प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने दिए दिशा-निर्देश* * प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश* *17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर- मा० प्रभारी मंत्री* जालौन। 15 सितम्बर। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री गन्ना, विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उ०प्र० संजय सिंह गंगवार जी ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं एवं आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी कराई जाए तथा योजनाओं के लाभार्थियों और जनपद की उपलब्धियों को प्रमाणिक रूप से सामने लाया जाए। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा और इसका उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान में 12 प्रमुख कार्यक्रम, त्रिस्तरीय समन्वय व्यवस्था, साप्ताहिक समीक्षा तथा डेटा संकलन एवं डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर रहेगा। कार्ययोजना के अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन, रक्तदान एवं दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम होंगे। ‘मेरे सपनों का भारत’ में कक्षा 5-8 के लिए चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं, उच्च शिक्षण संस्थानों में डिबेट और प्रदर्शनी आयोजित होंगी। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के अंतर्गत 18-20 कलाकारों की टोलियों द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सेवा एवं विकास की कहानी पहुंचाई जाएगी। ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, कार्यकत्रियों, आशा दीदियों एवं उत्कृष्ट माताओं का सम्मान, स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता तथा पोषण सामग्री वितरण होगा। ‘सेवा की कहानी’ के तहत लाभार्थियों के जीवन में आए बदलावों पर 60 सेकंड की रील बनाई जाएंगी, जबकि डिजिटल इन्फ्लुएंसर को परिवर्तनकारी परियोजनाओं का भ्रमण कराया जाएगा। इसी क्रम में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम के जरिए जल, जन और सेवा का संवाद तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, पोषण, वोकल फॉर लोकल, गौशाला सेवा सहित 25 सेवा गतिविधियों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम दो स्थलों का कायाकल्प तथा 25 मिनट श्रमदान का प्रावधान भी है। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में भारत मंडल’ एवं मानव रंगोली, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप को राष्ट्रीय मंच तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकसित भारत-2047 का संकल्प एवं वंदे मातरम् गायन प्रस्तावित है। अभियान के अंतर्गत प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, तीर्थस्थलों पर महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान, 25 सितंबर को पुस्तकालयों का लोकार्पण तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी होगा। साथ ही जनपदवार महत्वपूर्ण धार्मिक-सांस्कृतिक स्थल, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी परियोजनाएं, शिक्षा एवं कौशल, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज एवं सुशासन तथा ODOP एवं स्थानीय उद्यमियों की सफलता की कहानियों का डेटा-बैंक तैयार किया जाएगा। मा० प्रभारी मंत्री ने अपर जिला सूचना अधिकारी को अभियान की मीडिया कवरेज, सफलता की कहानियों एवं रील्स का व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रिंट मीडिया समन्वय, उपलब्धियों पर लेख-साक्षात्कार, सोशल मीडिया कार्ययोजना तथा इन्फ्लुएंसर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है, सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को जनभागीदारी और सेवा भावना का व्यापक स्वरूप दें, ताकि सेवा, सुशासन और विकास का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में मा० जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ० घनश्याम अनुरागी, मा० विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, मा० विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, मा० विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, मा० जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह, मा०जनप्रतिनिधिगण सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने दिए दिशा-निर्देश* * प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश* *17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर- मा० प्रभारी मंत्री* जालौन। 15 सितम्बर। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री गन्ना, विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उ०प्र० संजय सिंह गंगवार जी ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं एवं आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी कराई जाए तथा योजनाओं के लाभार्थियों और जनपद की उपलब्धियों को प्रमाणिक रूप से सामने लाया जाए। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा और इसका उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान में 12 प्रमुख कार्यक्रम, त्रिस्तरीय समन्वय व्यवस्था, साप्ताहिक समीक्षा तथा डेटा संकलन एवं डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर रहेगा। कार्ययोजना के अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन, रक्तदान एवं दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम होंगे। ‘मेरे सपनों का भारत’ में कक्षा 5-8 के लिए चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं, उच्च शिक्षण संस्थानों में डिबेट और प्रदर्शनी आयोजित होंगी। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के अंतर्गत 18-20 कलाकारों की टोलियों द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सेवा एवं विकास की कहानी पहुंचाई जाएगी। ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, कार्यकत्रियों, आशा दीदियों एवं उत्कृष्ट माताओं का सम्मान, स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता तथा पोषण सामग्री वितरण होगा। ‘सेवा की कहानी’ के तहत लाभार्थियों के जीवन में आए बदलावों पर 60 सेकंड की रील बनाई जाएंगी, जबकि डिजिटल इन्फ्लुएंसर को परिवर्तनकारी परियोजनाओं का भ्रमण कराया जाएगा।
इसी क्रम में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम के जरिए जल, जन और सेवा का संवाद तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, पोषण, वोकल फॉर लोकल, गौशाला सेवा सहित 25 सेवा गतिविधियों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम दो स्थलों का कायाकल्प तथा 25 मिनट श्रमदान का प्रावधान भी है। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में भारत मंडल’ एवं मानव रंगोली, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप को राष्ट्रीय मंच तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकसित भारत-2047 का संकल्प एवं वंदे मातरम् गायन प्रस्तावित है। अभियान के अंतर्गत प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, तीर्थस्थलों पर महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान, 25 सितंबर को पुस्तकालयों का लोकार्पण तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी होगा। साथ ही जनपदवार महत्वपूर्ण धार्मिक-सांस्कृतिक स्थल, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी परियोजनाएं, शिक्षा एवं कौशल, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज एवं सुशासन तथा ODOP एवं स्थानीय उद्यमियों की सफलता की कहानियों का डेटा-बैंक तैयार किया जाएगा। मा० प्रभारी मंत्री ने अपर जिला सूचना अधिकारी को अभियान की मीडिया कवरेज, सफलता की कहानियों एवं रील्स का व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रिंट मीडिया समन्वय, उपलब्धियों पर लेख-साक्षात्कार, सोशल मीडिया कार्ययोजना तथा इन्फ्लुएंसर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है, सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को जनभागीदारी और सेवा भावना का व्यापक स्वरूप दें, ताकि सेवा, सुशासन और विकास का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में मा० जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ० घनश्याम अनुरागी, मा० विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, मा० विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, मा० विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, मा० जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह, मा०जनप्रतिनिधिगण सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
- पिता की हत्या के आरोप में बंद पुत्र को कोर्ट ने किया /बरी दो साल जेल में रहने के बाद साक्ष्यों के अभाव में मिली राहत* *पिता की हत्या के आरोप में पुत्र बरी /साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *पिता की हत्या के आरोप में बंद पुत्र को कोर्ट ने किया /बरी दो साल जेल में रहने के बाद साक्ष्यों के अभाव में मिली राहत* *पिता की हत्या के आरोप में पुत्र बरी /साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला* जनपद जालौन कोंच पिता की हत्या के आरोप में करीब दो वर्ष तक जेल में रहे पुत्र को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव में वर्ष 2019 में हुई हत्या के मामले में मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी हनुमंत सिंह को बरी कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने बताया कि ताहरपुरा गांव निवासी मालती ने वर्ष 2019 में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति की हत्या उसके पुत्र हनुमंत सिंह ने डंडे से मारकर कर दी है तहरीर के आधार पर पुलिस ने हनुमंत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था आप को बता दें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद करने का दावा किया था पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया आरोपी करीब दो वर्ष तक जेल में रहा मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मालती समेत अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर बहस की गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए उसे बरी किए जाने की मांग की मंगलवार को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने दोनों पक्षों की बहस गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया बता दें फैसले के साथ ही करीब सात वर्ष से चल रहे इस मुकदमे का निस्तारण हो गया2
- बेसहारा बेटियों के सिर से माता-पिता और दादी का साया उठा, लेखपालों ने बढ़ाया मदद का हाथ जालौन। ग्राम सींगपुरा में माता-पिता और दादी की मौत के बाद बेसहारा हुई बच्चियों के लिए तहसील क्षेत्र के लेखपाल सहारा बनकर सामने आए। परिवार के तीनों बड़े सदस्यों को खोने के बाद बच्चियों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया था। जर्जर कच्चे मकान में रह रही बच्चियों की स्थिति की जानकारी सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने साथी लेखपालों के साथ मिलकर उनकी मदद का बीड़ा उठाया। ग्राम निवासी विजय सिंह बरार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वर्ष 2023 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। पति की मौत के करीब एक माह बाद पत्नी रामसिया का भी निधन हो गया। इसके बाद बच्चियों की जिम्मेदारी उनकी दादी ने संभाली और किसी तरह उनका पालन-पोषण कर रही थीं। रविवार को दादी का भी निधन हो गया, जिसके बाद बच्चियों के सिर से आखिरी सहारा भी छिन गया। जानकारी मिलने पर सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में लेखपालों की टीम गांव पहुंची और बच्चियों को करीब 11 हजार रुपये का राशन, बर्तन, सिलिंडर आदि उपलब्ध कराया। इसके साथ ही 50,700 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसमें 700 रुपये नकद दिए गए, जबकि 50 हजार रुपये बच्ची की सहमति से उसके खाते में जमा किए जाएंगे। लेखपाल वैभव त्रिपाठी ने बताया कि बच्चियों का कच्चा मकान जर्जर स्थिति में है। इसके चलते ग्राम प्रधान और परिजनों से घर के अंदर समतलीकरण कराने के लिए कहा गया है। साथ ही बच्चियों को आवास और शौचालय योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया है। मदद मिलने के बाद बच्चियों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने भी लेखपालों की इस मानवीय पहल की सराहना की। इस दौरान लेखपाल पूजा राजपूत, वैभव त्रिपाठी, मयंक यादव, आकाश तिवारी, सुधा अग्रवाल, अभिनाश द्विवेदी, विक्रांत आदि मौजूद रहे।2
- जालौन के कोंच तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर 3 बजे एक विवाद हो गया। यहां लेखपाल कक्ष में विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और खींचतान भी हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, एक किसान पिछले करीब छह माह से अपना विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल के चक्कर लगा रहा था। किसान की ओर से अधिवक्ता प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में लेखपाल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात गाली-गलौज और खींचतान तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते दिखे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ते रहे। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी रही। जालौन के कोंच तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर 3 बजे एक विवाद हो गया। यहां लेखपाल कक्ष में विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और खींचतान भी हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, एक किसान पिछले करीब छह माह से अपना विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल के चक्कर लगा रहा था। किसान की ओर से अधिवक्ता प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में लेखपाल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात गाली-गलौज और खींचतान तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते दिखे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ते रहे। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी रही।1
- ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन: कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से गेहूं लदा ऑटो खंती में पलट विजय शर्मा जालौन मो 9662116534 ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन। एट कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे (NH-27) पर सोमई गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खंती में पलटे ऑटो से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के लिए तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने दो दिन में जांच का दिया आश्वासन1
- जालौन जिले में परिवहन विभाग के अधिकारी ने चलाया चैकिंग अभियान नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं एआरटीओ राजेश कुमार द्वारा आज़ जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और शासन के निर्देश पर जागरूक किया गया1
- झाँसी SP सिटी प्रीति सिंह का बड़ा बयान- अपराधियों को दी खुली चेतावनी!!... झांसी में बढ़ रहे अपराध को लेकर झांसी एसपी सिटी ने एक प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी झांसी जिले में अपराधी है या तो वह जिले को छोड़ दें या फिर वह अपराध करना बंद कर दे अन्यथा किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्सर नहीं जाएगा और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल में ही रहेगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनको जेल की सलाखों में डाला जाएगा सुनिए विस्तार से क्या कुछ बोली एसपी सिटी प्रीति सिंह!!1
- 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान1