*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एत्मादपुर ब्लॉक एवं खंदौली ब्लॉक में 53 जोड़ों का हुआ विवाह समारोह संपन्न* आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा.23.02.2026.मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एत्मादपुर ब्लॉक एवं खंदोली ब्लॉक में 53 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना का सशक्त उदाहरण रहा। कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह , ब्लॉक प्रमुख खंदोली आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति एवं प्रतिनिधि एत्मादपुर अवधेश उर्फ रामू भाई, मंडल अध्यक्ष स्वदेश बघेल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल सहित दोनों ब्लॉकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। माननीय मंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक समानता और सामूहिक सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने नव दंपतियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एत्मादपुर ब्लॉक एवं खंदौली ब्लॉक में 53 जोड़ों का हुआ विवाह समारोह संपन्न* आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा.23.02.2026.मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एत्मादपुर ब्लॉक एवं खंदोली ब्लॉक में 53 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना का सशक्त उदाहरण रहा। कार्यक्रम में भारत
सरकार के मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह , ब्लॉक प्रमुख खंदोली आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति एवं प्रतिनिधि एत्मादपुर अवधेश उर्फ रामू भाई, मंडल अध्यक्ष स्वदेश बघेल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल सहित दोनों ब्लॉकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। माननीय मंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक
विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक समानता और सामूहिक सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने नव दंपतियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
- रामलीला रोड पर नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से हुए गंभीर सड़क हादसे के संबंध में कड़ी कार्रवाई हेतु प्रार्थना। सादर अवगत कराना है कि कल _ को रामलीला रोड पर सड़क पर बड़ी मात्रा में गिट्टी पड़ी होने के कारण एक भयानक सड़क दुर्घटना घटित हो गई। यह दुर्घटना नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही का प्रत्यक्ष परिणाम है, क्योंकि सड़क पर बिखरी गिट्टी को समय रहते न तो हटाया गया और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर पहले भी फिसलन व दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी, इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण आम नागरिकों की जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।1
- Post by Tunnu Singh1
- Post by Pawan Gupta1
- आगरा में आज ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हाथी घाट, यमुना किनारा, ताजमहल मार्ग, लाल किले के पीछे और गोल चक्कर इलाके में भीषण जाम लग गया। जाम की वजह से वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को घंटों तक परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट की कमी के चलते हालात बिगड़े।2
- Post by गीताधौरहरा1
- Amit Pandey Uttar Pradesh ChanaulipopulationRupha1
- आगरा ट्रैफिक पुलिस की दबंगई! वाटर बॉक्स चौराहे पर TSI ने ई-रिक्शा चालक महिला को मारा, महिला ने घूंसा मारने का लगाया आरोप आगरा के वाटर बॉक्स चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के TSI की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ई-रिक्शा चला रही महिला का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात TSI ने न केवल उसके साथ हाथापाई की बल्कि उसके मुंह पर घूंसा भी मारा, जिससे महिला के मुंह से खून निकल आया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद TSI ने आपा खो दिया और महिला के साथ मारपीट की।1
- Amit Pandey Uttar Pradesh ChanaulipopulationRupha1