकाली गई।
    1
    बांका शहर के विकास और खाली पड़ी सरकारी जमीन के सदुपयोग की मांग को लेकर आज एक सद्भभावना यात्रा निकाली गई।
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार बांका- में मंगलवार को समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सद्भभावना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बामफोर्ड महादेव मंदिर से शुरू होकर शास्त्री चौक, शिवाजी चौक और गांधी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने शहर के विकास को लेकर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर विवाह भवन और चिल्ड्रन पार्क के निर्माण की मांग की। समाहरणालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर में इस तरह की जनोपयोगी सुविधाओं का अभाव है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत बांका शहर का विस्तार प्रस्तावित है और मिलिट्री ग्राउंड के पास पार्क निर्माण की योजना भी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की।
    1
    बिहार बांका- में मंगलवार को समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सद्भभावना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बामफोर्ड महादेव मंदिर से शुरू होकर शास्त्री चौक, शिवाजी चौक और गांधी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने शहर के विकास को लेकर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर विवाह भवन और चिल्ड्रन पार्क के निर्माण की मांग की।
समाहरणालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर में इस तरह की जनोपयोगी सुविधाओं का अभाव है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत बांका शहर का विस्तार प्रस्तावित है और मिलिट्री ग्राउंड के पास पार्क निर्माण की योजना भी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Saajan Akela
    1
    Post by Saajan Akela
    user_Saajan Akela
    Saajan Akela
    Motivational Speaker Deoghar, Jharkhand•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.