Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raj Kumar Raj Kumar thakur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- गुना मध्य प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा लगातार विद्युत कर्मियों की जायज मांगों के संबंध में लिखित मौखिक निवेदन के उपरांत निराकरण नहीं होने के कारण प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णय के आधार पर 12 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया गया है जिसमें प्रमुख मांगे के रूप में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगति, वन टाइम गृह जिला स्थानांतरण नीति लागू करना, आउटसोर्स श्रमिकों को हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की तर्ज पर निगम मंडल की स्थापना करना, विद्युत पेंशनरों की पेंशन भुगतान राज्य कर्मचारियों की तरह कोषालय के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की जाए एवं मंडल के समय से नियुक्त मीटर रीडरों का संविलियन, साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर्मचारियों अधिकारियों की मांगे के साथ सभी वर्गों के कर्मचारीयों की मांगे रखी गई है।1
- करैरा में समोहा डैम के पास कट्टे की नोक पर युवक जीतू कोली का अपहरण कर लिया गया था। करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे में युवक को सकुशल बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।1
- Post by Ranu rajput1
- करैरा पुलिस द्वारा हथियार की नोक पर अपहरण किये गये व्यक्ति को 02 घंटे में दस्तयाब कर 05 आरोपी को किया गिरफ्तार दिनांक 16.03.26 को फरियादी बृजेश जाटव पिता धीरज जाटव उम्र-22 वर्ष नि-ग्राम-बेरखेडा थाना-कौरैरा ने रिपोर्ट की, कि दोपहर करीबन 02.00 बजे जीतू कोली फरियादी के घर पर आया और बोला कि उसके दोस्त अंशुल अहिरवार और दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार समोहा डैम तक आ रहे है चलो समोहा डैम चलना है। समय करीवन 03-04 वजे फरियादी जीतू कोली को अपनी बाईक से साथ लेकर समोहा डैम पहुंचा तभी एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 से तीन लोग एक अर्टिगा सफेद रंग की गाडी आई उसमें 7-8 लोग थे फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा एक व्यक्ति ने कट्टे से हवाई फायर किया और अर्टिगा गाडी में जीतू कोली को डालकर ले गये करीबन 10-11 लोग जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अप0 क्र 179/26 धारा 140(3), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिह राठौर जी के द्वारा बालक, बालिकाओ की शीघ्र दस्तयावी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी महोदय करैरा डॉ आयुष जाखड़ एंव एसडीओपी महोदय पिछोर प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की तलाश गम्भीरता से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को दस्तयाव कर प्रकरण मे आरोपीगण (01) जसवंत उर्फ दीपक पुत्र घनाराम अहिरवार उम्र 37 साल नि0 परासरी थाना उनाव दतिया (02) इंदर सिहं उर्फ इंदल पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव दतिया (03) विष्णु पुत्र संजीव अहिरवार उम्र 20 साल नि इकारा थाना उनाव दतिया (04) अंशुल पुत्र किशोरी अहिरवार उम्र 18 साल नि० स्टेशन होमगार्ड कालोनी कोतवाली दतिया (05) रतन पुत्र बनबारी अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव जिला दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। अन्य 06 अज्ञात आरोपीगणो की तलाश जारी है1
- कोलारस में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम, आजाद समाज पार्टी नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। एम.एल. तोमर, नरेश जाटव व सत्येंद्र विद्रोही ने बैठक लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पार्टी की बढ़ती ताकत का संदेश मिला।1
- टीकमगढ़-गेंहूं की खड़ी फसल में लगी आग, 4 किसानों की 5 एकड़ फसल हुई ख़ाक, मामला मऊघाट गांव का हादसा टीकमगढ़ जिले के मऊघाट गांव में रविवार को 5 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर ख़ाक हो गई। हादसा खेत के ऊपर से निकली 11केवी बिजली की लाइन से उठी चिंगारी की वजह से हुआ। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और चार किसानों की साल भर की मेहनत जलकर राख हो गई। इस हादसे में किसान सीताराम पुनिया बाई, हरिराम कुशवाहा, खुमान कुशवाहा और बाबूलाल अहिरवार के खेतों में लगी फसल पूरी तरह जल गई है। आग बुझने के बाद खेत में सिर्फ राख ही बची थी, फिलहाल कलेक्टर विवेक श्रोतिय सरकारी नियमों के तहत प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #viralpost #latestnews #tikamgarh @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें1
- Post by पत्रकारहरी निवास साहू2
- शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में दिव्यांगजनों को हजारों सहायक उपकरण वितरित किए गए और पहली बार रोबोटिक सर्जरी भी की गई।1