Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीजेपी के पाप का घड़ा वाले वार पर सपा नेत्रियों का पलटवार ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर भी गरमी सियासत
आपकी ताकत अयोध्या
बीजेपी के पाप का घड़ा वाले वार पर सपा नेत्रियों का पलटवार ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर भी गरमी सियासत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की दुर्दशा देख लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज।1
- बच्चों के खेलने की जगह पर अवैध पार्किंग संचालित अयोध्या कौसलेश कुंज का मामला अयोध्या (रामजन्म भूमि/नगर निगम) मोतियाबिंद बच्चों के खेलने की जगह पर अवैध पार्किंग संचालित अयोध्या कौसलेश कुंज का मामला अयोध्या में जहां अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को यातनाएं दी जाती है ठेले जब्त कर लिए जाते है वहीं प्रशासन को मोतियाबिंद उस जगह हो जाता है जब कार्यवाही बड़े लोगों और अवैध टैक्सी स्टैंड के वसूली से जुड़ा हो जहां होम स्टे वालो और अवैध टैक्सी वसूली वालो ने क्या हाल कर दिया है मामला थाना राम जन्म भूमि के अंतर्गत कौशलेश कुंज कालोनी अयोध्या से जुड़ा है जहां न नगर निगम को दिखाई पड़ रहा है न पुलिस को न विकाश प्राधिकरण और न ही उन सचल दल वालो को जहां अवैध पार्किंग वालो ने बच्चों के खेलने उठने बैठने के स्थान पर अवैध पार्किंग संचालित कर दिया है1
- शव दफनाने को लेकर विवाद में बड़ा अपडेट, परिजन शव निकालकर दूसरी जगह करेंगे दफन बिपिन पांडेय। संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या शव दफनाने को लेकर विवाद में बड़ा अपडेट, परिजन शव निकालकर दूसरी जगह करेंगे दफन जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।2
- जिला अस्पताल में मरीज को घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल जिला अस्पताल में मरीज को घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल अयोध्या। जिला चिकित्सालय के लावारिस वार्ड में भर्ती मरीज को जमीन पर घसीटकर ले जाने का कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवियों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति लावारिस वार्ड में भर्ती मरीज को जमीन पर घसीटकर ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्वयंसेवी संस्था अज्ञात सेवा समिति के रवि मौर्या और मोनू खान तथा समाजसेवी रितेश दास ने पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही। समाजसेवी रितेश दास ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।समाजसेवियों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों, विशेषकर लावारिस मरीजों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर घटना की पूरी जानकारी सामने लाने की मांग की है।हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यह वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहा मरीज तथा व्यक्ति कौन हैं, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- गांधी प्रतिमा से डीएम कार्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल मार्च अयोध्या। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अयोध्या में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा से जिला मुख्यालय तक सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” समेत कई नारे लगाए। प्रदर्शन में सांसद अवधेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।2
- आज अयोध्या जिले में तेज गति से आंधी तूफान रिम झिम बारिश हुआ है जिसमे की प्राकृतिक आपदा से कितने रोड मार्ग पर पेड़ गिर गई और आम जनता को सड़क मार्ग पर आने जाने मे काफी दिक्कतो का सामान करना पडा है।।। ,, आज सुबह टाइम्स,, रिपोर्टिंग,, Lal chand SONI आज अयोध्या जिले में तेज गति से आंधी तूफान रिम झिम बारिश हुआ है जिसमे की प्राकृतिक आपदा से कितने रोड मार्ग पर पेड़ गिर गई और आम जनता को सड़क मार्ग पर आने जाने मे काफी दिक्कतो का सामान करना पडा है।।। ,, आज सुबह टाइम्स,, रिपोर्टिंग,, Lal chand SONI1
- अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी में किया पूजन-अर्चन; संस्कृत महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या अयोध्या। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। दोपहर 12:45 बजे उन्होंने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वायुसेवा के माध्यम से लैंडिंग की। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद रक्षा मंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास सहित साधु-संतों ने उन्हें अंगवस्त्र और गदा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद राजनाथ सिंह ने रामलला दरबार में पहुंचकर दर्शन किए। रक्षा मंत्री रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में आयोजित गुरु पर्व महोत्सव एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में योगेंद्र उपाध्याय, अश्वनी कुमार चौबे पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, डॉ. अ, चंद्रभान पासवान, अभय सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, प्रतिनिधि आलोक सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा मौजूद रहे। विराट संत सम्मेलन में साधु-संतों और वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति और पहचान का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी पहचान है और अयोध्या भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की प्रमुख पहचान है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।4
- अयोध्या जिला चिकित्सालय में लावारिस मरीज के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। अयोध्या जिला चिकित्सालय में लावारिस मरीज के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। जिला चिकित्सालय के लावारिस वार्ड से लावारिस मरीज को जमीन पर घसीट कर ले जाता दिख रहा है एक व्यक्ति। मार्मिक दृश्य देखने के बाद स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों का फूट रहा है गुस्सा। वीडियो वायरल होने के बाद समाजसेवी संगठन जिला प्रशासन से मिलकर कार्यवाही कराने की कर रहे बात। वायरल वीडियो की पुष्टि।1