भेष बदलकर मंदिर पहुंचे मंत्री एस. रमेश, VIP दर्शन के नाम पर रिश्वतखोरी का किया खुलासा तिरुचेंदूर: तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) मंत्री एस. रमेश ने मंदिरों में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर लगाम कसने के लिए अनोखा कदम उठाया। मंत्री आम श्रद्धालु के वेश में तिरुचेंदूर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पहुंचे और VIP दर्शन के नाम पर कथित रूप से पैसे मांगने की व्यवस्था का खुद जायजा लिया। बताया गया कि मंत्री ने मास्क लगाकर सामान्य श्रद्धालु की तरह मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद व्यक्ति से कथित तौर पर VIP/त्वरित दर्शन के लिए ₹1,000 प्रति व्यक्ति की मांग की गई। चार लोगों के लिए करीब ₹4,000 का भुगतान डिजिटल माध्यम से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद मंत्री ने पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में एक पुजारी समेत मंदिर से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई। मंत्री के इस औचक निरीक्षण को मंदिरों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। घटना के बाद मंदिर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की अवैध वसूली रोकने के निर्देश दिए गए। मंत्री एस. रमेश का यह कदम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने खुद आम श्रद्धालु बनकर व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखने की कोशिश की। सरकार का संदेश साफ है कि धार्मिक स्थलों पर दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कथित अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- पाली नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार चयन से पूर्व, अग्रसेन वाटिका में पर्यवेक्षको द्वारा कार्य क्रर्ताओ को संबोधित करते। पाली 24अगसत। पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी द्वारा भाजपा पार्षद उमीदवार चयन से पूर्व अग्रसेन वाटिका में एक जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ का सम्मेलन,प्रदेश पर्ववेक्षको ने किया संबोधित। कार्यक्रम को संबोधित राजस्थान सरकार में मुख्य सचेतक जोगेशवर गर्ग, भड़ाना, और सांसद महाराज , पाली सासंद पीपी चौधरी , पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभापति महेंद्र बौहरा, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, पूर्व शहर अध्यक्ष सोहन गौतम,आदी ने आमसभा को सम्बोधित किया गया। चुनावी सभा का मुख्य उद्देश्य नगर निगम पाली प्रथम बार,और प्रथम बार में किसी भी सूरत में नगर निगम में 50पार्षद का लक्ष्य मानकर चलते हुए बोर्ड बनाया जाना,और महापौर भाजपा का ही बने,इस बात पर अधिक बल दिया गया। चुनाव में अधिकांश पाली नगर परिषद विगत दो बोर्ड भाजपा के रहे थे,और सभापति महेंद्र बौहरा व रैखा राकेश भाटी द्वारा विगत दस सालों में करवायें गये,विकास की चर्चा तक नहीं की गई। हां ज्ञान चंद पारख ने बिना किसी का नाम लिए,इतना दो टुक शब्दों में अवश्य कहां,कि विगत बोर्ड विकास कार्य में कभी रही तो उसको हम अब पुरे करवायेंगे। मंचासीन अतिथियों का जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने दुपट्टा ओढ़ाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। और अंत में ज्ञान चंद पारख पूर्व विधायक पाली ने सभी पधारे कार्यक्रर्ताओ का आभार व्यक्त किया गया।और जो चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने हेतु आने वालों में से अगर पर्यवेक्षको से मिलना चाहते हैं,कोई बात करना चाहते हो,तो अभी अलगक्ष से बैठकर बात कर सकते हैं। ( छगन लाल भारद्वाज, प्रधान संपादक)4
- ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत राजसमंद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 राजसमंद पुलिस का सफल ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2 , नशे की लत और अवैध कारोबारों पर सफल साबित हो रहा ऑपरेशन, जिले में नशे की प्रवृत्ति पर काफी हद तक लग रही लगाम, राजसमंद एसपी हेमंत कुमार कलाल ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी,1
- भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने किया पाली नगरनिगम में बीजेपी का बोर्ड बनने का दावा, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां1
- 📰 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगड़ावास में मिशन मानस एवं कृष्ण भोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन आज दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगड़ावास (GSSS Jograwas) में मिशन मानस एवं कृष्ण भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🙏🌿 इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता से धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण देखने को मिला। कृष्ण भोज कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- जालौर शहर के जोशी सर्कल पर टैक्सी चालकों ने टूटी हुई सड़क को लेकर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया टैक्सी चालक भगवान राम ने बताया कि बारिश आने के बाद सड़क टूट गई थी जिसको कंक्रीट से ठीक किया गया था लेकिन अब कंक्रीट के पत्थर वाहनों के आवागमन के समय उछलकर टैक्सी स्टैंड पर वाहनों पर लग रहे हैं जिस कारण वाहनों को नुकसान भी हो रहा है आपको बता दे की तिलक द्वार से बारिश के मौसम में तेज बार तेज बारिश के दौरान तेज वेग से पानी बहता है जिस कारण यह सड़क टूट गई थी लेकिन आज दिन तक इसे ठीक नहीं किया गया है4
- नगर निकाय आम चुनाव 2026* *जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण* नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी मतदान केन्द्रों एवं संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारी, न्यायिक शाखा के कार्मिक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।2
- राजसमंद के कांकरोली में रक्षाबंधन से सजे राखियो के बाजार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 रक्षाबंधन से पूर्व राखियों से सजे बाजार, इस वर्ष छोटी और आकर्षक राखियो की भारी डिमांड, बच्चे पसंद कर रहे हैं प्लास्टिक की कार्टून वाली राखियां, 2 रुपए से लेकर 2 हजार तक की राखियां बाजार में उपलब्ध,1
- नगर निकाय आम चुनाव 2026, जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी मतदान केन्द्रों एवं संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारी, न्यायिक शाखा के कार्मिक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। --------2
- रूपनारायण दर्शन राजसमंद 73 रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित मेंप्रसारित1