जिला चिकित्सालय लालसोट में कार्य ग्रहण करने के लिए पहुंचा युवक, रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट में आज राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 52 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमान ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। शिविर के दौरान डॉ. अभिजीत आशिका, डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर हरिसिंह एवं राजेश सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। स्टाफ के निरंतर प्रयासों एवं रक्तदाताओं के उत्साह के परिणामस्वरूप शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा सका। रक्त संग्रहण के लिए जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के साथ राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के पैथोलॉजिस्ट डॉ. तपेंद्र उपाध्याय एवं लैब टेक्नीशियन मनोज कुमावत उपस्थित रहे। शिविर की विशेष बात यह रही कि एक युवक ने लालसोट जिला चिकित्सालय में आज ही कार्यग्रहण करने के लिए पहुंचने के दौरान रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर के समापन अवसर पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमन ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट की ओर से सभी 52 रक्तदाताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आमजन से भी अपील की गई कि वे आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में अपना योगदान दें।
जिला चिकित्सालय लालसोट में कार्य ग्रहण करने के लिए पहुंचा युवक, रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट में आज राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 52 यूनिट रक्तदान
किया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमान ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। शिविर के दौरान डॉ. अभिजीत आशिका, डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर हरिसिंह एवं राजेश सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया।
स्टाफ के निरंतर प्रयासों एवं रक्तदाताओं के उत्साह के परिणामस्वरूप शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा सका। रक्त संग्रहण के लिए जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के साथ राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के पैथोलॉजिस्ट डॉ. तपेंद्र उपाध्याय एवं लैब टेक्नीशियन मनोज कुमावत उपस्थित रहे। शिविर की विशेष बात यह रही कि एक युवक ने लालसोट जिला चिकित्सालय में आज ही कार्यग्रहण करने के लिए पहुंचने के दौरान रक्तदान कर मानवता
की मिसाल पेश की। शिविर के समापन अवसर पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमन ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट की ओर से सभी 52 रक्तदाताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आमजन से भी अपील की गई कि वे आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में अपना योगदान दें।
- बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम मंदिर में सावन माह के मेले को लेकर तीन दिवसीय भारत लक्की मेला लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया गया इस मौके पर जगह-जगह समाज से भी कार्य करता हूं के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन शिकंजी चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया1
- जनसुनवाई केंद्र में विधायक ने की जान सुनाई लोगों की सिकराय में सिकराय विधायक विक्रम ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई बैठक के दौरान उन्होंने लोगों का मन देखा और किसी टिकट देनी है उसे लेकर भी चर्चा की गई वहीं भाजपा पार्टी के नियमों के अनुसार ही चुनाव लड़ने के लिए भी लोगों से कहा गया इस दौरान भांडारेज और सिकराय नगर पालिका के लोग मौजूद रहे।1
- दौसा जिले में इब्तिदा संस्था के द्वारा जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला का हुआ आयोजन इब्तिदा संस्था व एक्सिस बैंक फाउंडेशन क़े सहयोग से जिले में चलाये जा रहें महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम क़े अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजन किया गया. लोकेशन कोऑर्डिनेटर सतीश चंद बंसीवाल ने बताया की संस्था जिले क़े पाँच ब्लॉक में कार्य कर रही हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले, साथ ही सरकार द्वारा संचालित जानकल्याणकारी योजनाओं की जागरूकता व बेहतर पहुँच क़े लिए कार्य किया जा रहा हैं, जिससे पात्र सदस्य योजनाओं से वंचित ना रहें व पारदर्शिता को बढ़ावा मिले, महिलाओं की ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, वार्ड सभा आदि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं, साथ ही गांव क़े विकास में महिलाओं की भूमिका कैसे अधिक हो सकें इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत हैं पंचायत समिति दौसा के प्रधान प्रहलाद नारायण ने महिलाओं की ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, वार्ड सभा आदि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया साहब खान ने पंचायती राज कानून के बारे मे बताते हुए ग्राम सभा सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला ,यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दौसा प्रमिला ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर अलग अलग पंचायतो से 39 सरपंच वार्ड पंचों,बहाला लोकेशन कॉर्डिनेटर चन्द्रकान्त व टीम, प्रतापगढ़ लोकेशन कॉर्डिनेटर रामसिंह व टीम,सहेली समिति दौसा फेडरेशन सलाहकार जैबुल निशा, मैनेजर काजल ,सचिव आशा , महावीर, नरेश, गीता अनीता कृष्ण कुमार, प्रिया, कमलेश, रोहिताश, प्रधान मीणा आदि मौजुद रहे।3
- भोजवाड़ा में बिजली व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों ने RDSS योजना से सुधार की उठाई मांग बांदीकुई। ग्राम पंचायत भोजवाड़ा के ग्रामीणों ने गांव की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर RDSS योजना के तहत बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में अत्यधिक लो-वोल्टेज, बार-बार लाइन फॉल्ट, जर्जर विद्युत तार और टूटे-फूटे बिजली पोलों के कारण आमजन परेशान हैं। शाम के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। वहीं ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड होने से बार-बार जलने की समस्या भी सामने आ रही है। कई घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर भी स्थापित नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि पावर हाउस से भोजवाड़ा के लिए स्वतंत्र फीडर लाइन बिछाई जाए, जर्जर तार व क्षतिग्रस्त पोल बदले जाएं तथा क्षमता के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएं। साथ ही मुख्य गांव के अलग फीडर से भोजवाड़ा की लाइन करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार होने से भोजवाड़ा के करीब 500 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और बार-बार होने वाले बिजली फॉल्ट एवं लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।1
- बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ रोड गणेश मोड़ के पास महादेव सेवा फाउंडेशन के द्वारा सावन माह के मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की1
- सिमिर नदी में आया उफान, जान जोखिम में डालकर घर पहुंच रहे ग्रामीण सपोटरा। बुधवार शाम बारिश के चलते सिमिर नदी में उफान आने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हुए। नदी में पानी आने के बाद ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में सिमिर नदी में आए दिन उफान की स्थिति बनती है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। इसके बावजूद ग्रामीण जरूरी काम के लिए जोखिम उठाकर नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि भंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं को लेकर कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। हर वर्ष बारिश के मौसम में ग्रामीणों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सिमिर नदी पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने तथा बारिश के दिनों में होने वाली समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1