Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में पडरौना-रामकोला मार्ग पर धर्मसमधा मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को आमने-सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
Ajeet kumar gond ऊर्फ भोलू
कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में पडरौना-रामकोला मार्ग पर धर्मसमधा मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को आमने-सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर के खड्डा स्थित एक स्थानीय मैरिज हॉल में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में खड्डा विधानसभा के कुल 186 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें 157 हिंदू और 29 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। सभी जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। पूरे समारोह में खुशी, उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे, खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक विवेकानंद पांडे ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को वैवाहिक सामग्री, उपहार एवं सरकारी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने कहा कि योगी सरकार की यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे अनावश्यक खर्च पर रोक लगी है और समाज में समानता व सामाजिक सौहार्द का संदेश मजबूत हुआ है। कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें उपहार भेंट किए और उनके सुखद व उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।4
- कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 कार, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, चेकबुक और 1,00,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस पूरी सफलता और बरामदगी के संबंध में कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा ने जानकारी दी है।4
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष के दोहरे रवैये पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी नेताओं और पार्टियों के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए उनकी पोल खोलकर रख दी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान जब कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हुआ था, तब ये सभी लोग पूरी तरह चुप रहे थे। लेकिन जैसे ही मोदी सरकार ने हिंदुओं की सुरक्षा की बात की, वैसे ही विरोध प्रदर्शन और आगजनी का माहौल बनाने की कोशिश की गई।1
- कुशीनगर के हाटा में एक मगरमच्छ की एंट्री होने से स्थानीय लोग बुरी तरह सहम गए हैं। इलाके में मगरमच्छ आने की खबर से लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया, जिसके बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया है।1
- हाटा से विधायक मोहन वर्मा ने NEET के पेपर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। परीक्षा से जुड़े मामले के संदर्भ में उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन बच्चों ने आत्महत्या की है, वे बच्चे बुझदिल हैं।1
- सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है, "जो मोदी जी ने 12 सालों में कर दिया, वो 70 सालों तक देश पर राज करने वालों के बस की बात नहीं..."। बच्चे द्वारा की गई '12 साल बनाम 70 साल' की इस बात को सुनकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है और इस वीडियो पर लोग लगातार अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।1
- कुशीनगर के हाटा में रात के अंधेरे में एक बाइक सियार से टकरा गई। हादसे के दौरान मां की गोद से मासूम बच्चा छूट गया और बेहोश हो गया।1
- युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है।1
- कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्म समधा के सामने रामकोला-पडरौना मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बोलेरो और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमडरिया गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमोद चौहान (पुत्र गोपी चौहान) के रूप में हुई है। वहीं इसी गांव का मुतजा (पुत्र समसुद्दीन) बाइक पर सवार होकर प्रमोद के साथ रामकोला की ओर जा रहा था। धर्म समधा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बोलेरो से उनकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो मुख्य सड़क के दूसरी ओर पलट गई, जिसे बाद में स्थानीय लोगों ने सीधा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक प्रमोद चौहान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मुतजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1