logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस सिलिंडर की किल्लत की अफवाह पर सदर एसडीएम-1 पहुंचे सुगौली। किया गैस एजेंसी के गोदाम और ऑफिस की जांच। बाद में प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों का जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।

3 hrs ago
user_Shambhu sharan
Shambhu sharan
सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

गैस सिलिंडर की किल्लत की अफवाह पर सदर एसडीएम-1 पहुंचे सुगौली। किया गैस एजेंसी के गोदाम और ऑफिस की जांच। बाद में प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों का जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।

More news from बिहार and nearby areas
  • आगामी दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती अनामिका टी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 11.03.2026.
    1
    आगामी दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती अनामिका टी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 11.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • रोहतास में घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का छापा 10 सिलेंडर जब्त दो हिरासत में। रोहतास जिले के सासाराम में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को एसडीएम डॉ.नेहा कुमारी के नेतृत्व में शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक घर से 10 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण बरामद किया गया। प्रशासन की टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। साथ ही मौके से 19 उपभोक्ता कार्ड भी बरामद किए गए और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोग गैस की कालाबाजारी को लेकर नाराजगी भी जताते दिखे। एसडीएम डॉ.नेहा कुमारी ने बताया कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग में परेशानी की शिकायत भी की है। उनका कहना है कि एजेंसी द्वारा जारी किया गया नंबर अक्सर नहीं लग रहा है जिससे गैस बुक कराने में दिक्कत हो रही है। छापेमारी टीम में खाद आपूर्ति विभाग के मार्केटिंग ऑफिसर राजदीप कुमार और नगर थाना की पुलिस भी शामिल थी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
    1
    रोहतास में घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का छापा 10 सिलेंडर जब्त दो हिरासत में।
रोहतास जिले के सासाराम में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को एसडीएम डॉ.नेहा कुमारी के नेतृत्व में शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान एक घर से 10 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण बरामद किया गया। प्रशासन की टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। साथ ही मौके से 19 उपभोक्ता कार्ड भी बरामद किए गए और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोग गैस की कालाबाजारी को लेकर नाराजगी भी जताते दिखे।
एसडीएम डॉ.नेहा कुमारी ने बताया कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कई उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग में परेशानी की शिकायत भी की है। उनका कहना है कि एजेंसी द्वारा जारी किया गया नंबर अक्सर नहीं लग रहा है जिससे गैस बुक कराने में दिक्कत हो रही है।
छापेमारी टीम में खाद आपूर्ति विभाग के मार्केटिंग ऑफिसर राजदीप कुमार और नगर थाना की पुलिस भी शामिल थी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • मेहसी । पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी में एनएच-27 के पास बाइक लूट की कोशिश को ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। घटना चकिया के चन्द्रशील जाने वाली सड़क के समीप की बताई जा रही है, जहां घात लगाकर बैठे तीन बाइक सवार अपराधी राहगीरों से मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास कर रहे थे। बताया जाता है कि उसी दौरान बारात से लौट रहे लोगों की भीड़ को देखकर दो अपराधी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसी बीच मेहसी पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के इमादपट्टी गांव निवासी ललन राम के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। इसके बाद मेहसी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में तानिया गांव निवासी मदन चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र सीपू कुमार ने थाने में आवेदन देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मेहसी थाना अध्यक्ष शालू गौरव का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार अपराधी की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    मेहसी । पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी  में एनएच-27 के पास बाइक लूट की कोशिश को ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। घटना चकिया के चन्द्रशील जाने वाली सड़क के समीप की बताई जा रही है, जहां घात लगाकर बैठे तीन बाइक सवार अपराधी राहगीरों से मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास कर रहे थे।
बताया जाता है कि उसी दौरान बारात से लौट रहे लोगों की भीड़ को देखकर दो अपराधी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसी बीच मेहसी पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के इमादपट्टी गांव निवासी ललन राम के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। इसके बाद मेहसी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इस मामले में तानिया गांव निवासी मदन चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र सीपू कुमार ने थाने में आवेदन देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं मेहसी थाना अध्यक्ष शालू गौरव  का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार अपराधी की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • यह घटना हरसिद्धि थाने का है जहां पर पुलिस थाने में जाकर आवेदन देते समय वीडियो बनाने के जून में ऊपर केस करके #vmjlivenews #breakingnews #news #vmjlivenews #breakingnews
    1
    यह घटना हरसिद्धि थाने का है जहां पर पुलिस थाने में जाकर आवेदन देते समय वीडियो बनाने के जून में ऊपर केस करके
#vmjlivenews #breakingnews #news #vmjlivenews #breakingnews
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • ईद पर गद्दी समाज उत्थान समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटी ईदी किट बैरिया प्रखंड के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी व तुमकडिया गांवों में गरीब परिवारों को मिला सहयोग बैरिया ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर गद्दी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी और तुमकडिया सहित कई गांवों में गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच ईदी किट का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि गद्दी समाज के गरीब परिवार भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। वितरित की गई ईदी किट में पहनावे और खाद्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। किट में साड़ी, सूट, कुर्ता का कपड़ा, लुंगी और गमछा के साथ-साथ सेवई, चीनी, खजूर, गड़ी-छोहड़ा तथा दूध के लिए नकद राशि भी दी गई, जिससे जरूरतमंद परिवार भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। समिति के सदस्यों ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर आसिफ गद्दी, इंसाफ गद्दी, मो. अज़हरुद्दीन गद्दी, आलियास गद्दी, जाकिर गद्दी, खुरशेद गद्दी, रहमत गद्दी, नेजामुल्लाह गद्दी, रफी गद्दी, अफजल गद्दी, एमाम गद्दी और अमीन गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: ईद के मौके पर बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच ईदी किट वितरित करते गद्दी समाज उत्थान समिति के सदस्य।
    1
    ईद पर गद्दी समाज उत्थान समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटी ईदी किट
बैरिया प्रखंड के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी व तुमकडिया गांवों में गरीब परिवारों को मिला सहयोग
बैरिया 
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर गद्दी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी और तुमकडिया सहित कई गांवों में गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच ईदी किट का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि गद्दी समाज के गरीब परिवार भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। वितरित की गई ईदी किट में पहनावे और खाद्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। किट में साड़ी, सूट, कुर्ता का कपड़ा, लुंगी और गमछा के साथ-साथ सेवई, चीनी, खजूर, गड़ी-छोहड़ा तथा दूध के लिए नकद राशि भी दी गई, जिससे जरूरतमंद परिवार भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। समिति के सदस्यों ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर आसिफ गद्दी, इंसाफ गद्दी, मो. अज़हरुद्दीन गद्दी, आलियास गद्दी, जाकिर गद्दी, खुरशेद गद्दी, रहमत गद्दी, नेजामुल्लाह गद्दी, रफी गद्दी, अफजल गद्दी, एमाम गद्दी और अमीन गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
ईद के मौके पर बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच ईदी किट वितरित करते गद्दी समाज उत्थान समिति के सदस्य।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे, इस दौरान उन्होंने अररिया जिले को बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी,
    1
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे, इस दौरान उन्होंने अररिया जिले को बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी,
    user_News Granth
    News Granth
    चकिया (पिपरा), पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • घोड़हिया घाट के पास 80 लीटर देशी शराब बरामद, तीन तस्कर फरार श्रीनगर। श्रीनगर थाना क्षेत्र के घोड़हिया घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तीनों तस्कर अंधेरे और गंडक नदी के किनारे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि शनिवार शाम पुलिस टीम संध्या गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि घोड़हिया घाट के पास कुछ लोग शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही तीन व्यक्ति गेहूं के खेत की ओर भागने लगे और अपने साथ लाया सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, जिसमें तीन बोरों से कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर थाना मालखाने में जमा करा दिया गया है। चौकीदारों की पहचान के आधार पर फरार तीनों आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
    1
    घोड़हिया घाट के पास 80 लीटर देशी शराब बरामद, तीन तस्कर फरार
श्रीनगर। श्रीनगर थाना क्षेत्र के घोड़हिया घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तीनों तस्कर अंधेरे और गंडक नदी के किनारे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि शनिवार शाम पुलिस टीम संध्या गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि घोड़हिया घाट के पास कुछ लोग शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस वाहन को देखते ही तीन व्यक्ति गेहूं के खेत की ओर भागने लगे और अपने साथ लाया सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, जिसमें तीन बोरों से कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर थाना मालखाने में जमा करा दिया गया है।
चौकीदारों की पहचान के आधार पर फरार तीनों आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • मोतिहारी: जिले में एक इंटर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में की गई है, जो इंटर का छात्र बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। मृतक के मामा राजन ने बताया कि आशीष का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर करीब तीन-चार दिन पहले गांव के कुछ युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया था। परिजनों का कहना है कि उसी घटना के बाद से आशीष काफी तनाव में था और अब उसकी संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार वालों ने इस मामले में संबंधित युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
    1
    मोतिहारी: जिले में एक इंटर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में की गई है, जो इंटर का छात्र बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है।
मृतक के मामा राजन ने बताया कि आशीष का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर करीब तीन-चार दिन पहले गांव के कुछ युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया था।
परिजनों का कहना है कि उसी घटना के बाद से आशीष काफी तनाव में था और अब उसकी संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार वालों ने इस मामले में संबंधित युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • रास्ता विवाद में मारपीट का आरोप, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार नौतन। थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित फुलियाखाड़ा गांव में रास्ता विवाद को लेकर एक युवक द्वारा वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक रोहित राम ने आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार के साथ मारपीट की जा रही है। वीडियो में युवक यह भी कहता नजर आ रहा है कि मामले की सूचना नौतन पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इसके कारण परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    रास्ता विवाद में मारपीट का आरोप, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार
नौतन। थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित फुलियाखाड़ा गांव में रास्ता विवाद को लेकर एक युवक द्वारा वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक रोहित राम ने आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार के साथ मारपीट की जा रही है।
वीडियो में युवक यह भी कहता नजर आ रहा है कि मामले की सूचना नौतन पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इसके कारण परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.