ब्रेकिंग न्यूज़ नाबालिग से दुष्कर्म और बाल विवाह के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़ नाबालिग से दुष्कर्म और बाल विवाह के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार बामौरकलां। थाना बामौरकलां पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अपराध क्रमांक 115/2026 में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली अशोकनगर से जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी। मामले में आरोप है कि नाबालिग पीड़िता की शादी आरोपी गंगाराम आदिवासी से कराई गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने 12 अगस्त 2026 को जिला चिकित्सालय अशोकनगर में प्रसव के दौरान एक बालिका को जन्म दिया था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों गंगाराम, बादाम और रमको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रकरण में फरार चल रहे देवकुंवर उर्फ देवका पत्नी समरथ उर्फ शम्मू आदिवासी (36) और समरथ उर्फ शम्मू पुत्र श्यामा आदिवासी (40), दोनों निवासी ग्राम कुढी निवोदा, थाना बामौरकलां को 13 सितंबर को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं प्रभारी एसडीओपी पिछोर संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बामौरकलां उपनिरीक्षक कुसुम गोयल और पुलिस टीम द्वारा की गई। #बामौरकलां #शिवपुरी #पुलिसकार्रवाई #अपराध #पॉक्सोएक्ट #बालविवाह #गिरफ्तारी।।
ब्रेकिंग न्यूज़ नाबालिग से दुष्कर्म और बाल विवाह के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़ नाबालिग से दुष्कर्म और बाल विवाह के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार बामौरकलां। थाना बामौरकलां पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अपराध क्रमांक 115/2026 में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली अशोकनगर से जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी। मामले में आरोप है कि नाबालिग पीड़िता की शादी आरोपी गंगाराम आदिवासी से कराई गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने 12 अगस्त 2026 को जिला चिकित्सालय अशोकनगर में प्रसव के दौरान एक बालिका को जन्म दिया था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों गंगाराम, बादाम और रमको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रकरण में फरार चल रहे देवकुंवर उर्फ देवका पत्नी समरथ उर्फ शम्मू आदिवासी (36) और समरथ उर्फ शम्मू पुत्र श्यामा आदिवासी (40), दोनों निवासी ग्राम कुढी निवोदा, थाना बामौरकलां को 13 सितंबर को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं प्रभारी एसडीओपी पिछोर संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बामौरकलां उपनिरीक्षक कुसुम गोयल और पुलिस टीम द्वारा की गई। #बामौरकलां #शिवपुरी #पुलिसकार्रवाई #अपराध #पॉक्सोएक्ट #बालविवाह #गिरफ्तारी।।
- गरीब आदिवासी की पट्टे की जमीन पर दबंग परिवार ने किया कब्जा शिवपुरी कलेक्ट्रेट में सेसई सड़क थाना कोलारस के रहने वाले सीताराम आदिवासी ने कलेक्टर से दबंगो से पट्टे की जमीन पर से कब्जा हटाने की गुहार लगाई पीड़ित ने बताया कि मेरी पट्टे की भूमि ग्राम घुटारी में स्थित है। आरोप है कि मेजर सिंह सरदार द्वारा पिछले वर्ष से मेरी भूमि पर जबरन कब्जा कर मुझे खेती करने से रोका जा रहा है। विरोध करने पर सीमांकन कराने की बात कहकर धमकाया जाता है।2
- अंबानी के घर पर पहुंचे बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री जी गणेश अवसर पर चौंक गई सब की आंखें क्योंकि बागेश्वर धाम के चेहरे से ज्यादा पैरों पर निगाह गई पैरों में पहने थे सोने की चरण पादुकाएं1
- पोहरी नगर परिषद मै हुए भ्रष्टाचार पर व्यापारी पहुंचे कलेक्टर शिवपुरी के पास। शिवपुरी जिले के पोहरी नगर परिषद मै लगातार भ्रष्टाचार की घटना सामने आ रही है मामला है नगर परिषद की दुकानों का जहां बिना विज्ञप्ति के दुकानों का आबंटन कर दिया गया ओर प्रभावशाली लोगों को दुकानें दे दी गई जब की शासन के हिसाब से अलग अलग कोटे के लिए दुकानें स्वीकृत हुई थी इस पर सीएमओ मामले को दबाने की कोशिश कर रहे लगातार।1
- सिंध नदी में 13 वर्षीय मासूम डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर बिजरौनी और घुरवार घाट के बीच हुआ हादसा, पुलिस मौके पर पहुंची; SDERF की रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र में सिंध नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम बिजरौनी और घुरवार घाट के बीच सिंध नदी में 13 वर्षीय मासूम के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार बिजरौनी गांव निवासी 13 वर्षीय सौरभ पुत्र बब्लू कुशवाहा अपनी मां के साथ सिंध नदी की ओर गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे घटना की सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सिंध नदी में मासूम की तलाश शुरू कर दी गई है। नदी के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मासूम के नदी में डूबने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हर कोई बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। SDERF टीम को भी बुलाया गया हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDERF की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद नदी में सर्च ऑपरेशन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। पुलिस और ग्रामीण गोताखोर फिलहाल अपने स्तर पर बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल मासूम सौरभ के नदी में डूबने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। समाचार लिखे जाने तक मासूम की तलाश जारी थी। पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से बच्चे को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- दिनारा में जमीनों पर ‘भूमि माफिया’ की नजर का आरोप, गरीब बोले—कागज हमारे, कब्जा दबंगों का! समाजसेवी कल्लू महाराज ने उठाई जांच की मांग *दिनारा में जमीनों पर ‘भूमि माफिया’ की नजर का आरोप, गरीब बोले—कागज हमारे, कब्जा दबंगों का! समाजसेवी कल्लू महाराज ने उठाई जांच की मांग* *खसरा नंबर 347 की जमीन को लेकर गंभीर सवाल, मृत व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री कैसे हुई? कलेक्टर अर्पित वर्मा और करैरा एसडीएम से पुनः जांच की मांग* दिनारा/शिवपुरी। दिनारा क्षेत्र में भूमि संबंधी विवादों और कथित अवैध कब्जों को लेकर समाजसेवी कल्लू महाराज ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की जमीनों पर दबंगों तथा कथित भूमि माफियाओं की नजर है। उनका कहना है कि कई मामलों में जमीनों की रजिस्ट्री, वास्तविक रकबे और मौके पर कब्जे की स्थिति की जांच की आवश्यकता है। समाजसेवी कल्लू महाराज ने शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा और करैरा एसडीएम से दिनारा क्षेत्र में भूमि संबंधी मामलों की व्यापक जांच एवं आवश्यकतानुसार अभियान चलाकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। *खसरा नंबर 347 को लेकर उठे गंभीर सवाल* कल्लू महाराज ने दिनारा में अशोक होटल के पास स्थित खसरा नंबर 347 की जमीन को लेकर विशेष जांच की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि उक्त जमीन में उपलब्ध वास्तविक रकबे और दस्तावेजों में दर्ज रकबे के बीच अंतर की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व रिकॉर्ड, नक्शा, सीमांकन, रजिस्ट्री दस्तावेज और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान कराया जाए। यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में कोई अंतर पाया जाता है तो नियमानुसार जिम्मेदारी तय की जाए। *मृत व्यक्ति के नाम से रजिस्ट्री का दावा, जांच की मांग* कल्लू महाराज ने एक और गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बैजनाथ पुत्र जगदीश तिवारी, जिनके बारे में बताया गया है कि उनका निधन हो चुका है, उनसे संबंधित जमीन की रजिस्ट्री कैसे हुई—इसकी भी जांच होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित रजिस्ट्री के दस्तावेज, विक्रेता की पहचान, हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान, पंजीयन कार्यालय के रिकॉर्ड तथा संबंधित राजस्व दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाए। यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। *गरीब कोर्ट के चक्कर कैसे काटे* समाजसेवी कल्लू महाराज का कहना है कि जमीन विवाद में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को होती है। उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई लोग लंबे समय तक न्यायालयों के चक्कर नहीं काट पाते और इसी वजह से वे दबाव में समझौता करने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में गरीब लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और राजस्व अधिकारियों द्वारा मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। *दिनारा में अभियान चलाकर कब्जों की जांच की मांग* कल्लू महाराज ने कहा कि दिनारा क्षेत्र में कॉलोनियों, मुख्य सड़कों के आसपास बने मकानों और अन्य भूमि पर कथित कब्जों की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत हो तो रिकॉर्ड के आधार पर जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी के पास दबाव, प्रभाव या आर्थिक ताकत अधिक होने के कारण उसे किसी दूसरे की जमीन पर अधिकार नहीं मिल सकता। राजस्व रिकॉर्ड और कानून के आधार पर ही वास्तविक मालिकाना हक तथा कब्जे की स्थिति तय होनी चाहिए। “एक बार फिर चलाया जाए विशेष अभियान” कल्लू महाराज ने कलेक्टर और एसडीएम से मांग की है कि दिनारा क्षेत्र में भूमि विवादों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। इस दौरान संदिग्ध रजिस्ट्री, विवादित भूमि, सरकारी जमीन, रास्तों और कथित अवैध कब्जों की शिकायतों की जांच की जाए। उन्होंने विशेष रूप से खसरा नंबर 347 सहित उन जमीनों का सीमांकन कराने की मांग की है, जिनके रकबे अथवा स्वामित्व को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। प्रशासनिक जांच से सामने आ सकता है पूरा सच कल्लू महाराज ने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए सवाल किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के लिए नहीं, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए हैं। उनका कहना है कि यदि सभी दस्तावेजों और जमीनों का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। उन्होंने कलेक्टर अर्पित वर्मा और करैरा एसडीएम से अपील की है कि दिनारा में भूमि संबंधी शिकायतों की गंभीरता से जांच कराकर गरीब एवं वास्तविक भू-स्वामियों को न्याय दिलाया जाए। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि खसरा नंबर 347 सहित अन्य विवादित जमीनों में रजिस्ट्री, रकबे, स्वामित्व और कब्जे को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।1
- च्यू दर्षण कॉलोनी में ड्टीं ुमनकर बंद किया मुख्य रार्ला, ेूलुइस स्कूल के बच्चों और रह़बासियों ী बो मधिकिने1
- गोवर्धन में लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल; एक गंभीर रूप घायल जिला अस्पताल रैफर शिवपुरी बैराड़: गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फूटे बालाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। दूल्हादेव मेला देखने जा रहे थे भाई-बहन प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक अपनी दो बहनों को साथ लेकर दूल्हादेव पर मेला करने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद ऑटो चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। सामान लेकर ग्वालियर से विजयपुर जा रहा था ऑटो हादसे की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि लोडिंग ऑटो चालक ग्वालियर से विजयपुर सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में गोवर्धन थाना क्षेत्र के फूटे बालाजी मंदिर के पास यह अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ गंभीर रूप से घायल युवक की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने फरार ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जाँच की जा रही है।2
- सिरसौद पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने हत्या के अपराध क्रमांक 232/2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है। सिरसौद पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने हत्या के अपराध क्रमांक 232/2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।1