मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, मां पर प्रताड़ना और सामान हड़पने का आरोप मिर्ज़ापुर के रामबाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद और भीषण प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़ित सरफ़राज़ अली और उनकी पत्नी रिहाना बानो अपनी ही मां और सास रशीदा बेगम के उत्पीड़न से इस कदर तंग आ चुके हैं कि अब वे न्याय पाने के लिए शासन-प्रशासन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पीड़ितों का सीधा आरोप है कि रशीदा बेगम गलत आदतों में संलिप्त हैं और अपनी इन्हीं आदतों के कारण पूरे परिवार की शांति भंग कर रही हैं। विवाद को बढ़ावा देने के लिए रशीदा बेगम लगातार यह झूठा दावा कर रही हैं कि सरफ़राज़ के पिता ने बरसों पहले उनसे जबरदस्ती शादी की थी। हालांकि, उनके बेटे सरफ़राज़ ने इस दावे की धज्जियां उड़ाते हुए स्पष्ट जानकारी दी है कि उनके माता-पिता की शादी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में संपन्न हुई थी। पीड़ित दंपति ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वे कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हुए थे, तो पीछे से रशीदा बेगम ने घर पर अपना कब्जा जमाने की नीयत से वहां रखा सारा कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात, टीवी, फ्रिज और मोटरसाइकिल गायब कर दिया। जब सरफ़राज़ और रिहाना ने वापस लौटकर अपने सामान के बारे में पूछा, तो रशीदा बेगम ने अपने अन्य सहयोगियों को बुलाकर उनके साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की। अपनी सास रशीदा बेगम के इस दबंग रवैये से रिहाना बानो पूरी तरह सहमी हुई हैं, वहीं अपनी ही मां रशीदा बेगम की इन करतूतों से तंग आकर सरफ़राज़ अली भी मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने और घर बेचकर बेघर करने की धमकियां दी जा रही हैं। अपनी और अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित सरफ़राज़ और रिहाना ने अब थाना कोतवाली शहर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, उनका चोरी हुआ सामान वापस दिलाया जाए और रशीदा बेगम व उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

- मिर्ज़ापुर: कंतित के 3000 साल पुराने नागकुंड पर नपाध्यक्ष ने किया श्रमदान, चलाया स्वच्छता अभियान।1
- *ऐतिहासिक स्थलों के संजोने और संरक्षण को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की पहल,प्राचीन नागकुंड पर श्रमदान कर दिया संदेश* मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के ऐतिहासिक स्थलों को संजोने और उनके संरक्षण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया है।उन्होंने शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों,सभासद,भाजपा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के साथ कंतित स्थित तीन हजार साल से भी पुराने नागकुंड पर पहुंचकर श्रमदान किया।उन्होंने कुंड में उतर कर पानी में जमे काई और जल शैवाल को निकाल कर सफाई की, इसके साथ ही सीढ़ियों पर जमी घासों को उखाड़कर बोरी में इकठ्ठा किया।उन्होंने कहा कि मीरजापुर यह नागकुंड बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक है,इसका हमारे पुराणों में भी उल्लेख किया गया है।इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले सेवा संकल्प अभियान जो आगामी सत्रह सितम्बर से सत्रह अक्टूबर तक चलेगा,उस अभियान में नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले जितने भी ऐसे ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर,पक्काघाट,नागकुंड, तारकेश्वर मन्दिर सहित ऐसे सभी धरोहरों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।इस अभियान में सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों को भी आगे आकर ऐसे स्थानों को संरक्षित करने के लिए पहल करनी होगी।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनके नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत को एक मजबूत,समृद्ध,विश्वसनीय और आर्थिक रूप से मजबूत राष्ट्र बनाने का काम किया है,उन्हें हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाकर एक विशेष उपहार दे सकते।अब बारिश का दिन जाने वाला है, अब हम लोगों को अपने आस पास पानी नहीं जमा होने देना है, जिससे मच्छरों का प्रकोप न बढ़ सके, इसके लिए समाज के लोगों को आगे आना पड़ेगा और जब समाज खड़ा होता है तभी हम इस काम को कर सकते है,अपने मीरजापुर को हम सब मिलकर स्वच्छ और सुंदर बना सकते है।मेरे चलाये गए अभियान से प्रेरित होकर नागकुंड पर ही कुछ दिनों पहले ही दो क्रिएटर्स हिमांशु अग्रहरि और सचिन मौर्या ने अपने दोस्तों के साथ नागकुंड पर सफाई अभियान चलाकर उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था,मीरजापुर को भी स्वच्छ बनाने में ऐसे ही शहर के नौजवानों को आगे आना पड़ेगा,क्योंकि आना वाला भविष्य आपका है।नौजवान जब आगे आएंगे तब इस शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिल सकेगी।इस मौके पर सभासद गोवर्धन यादव,राजकुमार दुबे,रोहन मिश्रा,अमित श्रीनेत,भोला मौर्या,सूरज निषाद,नरेश कौशल,गोवर्धन निषाद,राजकुमार निषाद सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।1
- भदोही में गाजे-बाजे के साथ निकली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा, बड़ी संख्या में किन्नर हुए शामिल, कहा, अब मथुरा की बारी.. भदोही में गाजे-बाजे के साथ निकली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा, बड़ी संख्या में किन्नर हुए शामिल, कहा, अब मथुरा की बारी..1
- सतीश पाल का गणेश चतुर्थी #song#गजानन#महाराज #गणपतिपुजन# देवा#श्री#गणेस #गणेस #लक्ष्मी#स्टेटस#jbj#muick#prejent#up1
- *गोपीगंज और ऊंझ थाने में जनसुनवाई, अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण, ऊंझ थाने में कुर्सियां रही खाली* *गोपीगंज थाना / ऊंझ भदोही।* आज गोपीगंज थाने पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का अधिकतर निस्तारण मौके पर ही किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व *थाना अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद पांडेय जी* ने किया। इस दौरान *एसडीएम साहब, राजस्व टीम के लेखपाल और अन्य अधिकारी* भी मौजूद रहे। जिन मामलों में मौका जांच जरूरी थी, वहां राजस्व की टीम स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण कर रही है। वहीं दूसरी तरफ *ऊंझ थाने* पर भी आज बड़ा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित था। वहां *कानूनगो आजाद सिंह, लेखपाल अनुपमा तिवारी जी, विवेक श्रीवास्तव सहित राजस्व टीम के अन्य आला अधिकारी* पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहे। *लेकिन ऊंझ थाने की सबसे बड़ी खबर यह रही कि वहां प्रार्थना पत्र देने के लिए कोई फरियादी ही नहीं पहुंचा।* राजस्व और पुलिस की टीम कुर्सियों पर बैठी इंतजार करती रही, लेकिन थाने की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। यह दर्शाता है कि ऊंच थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था इतनी दुरुस्त है कि लोगों को शिकायत लेकर थाने तक आने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। *ऊंझ थाना बना जिले में नंबर वन* रिपोर्टिंग के दौरान ऊंझ थाने की स्थिति भी देखी गई। *थाना अध्यक्ष श्री श्याम बहादुर यादव जी* के नेतृत्व में पूज्य थाना आज पूरे जिले में नंबर वन का कार्य कर रहा है। आज के दिन उनके यहां मात्र दो प्रार्थना पत्र लंबित हैं और दोनों के तुरंत निस्तारण के आदेश जारी हो चुके हैं। भदोही जिले में *डीएम साहब शैलेश कुमार जी के आदेश और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी जी* के नेतृत्व में निरंतर विकास देखा जा रहा है। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप थाने से लेकर तहसील तक हर जगह ईमानदारी से कार्य हो रहा है। लापरवाही करने वालों पर तुरंत कार्यवाही हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसपी अभिनव त्यागी जी जैसे अधिकारी भदोही में बहुत पहले आ जाना चाहिए था। *संवाददाता: रामेश्वर तिवारी, उजाला स्पीड न्यूज़, ज्ञानपुर भदोही* ---4
- मिर्ज़ापुर: विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली भव्य 'श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा'।1
- राष्ट्रसंत अवेद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर आज निकलेगी शोभायात्रा विश्व हिंदू महासंघ भदोही की ओर से शोभायात्रा व श्रीकृष्ण विजय यज्ञ की तैयारियां पूरी, रजपुरा से हरि मंदिर मर्यादपट्टी तक निकलेगी यात्रा राष्ट्रसंत अवेद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर आज निकलेगी शोभायात्रा विश्व हिंदू महासंघ भदोही की ओर से शोभायात्रा व श्रीकृष्ण विजय यज्ञ की तैयारियां पूरी, रजपुरा से हरि मंदिर मर्यादपट्टी तक निकलेगी यात्रा1
- सतीश पाल का गणेश चतुर्थी #song#गजानन#महाराज #गणपतिपुजन# देवा#श्री#गणेस #गणेस #लक्ष्मी#स्टेटस#jbj#muick#prejent#up1
- मिर्जापुर: प्रेमिका से विवाह करने की जिद में हाइटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक मिर्जापुर। ब्रेकिंग हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक प्रेम संबंध को लेकर टावर पर चढ़ा टमाटर नामक युवक प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की मौके पर जुटी भीड़ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को उतारने का कर रही प्रयास अदलहाट थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव का मामला संवाददाता मिर्जापुर तपेश विश्वकर्मा1