logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल एंकर-- गोटेगांव नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 10 फीट ऊंची अष्टधातु की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल थे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश और राजपूत क्षत्रिय समाज के अनेक गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में आम जन उपस्थित रहे। अष्टधातु से निर्मित यह कलात्मक प्रतिमा नगर में मुख्य आकर्षण और शौर्य स्तंभ का केंद्र बन गई है। प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा पर्दा हटाकर किया गया। इस विशेष उत्सव के दौरान मंच पर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल और क्षेत्रीय विधायक महेंद्र नागेश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजपूत क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर इंद्र भूषण सिंह , तहसील अध्यक्ष द्वारका सिंह राजपूत एवं युवा अध्यक्ष राजेश राजपूत , राजू राजपूत, शक्ति राजपूत,वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गोटेगांव, नरसिंहपुर , करेली, गाडरवारा, सहित अन्य नगरों के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर वीर शिरोमणि के चरणों में पुष्प अर्पित किए। संपूर्ण कार्यक्रम स्थल 'जय राजपूताना' और 'वीर महाराणा प्रताप अमर रहें' के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। प्रतिमा के अनावरण के पश्चात अपने संबोधन में मंत्री प्रहलाद पटेल ने महाराणा प्रताप की जीवनी और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि 'राणा' शब्द उस सर्वोच्च त्याग, संघर्ष और जन-कल्याण की भावना को दर्शाता है जो उन्होंने जंगलों में रहकर और घास की रोटी खाकर भी मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवंत रखा। मंत्री पटेल ने युवाओं से आह्वान किया कि महाराणा प्रताप की जीवनी केवल इतिहास के पन्नों में पढ़ने के लिए नहीं है, बल्कि उनके सिद्धांतों, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इस 10 फीट ऊंची भव्य अष्टधातु प्रतिमा के स्थापित होने से गोटेगांव के नागरिकों और विशेषकर क्षत्रिय समाज में भारी हर्ष का माहौल है। समाज के प्रतिनिधियों ने इस शौर्य स्तंभ की स्थापना के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा और राष्ट्र स्वाभिमान की प्रेरणा देती रहेगी।

1 hr ago
user_Satish Vishwakarma
Satish Vishwakarma
Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवा झांसीघाट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ दीवार के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मकान निर्माण के दौरान दीवार उठाने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने चाचा की जान ले ली। इस घटना ने खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।
    1
    नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवा झांसीघाट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ दीवार के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मकान निर्माण के दौरान दीवार उठाने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने चाचा की जान ले ली। इस घटना ने खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले में महाराणा प्रताप जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय राजपूत समाज ने साईखेड़ा से गोटेगांव तक एक शौर्य यात्रा निकाली, जिसके समापन पर गोटेगांव में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बुधवार को वीर शिरोमणि छत्रपति महाराणा प्रताप की स्थापित मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के बाद, इस चौक को अब महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा। मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि राजपूत समाज के गौरव महाराणा प्रताप को कभी भुलाया नहीं जाएगा और यही उनके वंशजों की निशानी है कि आज कोई भी राजपूत राजा नहीं, बल्कि राणा लिखता है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, विधायक महेंद्र नागेश, इंद्रभूषण राजपूत, द्वारका राजपूत, राजेश राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    नरसिंहपुर जिले में महाराणा प्रताप जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय राजपूत समाज ने साईखेड़ा से गोटेगांव तक एक शौर्य यात्रा निकाली, जिसके समापन पर गोटेगांव में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बुधवार को वीर शिरोमणि छत्रपति महाराणा प्रताप की स्थापित मूर्ति का अनावरण किया।

मूर्ति अनावरण के बाद, इस चौक को अब महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा। मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि राजपूत समाज के गौरव महाराणा प्रताप को कभी भुलाया नहीं जाएगा और यही उनके वंशजों की निशानी है कि आज कोई भी राजपूत राजा नहीं, बल्कि राणा लिखता है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, विधायक महेंद्र नागेश, इंद्रभूषण राजपूत, द्वारका राजपूत, राजेश राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक महिला के साथ कुछ आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस इस मामले में न्यायसंगत कार्रवाई नहीं कर रही है। यह घटना नरसिंहपुर जिले से सामने आई है, जहाँ पीड़ित माँ को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक महिला के साथ कुछ आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस इस मामले में न्यायसंगत कार्रवाई नहीं कर रही है। यह घटना नरसिंहपुर जिले से सामने आई है, जहाँ पीड़ित माँ को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गोटेगांव में महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती समारोह पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
    2
    गोटेगांव में महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती समारोह पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • Post by Jagtapal Yadav g
    1
    Post by Jagtapal Yadav g
    user_Jagtapal Yadav g
    Jagtapal Yadav g
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नरसिंहपुर शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से विकसित करने के लिए एक नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि इस योजना के निर्माण में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि विकास की रूपरेखा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बन सके। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री श्री पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि सिंगरी नदी का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण इस मास्टर प्लान का एक प्रमुख हिस्सा होगा। इसके अलावा, नगर एवं ग्राम निवेश से जुड़े विषयों पर भी व्यापक चर्चा की जाएगी ताकि शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी, गणमान्य नागरिक और अधिकारी भी उपस्थित थे।
    1
    नरसिंहपुर शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से विकसित करने के लिए एक नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि इस योजना के निर्माण में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि विकास की रूपरेखा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बन सके।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री श्री पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि सिंगरी नदी का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण इस मास्टर प्लान का एक प्रमुख हिस्सा होगा। इसके अलावा, नगर एवं ग्राम निवेश से जुड़े विषयों पर भी व्यापक चर्चा की जाएगी ताकि शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी, गणमान्य नागरिक और अधिकारी भी उपस्थित थे।
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नरसिंहपुर शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए एक नया मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इस संबंध में प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि इस आधुनिक मास्टर प्लान को जनता के सुझावों के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे शहर का भविष्य का नक्शा संवरेगा।
    1
    नरसिंहपुर शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए एक नया मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इस संबंध में प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि इस आधुनिक मास्टर प्लान को जनता के सुझावों के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे शहर का भविष्य का नक्शा संवरेगा।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एक्सप्रेस MP CG न्यूज़ ने अपनी ताजा 'सुर्खियां' प्रस्तुत की हैं, जिसमें विभिन्न समाचारों को संक्षेप में शामिल किया गया है। यह अपडेट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के घटनाक्रमों पर केंद्रित है।
    1
    एक्सप्रेस MP CG न्यूज़ ने अपनी ताजा 'सुर्खियां' प्रस्तुत की हैं, जिसमें विभिन्न समाचारों को संक्षेप में शामिल किया गया है। यह अपडेट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के घटनाक्रमों पर केंद्रित है।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.