logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश जन चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश बघाड़ में आयोजित जन चौपाल में विधायक ई. सरवन निषाद ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी चौरी चौरा। विधानसभा क्षेत्र के बघाड़ में बुधवार को आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।जन चौपाल में विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से गांव-गांव जन चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याओं को मौके पर सुना जा रहा है और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, आलोक पटवा, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजदेव पासवान नेमधारी पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजित कुमार, अमित जायसवाल, राम दयागार निषाद ,अवधेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, मिलन बाबा, राधिका देवी, राहुल जायसवाल , गुड्डू चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

2 hrs ago
user_NEWS  services
NEWS services
वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
fecace83-84a5-494c-9a90-0b2f96311754

जन चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश जन चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश बघाड़ में आयोजित जन चौपाल में विधायक ई. सरवन निषाद ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी चौरी चौरा। विधानसभा क्षेत्र के बघाड़ में बुधवार को आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।जन चौपाल में विधायक

89ef2509-20ef-48b1-9891-7f8dede6b731

ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से गांव-गांव जन चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याओं को मौके पर सुना जा रहा है और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की

514f55a9-62a7-4b87-a8a9-1d947916c002

अपील की।विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, आलोक पटवा, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजदेव पासवान नेमधारी पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजित कुमार, अमित जायसवाल, राम दयागार निषाद ,अवधेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, मिलन बाबा, राधिका देवी, राहुल जायसवाल , गुड्डू चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......
    1
    पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    42 min ago
  • *गोरखपुर* नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, गंडक में बढ़ सकता है पानी का दबाव,डीएम दीपक मीणा बोले- गोरखपुर में फिलहाल खतरे की स्थिति नहीं, राप्ती और घाघरा का पानी उतर रहा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी अलर्ट,प्रभावित इलाकों में राहत व स्वास्थ्य टीमों की निगरानी जारी गोरखपुर।नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के कारण भारी मात्रा में पानी भरने और वहां व्यापक नुकसान की सूचना के बाद गोरखपुर प्रशासन ने नदियों के जलस्तर और संभावित प्रभाव को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ का अधिक असर गंडक नदी में देखने को मिल सकता है।हालांकि गोरखपुर में फिलहाल इसका कोई विशेष प्रभाव पड़ने की स्थिति नहीं है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाह या आशंका को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।डीएम ने बताया कि नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काफी पानी जमा हुआ है और वहां काफी नुकसान भी हुआ है।इसका प्रभाव मुख्य रूप से गंडक नदी के जलप्रवाह में दिखाई देने की संभावना है। गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर अभी काफी कम है,जबकि घाघरा नदी में भी पानी घट रहा है।ऐसे में वर्तमान स्थिति को लेकर जिले में किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है।उन्होंने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र के छह गांव और खजनी क्षेत्र का एक गांव पूर्व में प्रभावित हुआ था।प्रभावित परिवारों तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई गई थी और राशन किट का वितरण किया गया था।प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मेडिकल टीमों को भी कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार संचालित की जा रही हैं।डीएम के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, जिससे स्थिति में सुधार हो रहा है। नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा और राप्ती नदी में पानी फिलहाल कम है। प्रशासन जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है और संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित टीमों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि अथवा किसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन पड़ोसी जनपद कुशीनगर की स्थिति पर भी नजर रख रहा है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में गंडक नदी का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। वहां आवश्यकता के अनुरूप एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए निर्देश दिए जाएंगे,ताकि संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। *गोरखपुर में किसी नागरिक के लापता होने की सूचना नहीं।डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि अभी तक गोरखपुर जिले के किसी नागरिक के लापता होने की सूचना प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने या किसी परिवार को बाढ़ अथवा जलभराव के कारण परेशानी होने की सूचना मिलती है तो प्रशासन तत्काल आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगा।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें,ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल गोरखपुर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और नदियों के जलस्तर से लेकर प्रभावित गांवों तक लगातार निगरानी की जा रही है। स्थिति में किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे।
    1
    *गोरखपुर*

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, गंडक में बढ़ सकता है पानी का दबाव,डीएम दीपक मीणा बोले- गोरखपुर में फिलहाल खतरे की स्थिति नहीं, राप्ती और घाघरा का पानी उतर रहा
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी अलर्ट,प्रभावित इलाकों में राहत व स्वास्थ्य टीमों की निगरानी जारी
गोरखपुर।नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के कारण भारी मात्रा में पानी भरने और वहां व्यापक नुकसान की सूचना के बाद गोरखपुर प्रशासन ने नदियों के जलस्तर और संभावित प्रभाव को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ का अधिक असर गंडक नदी में देखने को मिल सकता है।हालांकि गोरखपुर में फिलहाल इसका कोई विशेष प्रभाव पड़ने की स्थिति नहीं है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाह या आशंका को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।डीएम ने बताया कि नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काफी पानी जमा हुआ है और वहां काफी नुकसान भी हुआ है।इसका प्रभाव मुख्य रूप से गंडक नदी के जलप्रवाह में दिखाई देने की संभावना है। गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर अभी काफी कम है,जबकि घाघरा नदी में भी पानी घट रहा है।ऐसे में वर्तमान स्थिति को लेकर जिले में किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है।उन्होंने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र के छह गांव और खजनी क्षेत्र का एक गांव पूर्व में प्रभावित हुआ था।प्रभावित परिवारों तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई गई थी और राशन किट का वितरण किया गया था।प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मेडिकल टीमों को भी कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार संचालित की जा रही हैं।डीएम के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, जिससे स्थिति में सुधार हो रहा है।
नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी
जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा और राप्ती नदी में पानी फिलहाल कम है। प्रशासन जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है और संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया जाएगा।
डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित टीमों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि अथवा किसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन पड़ोसी जनपद कुशीनगर की स्थिति पर भी नजर रख रहा है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में गंडक नदी का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। वहां आवश्यकता के अनुरूप एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए निर्देश दिए जाएंगे,ताकि संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
*गोरखपुर में किसी नागरिक के लापता होने की सूचना नहीं।डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि अभी तक गोरखपुर जिले के किसी नागरिक के लापता होने की सूचना प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने या किसी परिवार को बाढ़ अथवा जलभराव के कारण परेशानी होने की सूचना मिलती है तो प्रशासन तत्काल आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगा।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें,ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल गोरखपुर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और नदियों के जलस्तर से लेकर प्रभावित गांवों तक लगातार निगरानी की जा रही है। स्थिति में किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अखिलेश-डिंपल ने योगी सरकार को घेरा! छात्र, महिला और रोजगार पर उठाए बड़े सवाल | UP Politics
    1
    अखिलेश-डिंपल ने योगी सरकार को घेरा! छात्र, महिला और रोजगार पर उठाए बड़े सवाल | UP Politics
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Nepal mein tawai hone ke Karan CM Yogi Adityanath ji mein Uttar Pradesh mein kuchh sthanon per alert hone ka aadesh diye hai. Ham Bata Dena chahte Hain ki Nepal se jo bhi kasbe hain unko alert ho jana chahie Jo nadiyon ke kinare kasbe Hain unko bhi sachak ho jana chahiye aur pani ka astarab badhta ja raha hai.. aur sabhi se mera nyayalay hai ki apna khyal rakhen ab dusron ka bhi khyal rakhte Hain.. please like share comment and follow me in my profile main aap sabhi ko बहुत-बहुत dhanyvad kar rahe hai...
    1
    Nepal mein tawai hone ke Karan CM Yogi Adityanath ji mein Uttar Pradesh mein kuchh sthanon per alert hone ka aadesh diye hai.
Ham Bata Dena chahte Hain ki Nepal se jo bhi kasbe hain unko alert ho jana chahie Jo nadiyon ke kinare kasbe Hain unko bhi sachak ho jana chahiye aur pani ka astarab  badhta ja raha hai.. aur sabhi se mera nyayalay hai ki apna khyal rakhen ab dusron ka bhi khyal rakhte Hain.. please like share comment and follow me in my profile main aap sabhi ko बहुत-बहुत dhanyvad kar rahe hai...
    user_Vivek Gond
    Vivek Gond
    Student union Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।
    3
    बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन,  अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर गूंजा भाईचारे का संदेश। मोहरीपुर-शेखपुरा, गोरखपुर में जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन और नैतिक संदेश को जुलूस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। गोरखपुर हलचल न्यूज़ से बातचीत में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी जिंदगी आपसी भाईचारा, सौहार्द, सद्भाव और प्रेम की शिक्षा दी। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना हर अनुयायी का नैतिक कर्तव्य है।
    1
    जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर गूंजा भाईचारे का संदेश।
मोहरीपुर-शेखपुरा, गोरखपुर में जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन और नैतिक संदेश को जुलूस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
गोरखपुर हलचल न्यूज़ से बातचीत में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी जिंदगी आपसी भाईचारा, सौहार्द, सद्भाव और प्रेम की शिक्षा दी। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना हर अनुयायी का नैतिक कर्तव्य है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर UP पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, जालसाजी कर था फरार  बैंक आफ बड़ौदा में फर्जी दस्तावेज लगाकर 39.70 लाख रुपये का लोन लेने के आरोपित सिपाही नितेश कुमार यादव को कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार नितेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। विदेश से लौटने के दौरान 23 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया। इसके बाद कैंट पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। 33 वर्षीय नितेश कुमार यादव देवरिया जिले के भाटपाररानी के जोगउर गांव का रहने वाला है। बैंक आफ बड़ौदा गोरखपुर के उप क्षेत्रीय प्रमुख आशीष सिंह ने 16 अगस्त 2024 को कैंट थाने में नितेश यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नितेश विदेश चला गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 23 अगस्त को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे अभिरक्षा में लिया गया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर गोरखपुर लाई।
    1
    दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर UP पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, जालसाजी कर था फरार 
बैंक आफ बड़ौदा में फर्जी दस्तावेज लगाकर 39.70 लाख रुपये का लोन लेने के आरोपित सिपाही नितेश कुमार यादव को कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार नितेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विदेश से लौटने के दौरान 23 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया। इसके बाद कैंट पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
33 वर्षीय नितेश कुमार यादव देवरिया जिले के भाटपाररानी के जोगउर गांव का रहने वाला है। बैंक आफ बड़ौदा गोरखपुर के उप क्षेत्रीय प्रमुख आशीष सिंह ने 16 अगस्त 2024 को कैंट थाने में नितेश यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नितेश विदेश चला गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 23 अगस्त को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे अभिरक्षा में लिया गया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर गोरखपुर लाई।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • नेपाल में भीषण जलप्रलय! भोटे कोशी ने मचाई तबाही, पुल-बसें बहीं | सैकड़ों लापता | Nepal Flood
    1
    नेपाल में भीषण जलप्रलय! भोटे कोशी ने मचाई तबाही, पुल-बसें बहीं | सैकड़ों लापता | Nepal Flood
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.