Shuru
Apke Nagar Ki App…
df
DRM INDIA NEWS TV
df
- Mehtab Khanकोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश👏on 9 January
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नए हरसूद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुराने हरसूद स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे जहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा वातावरण भक्ति व श्रद्धा से सराबोर नजर आया मंदिर में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया इसके पश्चात विधि-विधान से महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया जिसे श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ ग्रहण किया वहीं पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि उन्हें मंदिर में कई बार चमत्कारिक अनुभव हुए हैं उनका कहना है कि हनुमान जी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं श्रद्धालुओं ने भी कहा कि यहां आकर उन्हें विशेष शांति मिलती है और अपने पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं हनुमान जयंती के इस अवसर पर मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला1
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना :- कांग्रेस नेता प्रदीप राय ने गुरुवार को सिंधी धर्मशाला में जबलपुर हाईकोर्ट में चल रहे निर्मला सप्रे के मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस के मध्यम से निर्मला सप्रे की कार्य प्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया उन्होंने बताया कि 31 मार्च को बीना विधायक निर्मला सप्रे के संबंध में जबलपुर हाईकोर्ट में जो सुनवाई हुई उसमें गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई, उसमें न्यायालय द्वारा जो आदेश हुए उसी को लेकर आज आपके समक्ष यह प्रेस वार्ता राखी ताकि स्थिति स्पष्ट कर सकें। राय ने कहा कि हमारा केवल इतना कहना है कि वर्तमान विधायक निर्मला सप्रे ने विधायक पद को मजाक बना दिया है, विधानसभा जैसी संवैधानिक गरिमामय विधानसभा भवन केंद्र को मनोरंजन बना दिया, विधानसभा गेट पर गई उपस्थिति दर्ज कराई किंतु अंदर नहीं गई क्योंकि उन्हें खुद पता नहीं है कि उनकी कुर्सी कहां है, विधानसभा में प्रश्न लगाती हैं किंतु अंदर नहीं जाती इस तरह प्रश्न लगाने का क्या मतलब इससे स्पष्ट है वो अधिकारियों को अनावश्यक परेशान करना है या उन्हें ब्लैकमेल करना चाहती हैं बीना विधानसभा की राजनीति पूरे मध्यप्रदेश की सुर्खियों में है और कारण है निर्मला सप्रे 5 मई 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष निर्मला सप्रे ने भाजपा की सदस्यता ली, बीना की जनता के लिए बलिदान है उनका कहना था बीना के विकास के लिए, बीना को सबसे विकसित बनाने के लिए, बीना को जिला बनाने के लिए यह हमारा बलिदान है। जबकि वर्तमान बीना की वस्तु स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अफसोस कर रहे हमने किसे बनाया जिसने जनता के साथ धोखा किया। पूर्व मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीफ राय ने कहा कि पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर पटेरिया, पूर्व मंत्री सुधाकर राव बापट पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर जिन्होंने बीना के विकास के लिए एक नई गति प्रदान की और बिना तेजी से विकास की ओर अग्रसर हुआ किंतु इस तेजी के साथ बिना विधायक निर्मला सप्रे के समय कोई भी ऐसा विभाग नहीं जहां पर भ्रष्टाचार से लिप्त ना हो हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है कल आपने देखा होगा मस्जिद वार्ड में जाती हैं और काम रूकवाती है दूसरी ओर नगरपालिका अध्यक्ष जाती है और काम शुरू करवाती हैं आखिर क्या चाहती हैं विधायक जी। उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस में है तो फिर विधानसभा के अंदर क्यों नहीं जाती क्यों जनता के साथ धोखा कर रही हैं क्यों पूरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। राय ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है मई माह में जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए कोर्ट निर्णय लेगी और उपचुनाव होना लगभग तय है।1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- Post by Dharmendra sahu1
- सोहागपुर- सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ व समाजसेवी श्री महेश कुमार जी सोनी द्वारा अपनी मिलने वाली शत प्रतिशत पेंशन की राशि जरूरतमंद वृद्ध एवं बेसहारा लोगों में व्यय कर दी जाती है। विदित होवे कि श्री सोनी हनुमान जी के परम भक्त हैं, वह हमेशा ही स्कूल में पढ़ने वाले निर्धन छात्र जो अपनी फीस जमा करने में असमर्थ हैं, उनकी फीस आपके द्वारा जमा की जाती है, यदि कोई गरीब व्यक्ति गंभीर बीमारी से परेशान है और उसके पास इलाज कराने के लिए पैसा नहीं है तो श्री सोनी जी द्वारा उसकी पूरी मदद की जाती है इसके साथ ही आपके द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह में भी योगदान किया जाता है। आपके द्वारा हमेशा ही दान पुण्य किया जाता है, आपके इस सेवाभाव एवं दयाभाव की सराहना की जा रही है। आपके इस सेवाभाव को नमन करते हैं।1
- हनुमान जयंती पर नगर के मंदिरों में विशेष पूजन एवं अनुष्ठान सोहागपुर नगर में आज हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के सभी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन, अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। वीर बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी। विशेष रूप से जमनी सरोवर स्थित हनुमान मंदिर एवं स्टेशन रोड स्थित बालक हनुमान जी मंदिर में दोपहर के समय भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में शाम को पुराने थाने के पीछे स्थित हनुमान मंदिर एवं श्रीराम चौक स्थित हनुमान मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कमानिया गेट स्थित हनुमान मंदिर में 51 किलो सूजी के हलवे का भोग अर्पित किया गया। शाम 7:00 बजे से प्रारंभ हुए भंडारे देर रात तक चलते रहे, जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे दिन नगर में भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।1
- सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट करकबेल में शराब दुकान के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी ग्राम पंचायत करकबेल में प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर जन-आक्रोश भड़क उठा है।2
- लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना :-भगवान श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी प्राकट्योत्सव पर ब्रह्म मुहूर्त से ही घूम रही सुबह मां जागेश्वरी धाम से सैकड़ो की तादाद में एकत्रित होकर राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के सदस्य "श्री राम जय राम जय जय राम" "जय जय विघ्न हरण हनुमान धुन पर लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित गुलौआ मंदिर पहुंच कर एवं लेटे हुए हनुमान जी पीतांबरा शक्तिपीठ, पर हनुमान चालीसा एवं आरती और रामधुन कर करके सभी ने आनंद लिया। जहां पर नगर भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही गुलौआ मंदिर पर होगी भजन संध्या,प्राचीन कटरा मंदिर, गुलौआ मंदिर के साथ पीतांबरा शक्ति पर वीर हनुमान का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही, देव रघुनाथ बड़ा मंदिर, मारुति मंदिर, बड़ी बजरिया स्थित राम मंदिर दक्षिण हनुमान जी, स्टेशन रोड स्थिति हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुटी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर, बाजरा घाट हनुमान मंदिर कनेर, घाट हनुमान मंदिर, के साथ सभी मंदिरों में विशेष पूजन हुई। । कटरा मंदिर पर हनुमान प्राकट्योत्सव को लेकर मुंबई के एक भक्त ने भगवान की पोशाक तैयार कराई है। वर्षों से भगवान की पोशाक तैयार कर रहे पप्पू सोनी और उमाकांत सेन ने भगवान की पोशाक तैयार की है। इसके अलावा एक भक्त ने कटरा सरकार को आधा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया गया। कटरा मंदिर पर सुबह महा आरती के साथ सुंदर कांड और 11 हनुमान चालीसा पाठ हुआ शाम को 108 दीपों से भगवान की आरती की जाएगी। इसके साथ समिति अध्यक्ष की ओर से भंडारा कराया जाएगा, जिसमें करीब 3 हजार श्रद्धालु भोजन करेंगे। इसी तरह पीतांबरा शक्ति महापीठ के पुजारी आत्मप्रकाश रावत ने बताया कि शिला पर लेटे हुए हनुमान की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार बुधवार की रात में किया गया। भगवान को चोला चढ़ाने के साथ सुंदर पोशाक पहनाई गई। सुबह 8 बजे से नगर भंडारे का शुभारंभ हुआ गुलौआ मंदिर समिति की और से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक जित्तू खरे भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या देर रात तक चलेगी।3