Shuru
Apke Nagar Ki App…
अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और अतुलनीय पराक्रम के प्रतीक, धर्म एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपका त्याग, बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand BJP Nainital BJP Haldwani #Followers @highlight
Jagdish Ballabh Sharma
अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और अतुलनीय पराक्रम के प्रतीक, धर्म एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपका त्याग, बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand BJP Nainital BJP Haldwani #Followers @highlight
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विडियो देखें- रुड़की (उत्तराखंड) रुड़की में स्वामी विवेकानंद कॉलेज के छात्र का उत्पीड़न! ✍️⚖️ रुड़की स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में एक छात्र ने प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा है और बार-बार परीक्षा (Exams) देने से रोका जा रहा है। पीड़ित छात्र कई दिनों से परीक्षा देने की गुहार लगा रहा था, लेकिन प्रबंधन द्वारा उसे हर बार नई तारीख देकर टाल दिया गया। शिक्षा के मंदिर में छात्र के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ निंदनीय है। प्रशासन को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर छात्र को न्याय दिलाना चाहिए।1
- बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के टॉपर छात्र श्रीश सचान ने विद्यालय टॉप किया, जबकि नैनीताल नगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।2
- 15 अप्रैल को अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के कुशल निर्देशन में अग्निशमन टीम द्वारा ओरियन मेंटल फैक्ट्री, ताड़ीखेत में जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन टीम द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन टीम द्वारा संस्थान में उपलब्ध आपातकालीन निकास मार्गों को सदैव अवरोध मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित एवं त्वरित निकासी सुनिश्चित की जा सके।1
- रामपुर में चलती ट्रेन में व्यापारी के नौकरों से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दिन-दहाड़े 7 लाख रुपए लूट लिए।साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश ट्रेन से ही कूदकर भाग गए।उधर घटना से जीआरपीएफ व आरपीएफ यूपी-उत्तराखंड में हड़कंप मच गया।टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया,और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की है।रूद्रपुर उत्तराखंड के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह मोहल्ले में ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं।उनके अनुसार उनकी दुकान पर मोहल्ला जाफरपुर निवासी ऋतिक मंडल और मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी साहब सिंह कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सवेरे दस बजे उनकी दुकान के दोनों नौकर करीब सात लाख रूपए की नगदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थें। बताया जाता है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आनंदनगर का मझरे के पास तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दोनों नौकरों से चलती ट्रेन में करीब सात लाख रूपए लूट लिए।साथ ही तीनों बदमाश तीव्र मोड़ पर जैसे ही ट्रेन स्टेशन के धीमी हुई तो,हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।दूसरी ओर दोनों नौकरों ने उनके साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी व्यापारी को देने के साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया।जिससे पुलिस में खलबली मच गई।साथ ही सूचना पर रूद्रपुर-रामपुर की जीआरपीएफ व (आरपीएफ)फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।बाद में पीड़ितों तथा व्यापारी से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इसके पश्चात फोर्स ने पीड़ितों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही जंगल में कांबिंग किए जाने के बावजूद भी बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका।1
- गुलदार हमले में घायल सुरक्षित, प्रशासन की त्वरित सक्रियता से टला बड़ा खतरा1
- चम्पावत 15 अप्रैल 2026, सूवि। जनपद चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत मऊ (चौमेल) क्षेत्र में गुलदार के हमले में घायल हुई ज्योति को प्रशासन की त्वरित सक्रियता के चलते समय रहते उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए घायल छात्रा को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बेहतर उपचार हेतु घायल को जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने छात्रा के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें हर संभव चिकित्सीय एवं प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने हेतु तत्काल पिंजरा लगाया जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।2
- विडियो देखें-Viral Video हैरान कर देगा ये मंजर—गाय बनी रक्षक1
- जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों से लगातार प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा आबकारी विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम हल्द्वानी द्वारा देशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल व अन्य देशी मदिरा दुकानों के साथ ही विदेशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा व अन्य कुल 12 मदिरा की दुकानों में छापेमारी कार्यवाही करते हुए गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाई गई जिसमें स्टॉक रजिस्टर न भरा जाना, सीसीटीवी कैमरा ऑफ पाया जाना, मदिरा के नये रेटों का अंकन रेट लिस्ट में न पाया जाना आदि कमियां पाई गई जिसपर दुकानों के चालान की कार्यवाही की गयी और प्रशमन हेतु कार्यवाही की संस्तुति जिला आबकारी अधिकारी, नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत की गयी है। इस दौरान सभी मदिरा दुकान विक्रेताओं और अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिये गये कि निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करें एवं अन्य अनियमितताओं को तत्काल ठीक करें, अन्यथा पुनः चालानी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी एवं प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल उपस्थित रहे1
- चम्पावत : कृषि महाविद्यालय स्थापना को मिली रफ्तार, 600 नाली भूमि चिन्हित, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा परिसर*1