logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस और पत्रकारों के बीच कल होने वाले मैत्री क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है कल सुबह 8:00 बजे से मैच खेला जाएगा मैच से पहले पत्रकारों की टीम मैदान पर अभ्यास करती हुई

21 hrs ago
user_राजमल सैनी
राजमल सैनी
Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
21 hrs ago

पुलिस और पत्रकारों के बीच कल होने वाले मैत्री क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है कल सुबह 8:00 बजे से मैच खेला जाएगा मैच से पहले पत्रकारों की टीम मैदान पर अभ्यास करती हुई

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर पुलिस 11 और पत्रकार 11 के बीच आज मैत्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है, जिसका लाइव प्रसारण सीधा पुन दिखाया जाएगा, बड़ा शानदार रोमांटिक मुकाबला होने वाला है तो आप लोग तैयार हो जाइए लाइव देखने के लिए कृपया चैनल को फॉलो करें सब्सक्राइब करें और शेयर करें
    1
    सवाई माधोपुर पुलिस 11 और पत्रकार 11 के बीच आज मैत्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है, जिसका लाइव प्रसारण सीधा पुन दिखाया जाएगा, बड़ा शानदार रोमांटिक मुकाबला होने वाला है तो आप लोग तैयार हो जाइए लाइव देखने के लिए

 कृपया चैनल को फॉलो करें सब्सक्राइब करें और शेयर करें
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 min ago
  • नलखेड़ा में मां बगलामुखी का दिव्य दरबार, आस्था और विश्वास से जुड़ा विशेष आयोजन नलखेड़ा में मां बगलामुखी का दिव्य दरबार, आस्था और विश्वास से जुड़ा विशेष आयोजन आचार्य विनिष कृष्ण गौतम का संदेश—मां बगलामुखी के दर्शन और भक्ति से भक्तों को मिलती है आत्मिक शांति व संबल मां बगलामुखी के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का संदेश लेकर दिव्य दरबार के आयोजन की जानकारी सामने आई है। आचार्य विनिष कृष्ण गौतम के अनुसार, मां के प्रति सच्ची आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह दरबार भक्ति, विश्वास और आध्यात्मिक जुड़ाव का विशेष अवसर है। आचार्य ने मां बगलामुखी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रद्धालु सच्चे मन से मां के दर्शन करें, उनकी आराधना करें और पूर्ण श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन हों। मां के प्रति विश्वास भक्तों को कठिन परिस्थितियों में साहस, मानसिक शांति और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हर महीने तीन दिन लगेगा दिव्य दरबार पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रत्येक महीने एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी को तीन दिवसीय दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। दरबार का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बताया गया है। आचार्य विनिष कृष्ण गौतम ने बताया कि श्री लक्ष्मण जी महाराज मंदिर बागोरा मां बगलामुखी के भक्तों से अपील है कि वे आयोजन की तिथियों और व्यवस्थाओं की जानकारी आयोजक से प्राप्त कर ही दरबार में पहुंचें।
    1
    नलखेड़ा में मां बगलामुखी का दिव्य दरबार, आस्था और विश्वास से जुड़ा विशेष आयोजन
नलखेड़ा में मां बगलामुखी का दिव्य दरबार, आस्था और विश्वास से जुड़ा विशेष आयोजन
आचार्य विनिष कृष्ण गौतम का संदेश—मां बगलामुखी के दर्शन और भक्ति से भक्तों को मिलती है आत्मिक शांति व संबल
मां बगलामुखी के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का संदेश लेकर दिव्य दरबार के आयोजन की जानकारी सामने आई है। आचार्य विनिष कृष्ण गौतम के अनुसार, मां के प्रति सच्ची आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह दरबार भक्ति, विश्वास और आध्यात्मिक जुड़ाव का विशेष अवसर है।
आचार्य ने मां बगलामुखी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रद्धालु सच्चे मन से मां के दर्शन करें, उनकी आराधना करें और पूर्ण श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन हों। मां के प्रति विश्वास भक्तों को कठिन परिस्थितियों में साहस, मानसिक शांति और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
हर महीने तीन दिन लगेगा दिव्य दरबार
पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रत्येक महीने एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी को तीन दिवसीय दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। दरबार का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बताया गया है। आचार्य विनिष कृष्ण गौतम ने बताया कि श्री लक्ष्मण जी महाराज मंदिर बागोरा मां बगलामुखी के भक्तों से अपील है कि वे आयोजन की तिथियों और व्यवस्थाओं की जानकारी आयोजक से प्राप्त कर ही दरबार में पहुंचें।
    user_JANHIT AAWAJ NEWS
    JANHIT AAWAJ NEWS
    Local News Reporter Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • अग्र उद्योग महिला मेले की सफलता में नीरु गोयल की अहम भूमिका, महिला उद्यमिता को मिला नया मंच सवाई माधोपुर आवासन मंडल। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी छिपी प्रतिभा को पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित ‘अग्र उद्योग महिला मेले’ में महिला मंडल अध्यक्ष नीरु गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व और प्रयासों से मेले में महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और उसे व्यवसाय के रूप में विकसित करने का अवसर मिला। आवासन मंडल स्थित अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा। महिला मंडल अध्यक्ष नीरु गोयल ने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ स्थानीय महिलाओं और गृहणियों को अपनी प्रतिभा को व्यवसाय से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ शुभारंभ मेले का शुभारंभ मां महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गिर्राज गर्ग, मंत्री चेतन अग्रवाल, उपमंत्री राजेंद्र सिंहल, संगठन मंत्री शेरू जैन, कोषाध्यक्ष शैली अग्रवाल और मीडिया प्रभारी सी.पी. अग्रवाल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उपसभापति माया गोयल ने किया स्टॉलों का अवलोकन मेले के उद्घाटन अवसर पर सवाई माधोपुर नगर परिषद की उपसभापति माया गोयल, पार्षद सौरभ एवं अक्षय सिंहल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष नीरु गोयल, संगठन सदस्य खुशबू, प्रियंका और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। उपसभापति माया गोयल ने मेले में लगी विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक एवं व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा अग्र उद्योग महिला मेले ने महिलाओं को अपने उत्पादों और हुनर को प्रदर्शित करने के साथ संभावित ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर प्रदान किया। ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले के माध्यम से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया गया।
    1
    अग्र उद्योग महिला मेले की सफलता में नीरु गोयल की अहम भूमिका, महिला उद्यमिता को मिला नया मंच
सवाई माधोपुर आवासन मंडल। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी छिपी प्रतिभा को पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित ‘अग्र उद्योग महिला मेले’ में महिला मंडल अध्यक्ष नीरु गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व और प्रयासों से मेले में महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और उसे व्यवसाय के रूप में विकसित करने का अवसर मिला।
आवासन मंडल स्थित अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा। महिला मंडल अध्यक्ष नीरु गोयल ने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ स्थानीय महिलाओं और गृहणियों को अपनी प्रतिभा को व्यवसाय से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ शुभारंभ
मेले का शुभारंभ मां महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गिर्राज गर्ग, मंत्री चेतन अग्रवाल, उपमंत्री राजेंद्र सिंहल, संगठन मंत्री शेरू जैन, कोषाध्यक्ष शैली अग्रवाल और मीडिया प्रभारी सी.पी. अग्रवाल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
उपसभापति माया गोयल ने किया स्टॉलों का अवलोकन
मेले के उद्घाटन अवसर पर सवाई माधोपुर नगर परिषद की उपसभापति माया गोयल, पार्षद सौरभ एवं अक्षय सिंहल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष नीरु गोयल, संगठन सदस्य खुशबू, प्रियंका और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।
उपसभापति माया गोयल ने मेले में लगी विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक एवं व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा
अग्र उद्योग महिला मेले ने महिलाओं को अपने उत्पादों और हुनर को प्रदर्शित करने के साथ संभावित ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर प्रदान किया। ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मेले के माध्यम से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया गया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर खण्डार CHC में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, खण्डार। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खण्डार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहे लोगों के प्रति सामाजिक उपेक्षा व भेदभाव समाप्त कर उन्हें सम्मानजनक जीवन देना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से असमर्थ व पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता पाने के लिए विधिक सेवा समिति से संपर्क कर सकते हैं। शिविर में तनाव व अवसाद जैसी गंभीर मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान और उचित डॉक्टरी परामर्श के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर जीएनएम, एएनएम, पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) और अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर खण्डार CHC में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित,




खण्डार। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खण्डार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहे लोगों के प्रति सामाजिक उपेक्षा व भेदभाव समाप्त कर उन्हें सम्मानजनक जीवन देना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से असमर्थ व पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता पाने के लिए विधिक सेवा समिति से संपर्क कर सकते हैं। शिविर में तनाव व अवसाद जैसी गंभीर मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान और उचित डॉक्टरी परामर्श के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर जीएनएम, एएनएम, पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) और अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • उपखण्ड अधिकारी का औचक निरीक्षण.खाद न मिलने पर भड़के उनियारा के किसान, प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी . उनियारा (टोंक): रबी की बुवाई के पीक सीजन में क्षेत्र के किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है, जिससे फसलों की बुवाई प्रभावित होने और खेतों के खाली रहने का खतरा मंडरा रहा है। डीलरों द्वारा कथित तौर पर अधिक मुनाफे के लिए खाद दबाकर रखने और पूर्व में मिले 15 दिन के आश्वासन के बाद भी आपूर्ति न होने पर किसानों ने उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने अलीगढ़ फल एवं क्रय-विक्रय समिति के कार्यालय और गोदाम का औचक निरीक्षण किया, जहां रिकॉर्ड में 49 कट्टे दर्ज होने के बावजूद भौतिक सत्यापन में 100 से अधिक कट्टे मिले। सेल्समैन द्वारा बिल कटने के बाद माल न उठने का तर्क दिए जाने पर उपखंड अधिकारी ने उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की और किसानों को आगामी तीन दिनों में खाद संकट का समाधान करवाने का ठोस आश्वासन दिया।
    1
    उपखण्ड अधिकारी का औचक निरीक्षण.खाद न मिलने पर भड़के उनियारा के किसान, प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी .
उनियारा (टोंक): रबी की बुवाई के पीक सीजन में क्षेत्र के किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है, जिससे फसलों की बुवाई प्रभावित होने और खेतों के खाली रहने का खतरा मंडरा रहा है। डीलरों द्वारा कथित तौर पर अधिक मुनाफे के लिए खाद दबाकर रखने और पूर्व में मिले 15 दिन के आश्वासन के बाद भी आपूर्ति न होने पर किसानों ने उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने अलीगढ़ फल एवं क्रय-विक्रय समिति के कार्यालय और गोदाम का औचक निरीक्षण किया, जहां रिकॉर्ड में 49 कट्टे दर्ज होने के बावजूद भौतिक सत्यापन में 100 से अधिक कट्टे मिले। सेल्समैन द्वारा बिल कटने के बाद माल न उठने का तर्क दिए जाने पर उपखंड अधिकारी ने उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की और किसानों को आगामी तीन दिनों में खाद संकट का समाधान करवाने का ठोस आश्वासन दिया।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    Uniara, Tonk•
    2 hrs ago
  • Post by बोंली बामनवास विधानसभा क्षेत्
    1
    Post by बोंली बामनवास विधानसभा क्षेत्
    user_बोंली बामनवास विधानसभा क्षेत्
    बोंली बामनवास विधानसभा क्षेत्
    Animal hospital बोंली, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • एसीसी अदानी सीमेंट फैक्ट्री के विरुद्ध चल रहा धरना प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राकेश सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
    2
    एसीसी अदानी सीमेंट फैक्ट्री के विरुद्ध चल रहा धरना प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राकेश सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जिला कारागृह सवाई माधोपुर में अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों और बंदियों को दी सुरक्षा की जानकारी सवाई माधोपुर। जिला कारागृह सवाई माधोपुर में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कारागृह के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर के दौरान आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही, आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्य करने और जान-माल के नुकसान को कम करने के उपायों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को अग्निसुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता और सूझबूझ के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम करना, अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी को तैयार करना रहा। यह जानकारी कृष्ण कांत मीना, सहायक अग्निशमन अधिकारी, नगर परिषद सवाई माधोपुर ने दी। संदेश: अग्निसुरक्षा अपनाएं, सुरक्षित रहें।
    2
    जिला कारागृह सवाई माधोपुर में अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों और बंदियों को दी सुरक्षा की जानकारी
सवाई माधोपुर। जिला कारागृह सवाई माधोपुर में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कारागृह के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही, आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्य करने और जान-माल के नुकसान को कम करने के उपायों की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को अग्निसुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता और सूझबूझ के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम करना, अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी को तैयार करना रहा।
यह जानकारी कृष्ण कांत मीना, सहायक अग्निशमन अधिकारी, नगर परिषद सवाई माधोपुर ने दी।
संदेश: अग्निसुरक्षा अपनाएं, सुरक्षित रहें।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.