जालोर: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि जालोर ,20 अगस्त:पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से राजीव गांधी भवन, जालौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ ही युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी कांग्रेसजनों एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समस्त कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, नेंन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फीकार अली भुट्टो, भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली,बसंत सुथार, लक्ष्मण सांखला,पदमाराम सरगरा, मांगीलाल प्रजापत,कामिनी शर्मा,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सुरेश चौधरी,राजेंद्र सोलंकी,पीर सिंह मालपुरा,जुबेदा नागोरी,खींमाराम चौधरी, देवाराम साखला,महेंद्र सोनगरा, अनिल पंडत, जोगाराम सरगरा,अब्दुल रज्जाक,वागराम परमार, कृष्ण कुमार वनिका, पुखराज माली, वाहिद मेहर, ईश्वर सिंह बालावत, साकिर खान, कपूरराम परिहार,कैलाश माली, किशन सुंदेसा, अशोक परिहार, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

- पाली शहर में चोरी की घटनाएं रूकने तक का नही नहीं ले रही है पाली शहर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है अभी तक समय शहर के अम्बेडकर सर्किल से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई मालिक ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है1
- complesh अवध रूप से बना हुआ हे mudtra sili बस स्टेशन1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- संस्कार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुर्गा मटन का आनंद लेते हुए भारतीय जनता पार्टी खुद को एक संस्कारी पार्टी बताती है अभी श्रावण मास का महीना और कांवड़िया अपनी कांवड़ लेकर जाते हैं उस मार्ग के इलावा पार्टी के कुछ नेता सड़क गली मोहल्ला होटल ठेले की बिरयानीबेचने वाले दुकानें बंद करवाने के लिए लड़ाई झगड़ा करते हुए दिखाई देते हैं और आस्था का सवाल है आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आस्था और उनको अपने अध्यक्ष से आहत नहीं हुआ होगा जो मुर्गा और मटन सारे पार्टी वालों के साथ आनंद के कर खा रहे हैं यह है चाल चरित्र संस्कारी मजदूर की मजदूरी धंधा करने वाले से कष्ट हुआ मगर इनसे कोई बात नहीं3
- दुकान में सूझबूझ दिखाकर लड़की ने टाला अपहरण का खतरा, दुकानदार महिला बनी सुरक्षा कवच स्कूल से घर लौट रही एक लड़की को रास्ते में एक व्यक्ति के पीछा करने का एहसास हुआ। वह व्यक्ति बार-बार उसके पीछे आ रहा था, जिससे लड़की को खतरे का अंदेशा हुआ। लड़की ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और तुरंत पास की एक दुकान में जाकर खड़ी हो गई। आरोपी भी उसका पीछा करते हुए दुकान के अंदर पहुंच गया और लड़की को अपने साथ चलने के लिए बहलाने की कोशिश करने लगा। लड़की तुरंत काउंटर के पास खड़ी हो गई। वहां मौजूद महिला ने स्थिति को समझ लिया और बच्ची के पास जाकर खड़ी हो गई। महिला की मौजूदगी से आरोपी की कथित योजना नाकाम हो गई और वह बिना कुछ किए वहां से चला गया। इस घटना में लड़की की सतर्कता और महिला की समझदारी ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया। यह घटना बच्चों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति पीछा करे तो सुनसान जगह जाने के बजाय तुरंत किसी दुकान, भीड़भाड़ वाली जगह या भरोसेमंद व्यक्ति के पास पहुंचना चाहिए और मदद मांगनी चाहिए।1
- पाली जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी की प्रेरणा से से विधालय के लिए तैयार की गई 100 बेच रोटरी क्लब ने इंद्रा नगर विद्यालय को भेंट की 25 स्टडी डेस्क-बेंच जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की प्रेरणा से विद्यालयों के लिए तैयार की गईं 100 बेंच पाली 20 अगस्त। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की प्रेरणा से रोटरी क्लब, पाली द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार करवाई गई 100 स्टडी डेस्क-बेंच में से 25 बेंच गुरुवार, 20 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंद्रा नगर में भेंट की गईं। रोटरी क्लब की इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में रोटरी क्लब, पाली के अध्यक्ष प्रवीण कोठारी एवं सचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर जनसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र जी गोस्वामी की प्रेरणा से पाली जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए 100 स्टडी डेस्क-बेंच तैयार करवाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इन बेंचों के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा एवं अन्य जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के धर्मेन्द्र मोहनोत, प्रवीण गादिया, नीलकमल दायमा एवं अक्षय भंडारी सहित विद्यालय के हेमाराम, दूदाराम, अंजू, कृष्णा, गुड्डी बाई, दिनेश पाल सिंह, ममता, सीमा, सूरज कंवर निरमा तथा एसएमसी अध्यक्ष भगवान सिंह मानक ओड़, सचिन सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश त्रिवेदी ने स्टडी डेस्क-बेंच की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह पहल अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय है। उन्होंने रोटरी क्लब पाली के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे के बाद मौके पर लगा जाम तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे के बाद मौके पर लगा जाम पाली के सुभाष सर्कल के आगे SBI चौराहे के पास बुधवार रात तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक बस के नीचे फंस गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने शहर क्षेत्र में तेज रफ्तार से गुजरने वाली निजी बसों को लेकर नाराजगी जताते हुए गति पर लगाम लगाने और प्रभावी निगरानी की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब 6 बजे से रात तक इस मार्ग पर निजी बसों की आवाजाही रहती है। स्टेशन क्षेत्र में रात के समय बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के चलते तेज रफ्तार बसों से हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से निजी बसों की गति पर निगरानी बढ़ाने तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- 4 दिन से होटल के कमरे में पड़ा था कपड़ा व्यापारी का शव, बदबू फैली तो खुला मौत का राज भीलवाड़ा से व्यापार के सिलसिले में आया था पाली, होटल स्टाफ को बदबू आने पर हुआ घटना का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पाली,ब्युरो चिफ मनीष राठौड़। सूरजपोल स्थित राजेंद्र होटल के कमरे में गुरुवार दोपहर एक कपड़ा व्यापारी की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहट थाना क्षेत्र के झीतड़ा हाल भीलवाड़ा निवासी 46 वर्षीय लुणाराम पुत्र सुखाराम पालीवाल के रूप में हुई है। वह व्यापार के सिलसिले में भीलवाड़ा से पाली आया था और 16 अगस्त से होटल के कमरे में ठहरा हुआ था। कमरे से तेज बदबू आने पर होटल स्टाफ को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो लुणाराम पलंग पर मृत मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। किराए की बात को लेकर कमरे के पास गया था स्टाफ होटल संचालक यूसुफ ने पुलिस को बताया कि लुणाराम 16 अगस्त को होटल में आया था। गुरुवार सुबह कमरे के किराए को लेकर होटल स्टाफ उसके कमरे के पास पहुंचा। अंदर से तेज बदबू आने पर स्टाफ को संदेह हुआ। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो लुणाराम पलंग पर मृत पड़ा मिला। शव की हालत खराब होने और तेज बदबू के कारण पुलिस ने शव को प्लास्टिक में पैक करवाकर बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। ट्रेडिंग का काम करता था, पाली-जोधपुर आता-जाता था पुलिस के अनुसार लुणाराम ट्रेडिंग का काम करता था और व्यापार के सिलसिले में पाली-जोधपुर आता-जाता रहता था। पाली आने के दौरान वह अपने पुश्तैनी मकान झीतड़ा भी गया था और रिश्तेदारों से मुलाकात की थी। इसके बाद वह सूरजपोल स्थित होटल में ठहरा था। कॉल नहीं उठाने पर पत्नी ने भीलवाड़ा में दी थी रिपोर्ट मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि लुणाराम के मोबाइल पर परिजनों के कॉल किए जा रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद उसकी पत्नी ने भीलवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गुरुवार को पाली के होटल में उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी पाली के लिए रवाना हो गए।4