अमरवाड़ा के ग्राम पंचायत बांद्रा में नरवाई से लगी अचानक घरगस्ती का सामान हुआ राख *बांद्रा गाँव के एक घर में भीषण आग* *गांव वालों ने आग पर पाया काबू, जब तक घर गृहस्ती का पूरा सामान जलकर राख* अमरवाड़ा - ग्राम बांद्रा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आशा पति रामभरोस कमरे के घर में नरवाई (पराली) की वजह से भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में सब कुछ तबाह कर दिया। इस आगजनी की घटना में घर का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि घर में बंधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि जिस घर में महिला निवास करती थी, वहां करीब 8 एकड़ की फसल काटकर एकत्रित करके रखी गई थी। अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को भी राख में बदल दिया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। यह हादसा एक बार फिर नरवाई जलाने की खतरनाक परंपरा पर सवाल खड़े करता है, जिससे हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। *प्रशासन से मांग:* ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
अमरवाड़ा के ग्राम पंचायत बांद्रा में नरवाई से लगी अचानक घरगस्ती का सामान हुआ राख *बांद्रा गाँव के एक घर में भीषण आग* *गांव वालों ने आग पर पाया काबू, जब तक घर गृहस्ती का पूरा सामान जलकर राख* अमरवाड़ा - ग्राम बांद्रा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आशा पति रामभरोस कमरे के घर में नरवाई (पराली) की
वजह से भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में सब कुछ तबाह कर दिया। इस आगजनी की घटना में घर का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि घर में बंधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि जिस घर में
महिला निवास करती थी, वहां करीब 8 एकड़ की फसल काटकर एकत्रित करके रखी गई थी। अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को भी राख में बदल दिया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन
तब तक काफी नुकसान हो चुका था। यह हादसा एक बार फिर नरवाई जलाने की खतरनाक परंपरा पर सवाल खड़े करता है, जिससे हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। *प्रशासन से मांग:* ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के फ़िल्म निर्माता इंद्रजीत सिंह बैस व वंशमणि शर्मा द्वारा निर्मित फ़िल्म बच्चा गैंग देखने के लिए स्कूलों में लगी होड़ स्कूल प्रबंधक एक हफ्ते पेहले से अपनी बुकिंग करा रहे हैं फ़िल्म देखने के बाद बच्चों में काफी उत्साह हैं ।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़: अंग्रेजों के जमाने का परासिया-पिपरिया रोड रेलवे पुल आज ढहाया गया, कार्य प्रगति पर* *परासिया, छिंदवाड़ा | 16 अप्रैल 2026* परासिया-पिपरिया रोड पर स्थित अंग्रेजों के जमाने का पुराना रेलवे अंडर ब्रिज/आर्च पुल आज तोड़ दिया गया। रेलवे द्वारा नए बॉक्स पुल के निर्माण के लिए यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मलबा हटाने और नए पुल का कार्य प्रगति पर है। *प्रमुख बिंदु:* - *जर्जर हुआ था ब्रिटिशकालीन पुल*: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंद्र मौलेश्वर के मुताबिक, अंग्रेजों के समय बना यह आर्च ब्रिज काफी कमजोर हो चुका था और इसकी कार्यशीलता अवधि समाप्त हो गई थी। सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने इसे आवागमन के लिए अयोग्य मानते हुए तोड़ने के आदेश जारी किए थे। - *नए बॉक्स पुल का निर्माण*: पुराने आर्च पुल की जगह अब आधुनिक तकनीक से नया बॉक्स पुल बनाया जा रहा है। रेलवे ने इसके लिए दोनों ओर रह रहे लोगों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए थे। 14 नवंबर से ही इस मार्ग को बंद कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। - *काम में तेजी, मई तक उम्मीद*: पिपरिया रोड रेलवे अंडर ब्रिज का काम अब अंतिम चरण में है। टेक मोहल्ला एंड की पैरापिट वॉल का काम पूरा हो चुका है। छत ढालने के 16 दिन हो चुके हैं और 21 दिन में सेंट्रिंग हटाने के बाद मई के प्रथम सप्ताह में आवागमन शुरू करने की उम्मीद है। - *जनता को हो रही थी परेशानी*: परासिया शहर स्टेशन के दोनों ओर बसा होने के कारण यह पुल आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण था। पुल बंद होने से लोगों को इटारसी की ओर बने वैकल्पिक फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करना पड़ रहा था। 288fd603791b7948 *अमृत भारत योजना के तहत हो रहा विकास* रेलवे परिसर में इस समय अमृत भारत योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है। पचमढ़ी साइड पर प्रवेश-निकास के अलग द्वार, पक्की आरसीसी सड़क और टाइल्स युक्त फुटपाथ बनाए गए हैं। नए पुल में 12 मीटर चौड़ाई के साथ लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी प्रस्तावित है। 288f फिलहाल रेलवे की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों से मलबा हटाने में जुटी है। रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की है। कार्य पूरा होने के बाद परासिया-पिपरिया रोड पर आवागमन पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।1
- 30 साल पुरानी पानी टंकी पर चला हथौड़ा! छपारा में मार्ग डायवर्ट, 2-3 दिन तक रहेगा असर1
- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा हाई सेकेंडरी 12वीं परीक्षा में ट्राईबल सरकारी स्कूल की छात्रा पूर्वी गोल्हानी गणित विषय विषय लेकर 500 अंक में से 485 अंक हासिल कर 97% बनाकर मध्य प्रदेश की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है,पूर्वी गोल्हानी शासकीय हाई स्कूल सिहोरा मैं पढ़ाई की और इसका श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों को दिया पूर्वी गोल्हानी के पिता शिक्षक हैं जो ट्राइबल विभाग में ही कार्यरत है असिस्टेंट कमिश्नर ने छात्र को बधाई देते हुए ट्राइबल विभाग का रिजल्ट भी बताया.1
- न्यूज़ एसीपी भारत से मोहम्मद जाफर की ख़ास रिपोर्ट। (न्यूज़ एसीपी भारत-परासिया )बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को मनाने वालों ने मिलकर हमेशा की तरह इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया इस आयोजन में भोपाल से आए स्वच्छ भारत मिशन के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी और और बड़कुई से आई बच्चियों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिला के कार्यक्रम की शुरुआत होते ही कुछ मुस्लिम युवा आए और अतिथियों को स्वागत किया उन्हें गले लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरि वर्मा जी उपाध्यक्ष अमजद खान जी विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा जी अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी एडवोकेट रिजवान खान जी पूर्व पार्षद खालिक भाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल जी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में विधायक सोहन बाल्मिक जी ने अपना उद्बोधन दिया हरि वर्मा जी ने भी अपना उद्बोधन दिया और आए हुए कलाकारों को इनाम भी प्रदान किया गया। परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि ने मंच से अपनी विधायक निधि से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा भी की जल्द से जल्द अब अंबेडकर भवन भी बनाया जाएगा। ऐसे ही और खबरों को देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज़ एसीपी भारत को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें।4
- *गेहूं खरीदी को लेकर किसानों को ना हो कोई परेशानी* *गेहूं खरीदी में किसानों को न हो किसी प्रकार की परेशानी_भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिव सनोडिया ने की अपील*1
- कच्चा मकान मिठाई खिलाने तक के पैसे नहीं MP Board 1oth के रिजल्ट में अभय ने किया टॉप,1
- कलेक्टर का आदेश जारी तापमान में हो रही वृद्धि के कारण सभी स्कूलों का टाईम सुबह 7:30 से 12:30 कर दिया गया है।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा के विधायक सोहन वाल्मीकि ने दी बच्चों को शुभकामनाएं *MP बोर्ड की परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और माता-पिता का आशीर्वाद ही आपकी सफलता का आधार है। *जो विद्यार्थी इस बार पीछे रह गए, वे याद रखें—"असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं हुआ।" उठिए, फिर से कोशिश कीजिए, जीत आपकी ही होगी।1