Shuru
Apke Nagar Ki App…
ATM लूट के आरोपी को छुड़ाने के लिए हरियाणा में मेघालय पुलिस पर हमला, ATM लूट के आरोपी को छुड़ाने के लिए हरियाणा में मेघालय पुलिस पर हमला, पुलिस ने चलाई गोली हरियाणा के नूंह जिले के मेवात इलाके में मेघालय पुलिस की टीम पर हमला कर एटीएम लूट के आरोपी राहुल खान को छुड़ाने की कोशिश की गई. भीड़ ने पुलिस वाहन घेरकर हथियार छीनने का प्रयास किया. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.
BJP
ATM लूट के आरोपी को छुड़ाने के लिए हरियाणा में मेघालय पुलिस पर हमला, ATM लूट के आरोपी को छुड़ाने के लिए हरियाणा में मेघालय पुलिस पर हमला, पुलिस ने चलाई गोली हरियाणा के नूंह जिले के मेवात इलाके में मेघालय पुलिस की टीम पर हमला कर एटीएम लूट के आरोपी राहुल खान को छुड़ाने की कोशिश की गई. भीड़ ने पुलिस वाहन घेरकर हथियार छीनने का प्रयास किया. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्रेटर नोएडा | रिपोर्टर: पंकज कुमार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक ओर प्रदेश में 'रामराज्य' और कानून व्यवस्था के चुस्त-दुरुस्त होने का दावा करते हैं, वहीं उनके दावों को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने ग्रेटर नोएडा में जमकर उत्पात मचाया है। मामला थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नवादा गांव का है, जहां दबंगों ने मामूली विवाद में एक परिवार के घर में घुसकर खूनी संघर्ष को अंजाम दिया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, नवादा गांव के सिटी पार्क के पास रहने वाले सुमित के परिवार पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग किस तरह बेखौफ होकर घर के आंगन में घुसकर मारपीट कर रहे हैं। इस हमले में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। गंभीर रूप से घायल हुए लोग इस हिंसक झड़प में परिवार के 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि दीपक, गौरव और अजीत ने साजिश के तहत दुजाना गांव से देवेंद्र नामक व्यक्ति को बुलाया और फिर मिलकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। शिकायत में जान से मारने की धमकी का जिक्र पीड़ित सुमित द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने न केवल मारपीट की बल्कि यह धमकी भी दी कि "अगर इस रास्ते से दोबारा निकले तो जान से मार दिए जाओगे।" घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है। NCR समाचार की अपील वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद अब यह देखना होगा कि नोएडा पुलिस इन दबंगों पर कितनी जल्दी और कितनी सख्त कार्रवाई करती है। क्या इन गुंडों पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा या फिर जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति होगी? पंकज कुमार, NCR समाचार, ग्रेटर नोएडा।2
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए आइडिया को लेकर के भारत भर से ही नहीं बल्कि पूरे विश्व से नई-नई प्रक्रिया आ रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाले की गैस से चाय बनाने के अविष्कार को बढ़ावा देने की बात सही है इससे अमेरिका चीन जापान नेपाल सिंगापुर इंग्लैंड सभी हैरान है1
- नोएडा सेक्टर 16 विद्युत बोर्ड पर 9 फरवरी से कंटिन्यू अनिश्चितकाल धरना चल रहा है शासन प्रशासन कुछ करने के लिए तैयार नहीं है सांसद विधायक भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है जब कि जनता ने सांसद विधायक को यहां से जिताया है इस जनता ने क्या बिगाड़ा है इस जनता को क्यों मूलभूत सुविधा से वंचित रखा गया है शासन प्रशासन आंखें मूंदे सोया हुआ है गूंगा बहरा अंधा प्रशासन जिला गौतम बुद्ध नगर नोएडा3
- अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बेडीजोर में स्थित विशाल शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। यह धार्मिक आयोजन ठाकुर ट्रेडर्स के मालिक धैर्य प्रताप सिंह मोनू द्वारा कराया गया था। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास राधा वल्लभ मिश्रा ने किया।1
- अनूपशहर। 14 मार्च 2026 को डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने सामुदायिक बस्ती में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। सायंकालीन सत्र में “ऑनलाइन शिक्षा: वरदान या अभिशाप” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी सोहन आर्य व डॉ. हरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और तकनीक के संतुलित उपयोग का संदेश दिया1
- Post by Local news1
- बुलंदशहर/ग्रेटर नोएडा: जहाँ एक ओर लोग चंद रुपयों के लिए अपना ईमान बेच देते हैं, वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से कांजी-बड़ा विक्रेता ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है। क्या है पूरा मामला? गाजियाबाद निवासी मुकेश गुप्ता अपनी बेटी की शादी संपन्न कराकर अलीगढ़ से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बुलंदशहर के खुर्जा-पहासू रोड पर आगौरा के पास एक सीएनजी (CNG) पंप के बाहर उन्होंने गाड़ी रोकी और वहाँ लगे एक ठेले पर कांजी-बड़ों का स्वाद लिया। जलपान के बाद वे अपनी कार से आगे बढ़ गए, लेकिन जल्दबाजी में गहनों और नकदी से भरा अपना कीमती बैग वहीं भूल गए। जब उड़ गए होश... मुकेश गुप्ता जब अपने घर गाजियाबाद पहुंचे, तो उन्हें बैग गायब होने का पता चला। बैग में लाखों के जेवरात, भारी नकदी और उनका मोबाइल फोन भी था। घबराहट में उन्होंने अपने ही नंबर पर फोन किया। दूसरी तरफ से फोन यश उर्फ कालू (कांजी-बड़ा विक्रेता) ने उठाया और बड़ी ही शालीनता से कहा— "साहब, आपका बैग मेरे पास सुरक्षित है, आप बेफिक्र होकर आ जाइए।" सुरक्षित मिला 'लाखों का माल' सूचना मिलते ही गुप्ता जी तुरंत गाजियाबाद से वापस बुलंदशहर पहुंचे। जब उन्होंने बैग चेक किया, तो उसमें एक-एक सामान और नकदी सुरक्षित थी। यश की इस ईमानदारी को देखकर मुकेश गुप्ता भावुक हो गए और उसकी परवरिश की जमकर सराहना की। "यह समाज यश जैसे नेक दिल और ईमानदार लोगों की वजह से ही चल रहा है। आज के समय में ऐसी ईमानदारी मिलना मुश्किल है।" — मुकेश गुप्ता, गाजियाबाद यश की ईमानदारी को सलाम यश बुलंदशहर के खुर्जा-पहासू रोड पर अपनी छोटी सी दुकान (ठेला) लगाता है। उसकी आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, लेकिन उसने साबित कर दिया कि ईमानदारी किसी दौलत की मोहताज नहीं होती। यश की इस नेकदिली ने न केवल गुप्ता परिवार की खुशियां लौटाईं, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। रिपोर्टर: पंकज कुमार NCR समाचार, ग्रेटर नोएडा2
- Post by Praveen Kumar1
- Post by Vijay Gautam1