Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन पर्व पर राज मिठाई भंडार सज धजकर तैयार है हर प्रकार की मिठाई मिलता है
Dwarika prasad Yadaw
रक्षाबंधन पर्व पर राज मिठाई भंडार सज धजकर तैयार है हर प्रकार की मिठाई मिलता है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- Post by Shubham Mishra1
- लाखों के जेवर की चोरी, गिरफ्तार हुए महिला पुरुष आरोपी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में हुई चोरी के मामले में सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।1
- *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित* *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित* *सिंघीतराई, सक्ती, 26 अगस्त।* वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट (व्हीपीएसटीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। परियोजना के अंतर्गत अब तक आयोजित 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 4600 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। आरोग्य परियोजना के जरिए व्हीपीएसटीपी का लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके। स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण, स्तनपान, पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व, जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीकों आदि से परिचित कराया जाता है। ग्राम कठर्रापाली की शैल डनसेना बताती हैं कि व्हीपीएसटीपी का चलित स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट पहल है। शिविरों के माध्यम से चिकित्सक बेहतरीन स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां प्रदान करते हैं। ग्राम पंचायत निमोही के हलधर डनसेना और अविनाश कुमार ने बताया कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सामान्य प्राथमिक उपचार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता। आर्थिक दृष्टि से भी यह परियोजना ग्रामीणों के लिए लाभदायक है। शिविरों से लाभान्वित अनेक ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित हुई है। ------------ 🙏🙏1
- राखी के पर्व पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां विष्णु भैया की सरकार राखी के पर्व पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां विष्णु भैया की सरकार में बिहान से मिला स्वरोजगार का नया अवसर बुधवार की रात 8:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना (बिहान) अंतर्गत विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व सहायता समूह की लखपति दीदियां आज स्वरोजगार की नई मिसाल पेश कर रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम अकलतरी में संचालित बिलासा पशु आहार संयंत्र में पशु एवं पक्षी आहार का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों की सहायता से तैयार किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण आहार से जहां पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु आहार उपलब्ध हो रहा है, वहीं महिलाओं को रोजगार और नियमित आय का नया जरिया मिला है। समूह की महिलाओं ने पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़ते हुए पशु एवं पक्षी आहार निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। संयंत्र में उत्पादन को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए फीड ग्राइंडर एवं मिक्सर मशीन, फीड पैलेट मशीन तथा फीड क्रम्बल मशीन स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं को सुगम बनाकर पशु एवं पक्षी आहार तैयार किया जा रहा है। बिहान योजना के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में जय भारत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पशु आहार निर्माण को आजीविका का माध्यम बनाया है। समूह की महिलाएं संयंत्र के संचालन, पशु आहार निर्माण, पैकेजिंग और अन्य कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही हैं। बिलासा पशु आहार संयंत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। पशुपालन एवं कुक्कुट पालन से जुड़े ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही पशु एवं पक्षी आहार मिलने से समय और परिवहन लागत में सुविधा हो रही है। यह पहल अन्य महिला स्व सहायता समूहों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। राखी के पर्व पर आत्मनिर्भरता की यह कहानी बहनों के बढ़ते आत्मविश्वास की तस्वीर पेश कर रही है। विष्णु भैया की सरकार में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास ग्रामीण परिवारों को नई मजबूती दे रहे हैं।1
- बीहड़ जंगल मे आदिवासी बच्चो का स्कूल, छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले के ट्राइबल क्षेत्र के भूडूमाटी गांव मे स्कूल की व्यवस्था नहीं है और वीडियो में देख सकते इस प्रकार से स्कूल को संचालित किया जाता है बालको से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह गांव भूडूमाटी है #korbanews #korbabrekingnews #korbachhattisgarh बीहड़ जंगल मे आदिवासी बच्चो का स्कूल, छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले के ट्राइबल क्षेत्र के भूडूमाटी गांव मे स्कूल की व्यवस्था नहीं है और वीडियो में देख सकते इस प्रकार से स्कूल को संचालित किया जाता है बालको से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह गांव भूडूमाटी है #korbanews #korbabrekingnews #korbachhattisgarh1
- धारदार हथियार से लहरा धमका कर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- कोरबा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, जिलेभर के बैंकों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में नागरिकों को किया गया सतर्क—OTP, UPI PIN और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की दी समझाइश कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान लगातार जारी है। 25 अगस्त को जिले के विभिन्न बैंकों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने नागरिकों को UPI फ्रॉड, साइबर ठगी और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। साथ ही OTP, UPI PIN और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। कोरबा पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या1
- Post by Shubham Mishra1