Shuru
Apke Nagar Ki App…
bdaram Rana
Bdaram rana
bdaram Rana
More news from राजस्थान and nearby areas
- इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल उत्पादन में भारत की ऐतिहासिक छलांग, निर्यात में 127 गुना की भारी वृद्धि संवाददाता -संतोष व्यास उदयपुर/डूंगरपुर। भारत पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में एक वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा है। मोबाइल फोन के निर्यात में 127 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को प्रमाणित करता है। यह महत्वपूर्ण जानकारी उदयपुर के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दी। उत्पादन और निर्यात के चौंकाने वाले आंकड़े :- संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014-15 में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का उत्पादन जहां मात्र 1.9 लाख करोड़ रुपये था, वह 2024-25 में 6 गुना बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सबसे क्रांतिकारी बदलाव मोबाइल फोन सेक्टर में देखा गया है। 2014-15 में मोबाइल उत्पादन 18 हजार करोड़ रुपये का था, जो अब 28 गुना बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपये हो गया है। निर्यात के मोर्चे पर भारत ने 1500 करोड़ से सफर शुरू कर 2 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। विशेष बात यह है कि मोबाइल फोन का आयात जो कभी कुल मांग का 75% था, अब घटकर मात्र 0.02% रह गया है। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और भविष्य की योजनाएं :- केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए सरकार ने बजट 2026-27 में भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की है। इसके तहत डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। मात्र चार वर्षों के भीतर सरकार ने लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये की 10 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वर्तमान में माइक्रोन और कायनेस जैसी कंपनियों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जबकि दो अन्य संयंत्र इस वर्ष शुरू होने वाले हैं। युवाओं के लिए रोजगार के खुले द्वार :- इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र न केवल आर्थिक बल्कि रोजगार की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित हो रहा है। उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 25 लाख नौकरियां सृजित हुई हैं। अकेले मोबाइल निर्माण क्षेत्र ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सहित करीब 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। इसके अलावा, चिप डिजाइन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार ने 315 विश्वविद्यालयों को मुफ्त में अत्याधुनिक टूल्स उपलब्ध कराए हैं, जिससे भारतीय छात्र और इंजीनियर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी :- भारत ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाने के लिए अमेरिका, जापान, यूरोपीय संघ, सिंगापुर और नीदरलैंड जैसे देशों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार की इन नीतियों का उद्देश्य भारत को चिप डिजाइन से लेकर अंतिम उत्पाद तक एक संपूर्ण वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में वांछित आरोपियों व चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जारहे अभियान के तहत घासा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने जावड़ स्थित वासक फिलिंग स्टेशन से करीब 1 लाख रुपये की 10 लोहे की जालियां चोरी करने के मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने जावड़ में हाईवे कार्य के लिए रखी इंडियन ऑयल कंपनी की जालियां एक आईसर ट्रक में भरकर चोरी कर ली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक मावली असीमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का ताजा अपडेट। भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में। कोटा भारतीय जनता पार्टी को कार्यालय के लिए यूआईटी के चेयरपर्सन रामकुमार मेहता द्वारा आवंटित किया गया था। किन्तु अशोक गहलोत सरकार और उसके मंत्री शांति धारीवाल ने उसे प्रतिशोध की भावना से सरकार आते ही निरस्त कर दिया था। नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश जैन ने स्पीकर ओम बिरला जी मुख्यमंत्री भजनलाल जी यूडीएच मंत्री खरा साहब ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विधायक संदीप शर्मा ने जयपुर में पांच दिवस तक कड़ी मेहनत कर उक्त भूमि के निरस्त आवंटन को जीवित आवंटन में परिवर्तित करवा कर। कोटा विकास प्राधिकरण से इसका विधिवत पट्टा हासिल कर लिया था। आज वह शुभ घड़ी शुभ मुहूर्त का दिन आ गया है । जब शहर अध्यक्ष राकेश जैन के दो वर्ष के अल्प कार्यकाल में।भारतीय जनता पार्टी का आज 6:00 बजे प्रदेश सुप्रीमो मदन राठौड़ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विधायक संदीप शर्मा शहर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जैन और हजरो कार्यकर्ता। साक्षी बनेंगे आज उस भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय की भूमि पूजन हवन के। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को विशेष साक्षात्कार देते हुए जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि यह भवन काफी कठिनाई की भंवर में फंस गया था। कांग्रेस और भाजपा की गुट बाजी के कारण यह निरस्त हो गया था। लेकिन हमारे स्पीकर ओम बिरला के अथक प्रयास से और दूर दृष्टि कड़ी मेहनत और पक्का इरादा रखकर इस भवन को पुनः भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के लिए आवंटित कराकर आज शिलान्यास करवा रहा हूं। सभी कार्यकर्ता का और गणेश तुल्य मेरे प्यारे कार्यकर्ताओं का नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष इस भारतीय जनता पार्टी के भवन के संघर्ष में सहयोग दिया और यह भवन अगले स्थापना दिवस तक बनकर तैयार हो जाएगा। और पार्टी का अपना कार्यालय बनकर तैयार है औरहो जाएगा।1
- चित्तौड़गढ़ मे गृह रक्षा केंद्र (होमगार्ड ) के कार्यालय की चार दीवारी पर चल रही निर्माण कार्य नगर परिषद ने रुकवाया1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान2
- Post by Bherulal Damor1
- राजसमंद सह-प्रभारी असरार अहमद खान का ग्रुप ने किया स्वागत, पूर्व राज्यमंत्री ने एमएमबी ग्रुप के सेवा कार्यों को सराहा संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। कौमी एकता के प्रतीक हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की स्मृति में एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा पक्षियों के लिए परिंडा बांधो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान के सानिध्य में स्थानीय कब्रिस्तान परिसर में परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस दौरान ग्रुप सदस्यों ने इन बेजुबान पक्षियों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। अभियान की जानकारी देते हुए सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार खिदमत-ए-खल्क (जनसेवा) के कार्यों में जुटा है। भीषण गर्मी के इस मौसम को देखते हुए उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहाँ परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने और दाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की ओर से असरार अहमद खान का राजसमंद जिले का सह-प्रभारी नियुक्त होने पर माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान ने ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप द्वारा बेजुबानों के लिए दाना-पानी मुहैया कराना एक नेक पहल है, जो उनके लिए जीवनदान साबित हो रही है। विशेष रूप से इस अभियान में छोटे बच्चों को शामिल करना सराहनीय है, जिससे नई पीढ़ी में जीव-दया के संस्कार विकसित हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राशन वितरण, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े की थैलियों का वितरण और सड़क सुरक्षा जैसे कार्यों के माध्यम से इस ग्रुप ने पूरे संभाग में समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- उदयपुर जिले के घासा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 01 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जारहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा आमसूचना व तकनीकी सहयोग से कार्रवाई की गई।1
- सीमलवाड़ा । कस्बे में पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरुआती दिनों में असरदार नजर आया, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति फिर से पहले जैसी होती जा रही है। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा में समेट लिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में कई व्यापारी फिर से नियमों की अनदेखी करने लगे हैं। कस्बे की मुख्य सड़क पर स्थित राजस्थान ग्रामीण बड़ौदा बैंक के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बैंक के सामने किसी प्रकार की पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक अपने दुपहिया वाहनों को सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। सोमवार को भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब बैंक के बाहर बड़ी संख्या में खड़े दोपहिया वाहनों के कारण करीब 15-15 मिनट तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो बैंक प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान किया जा रहा है। आमजन ने आरोप लगाया कि बैंक प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है। यदि बैंक परिसर में या आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर नियमित निगरानी और कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कस्बे की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को राहत मिल3