*महू क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई* --- *कई अनियमितताएं पाये जाने पर एमके होटल को मौके पर किया गया सील* इंदौर, 05 मई 2026 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आज महू क्षेत्र में एसडीएम श्री राकेश परमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम द्वारा ग्राम संतेर (किशनगंज) में एमके होटल में फायर सेफ़्टी के लिए निरीक्षण किया गया। मौके पर पाया गया की होटल अवैध रूप से ग्राम के सरपंच पति मनोज कौशल द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। जिसके संबंध में आबकारी उप निरीक्षक को मौक़े पर बुलाकर कार्रवाई की गई। होटल में फायर सेफ्टी नॉर्म्स भी नहीं पाए गए। होटल के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गई। होटल में घरेलू सिलेंडर पाये जाने पर फ़ूड विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गयी। होटल जिस बिल्डिंग में बना हुआ था, उस बिल्डिंग की पंचायत एवं राजस्व विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। जिसे तत्काल प्रभाव से एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा सील किया गया।

- कबीर भजन गायक पद्मश्री कालूराम जी बामनिया के मुखारविंद से संत कबीर साहब की अमृतमयी वाणी श्रवण करने का अवसर मिला। उनके भजनों एवं आध्यात्मिक संदेशों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया ll इस अवसर पर मुख्य रूप मंदसौर के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राम अटेला, सावन मकवाना, गोविन्द मेहर, सुरेश मालवीय, सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ll संत कबीर साहब के विचार समाज में प्रेम, समरसता, सद्भाव एवं मानवता का संदेश देते हैं। इस दिव्य संध्या में उपस्थित होकर आत्मिक शांति एवं अपार आनंद की अनुभूति हुई। इस अवसर पर सभी समाजजनों, आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का मनोज परमार ने आत्मीय स्नेह एवं हृदय से आभार व्यक्त किया अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने संत कबीर साहब के विचार सदैव मानव समाज को सत्य, सद्भाव और एकता की राह दिखाते रहें1
- Post by Vishal Jadhav1
- जनसुनवाई में गूंजे आमजन के मुद्दे, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश1
- Post by Ck_news1
- Post by Khushbu Shrivastava1
- Post by राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 1001
- इंदौर में यदि आप प्रापर्टी ले रहे है तो जांच कर ले बढ़ रही है ठगी कि वारदात शहर में रोजाना प्रॉपर्टी से जुड़ी हुई धोखाधड़ी सामने आ रही संयोगितागंज पुलिस द्वारा भी प्रकरण दर्ज किया गया 30 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का है प्रकरण मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है एंकर - इंदौर में प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ - दरअसल इंदौर के संयोगितागंज थाने में गुंछित रघुवंशी नामक पीड़ित ने शिकायत करते हुए बताया कि उसे आरोपी अंजन श्रीवास्तव ने एक प्लॉट दिखाया और उसे अपने नाम का बताते हुए सौदा तय कर लिया। प्लॉट खरीदने के नाम पर आरोपी ने फरियादी से करीब 30 लाख रुपए ले लिए और एग्रीमेंट भी कर लिया। लेकिन जब पीड़ित ने जमीन की जांच करवाई तो सामने आया कि जिस प्लॉट का सौदा किया गया, वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर आरोपी ने कुछ रुपए लौटाए लेकिन बाकी रुपए देने से इनकार कर दिया।वही इसमें मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - अमरेंद्र सिंह --- एडिशनल डीसीपी1
- मुसाखेड़ी में नवीन ब्रिज का काम काफी लंबे समय से चल रहा है जिसके कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कभी भी ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी जाती है जिसकी वजह से आम जनता हो रही है परेशान आने वाले समय में वर्षा होने वाली है जिसके कारण ट्रैफिक में ओर भी दिक्कत आएगी नवीन ब्रिज बनाने वाले जवाबदारो को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए नहीं तो आने वाले टाइम में आम जनता को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ेगा2
- Post by राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 1001