logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले में बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने बीट प्रणाली के तहत 48 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये आधुनिक वाहन वायरलेस, सायरन और फ्लैश लाइट से लैस हैं, जो शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 24 घंटे बीट ड्यूटी में तैनात रहेंगे। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक थाना और चौकी क्षेत्र को अलग-अलग बीट में विभाजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। एसएसपी ने सभी बीट प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, हिस्ट्रीशीटरों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, नवागंतुकों तथा किरायेदारों का सत्यापन करने और नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की आपराधिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांप्रदायिक, छात्र एवं श्रमिक गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। वे नियमित रूप से विद्यालयों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करेंगे तथा जुआ, सट्टा, नशा, चोरी, लूट, छेड़खानी, चेन स्नेचिंग, अड्डेबाजी और गुंडागर्दी पर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही बीट रजिस्टर, बीट डायरी, हिस्ट्रीशीटर सूची, जनसंपर्क रजिस्टर, शिकायत एवं सूचना रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों के नियमित संधारण के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की दृश्यता बढ़ाने और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए इस व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी। थाना प्रभारी साप्ताहिक, सीएसपी/एसडीओपी पाक्षिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मासिक तथा स्वयं एसएसपी लगातार बीट प्रणाली की समीक्षा करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_Durgesh maravi
Durgesh maravi
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
1 day ago

बिलासपुर जिले में बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने बीट प्रणाली के तहत 48 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये आधुनिक वाहन वायरलेस, सायरन और फ्लैश लाइट से लैस हैं, जो शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 24 घंटे बीट ड्यूटी में तैनात रहेंगे। नई

4d6975ea-0564-4631-820b-bae88e03b822

व्यवस्था के तहत प्रत्येक थाना और चौकी क्षेत्र को अलग-अलग बीट में विभाजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। एसएसपी ने सभी बीट प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, हिस्ट्रीशीटरों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, नवागंतुकों तथा किरायेदारों का सत्यापन करने और नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की आपराधिक, सामाजिक, राजनीतिक,

8ef70a2b-c960-406b-913f-347b9cfbb74b

सांप्रदायिक, छात्र एवं श्रमिक गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। वे नियमित रूप से विद्यालयों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करेंगे तथा जुआ, सट्टा, नशा, चोरी, लूट, छेड़खानी, चेन स्नेचिंग, अड्डेबाजी और गुंडागर्दी पर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही बीट रजिस्टर, बीट डायरी, हिस्ट्रीशीटर सूची, जनसंपर्क रजिस्टर, शिकायत एवं सूचना रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों के नियमित

20ce1c0b-1267-4a53-ab56-4dbe2af72f76

संधारण के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की दृश्यता बढ़ाने और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए इस व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी। थाना प्रभारी साप्ताहिक, सीएसपी/एसडीओपी पाक्षिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मासिक तथा स्वयं एसएसपी लगातार बीट प्रणाली की समीक्षा करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोरबा के ग्राम पंचायत बोईदा में लगातार हो रही अच्छी बारिश के बाद किसानों ने खेतों में बियासी (जुताई व कीचड़ तैयार करने) का कार्य तेज कर दिया है। समय पर धान की रोपाई पूरी करने के उद्देश्य से गांव के खेतों में सुबह से शाम तक किसान ट्रैक्टर और बैलों की मदद से बियासी करते नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस वर्ष समय पर हुई बारिश से खेती-किसानी को नई उम्मीद मिली है और खेतों में पर्याप्त पानी होने से बियासी का काम सुचारु रूप से चल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। बारिश के कारण खेतों में रौनक लौट आई है और बोईदा का ग्रामीण अंचल खेती-किसानी की गतिविधियों से गुलजार है, जिससे गांव में समृद्धि की नई उम्मीद जाग रही है।
    1
    कोरबा के ग्राम पंचायत बोईदा में लगातार हो रही अच्छी बारिश के बाद किसानों ने खेतों में बियासी (जुताई व कीचड़ तैयार करने) का कार्य तेज कर दिया है। समय पर धान की रोपाई पूरी करने के उद्देश्य से गांव के खेतों में सुबह से शाम तक किसान ट्रैक्टर और बैलों की मदद से बियासी करते नजर आ रहे हैं।

किसानों का कहना है कि इस वर्ष समय पर हुई बारिश से खेती-किसानी को नई उम्मीद मिली है और खेतों में पर्याप्त पानी होने से बियासी का काम सुचारु रूप से चल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। बारिश के कारण खेतों में रौनक लौट आई है और बोईदा का ग्रामीण अंचल खेती-किसानी की गतिविधियों से गुलजार है, जिससे गांव में समृद्धि की नई उम्मीद जाग रही है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    25 min ago
  • छत्तीसगढ़ के चांपा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के चांपा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कांग्रेस हमेशा छात्राओं के साथ खड़ी है।
    1
    छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कांग्रेस हमेशा छात्राओं के साथ खड़ी है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • सक्ती के रजगा में रथयात्रा के आयोजन के साथ जगन्नाथ प्रभु मंदिर में विराजित हो गए हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय ने कहा कि यह रथयात्रा अघरिया समाज की संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है।
    1
    सक्ती के रजगा में रथयात्रा के आयोजन के साथ जगन्नाथ प्रभु मंदिर में विराजित हो गए हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय ने कहा कि यह रथयात्रा अघरिया समाज की संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा में जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने कोटवारी सेवा भूमि की खरीदी-बिक्री को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने जांजगीर-चांपा में कोटवारी सेवा भूमि का सौदा करने वाले कोटवारों और भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    छत्तीसगढ़ विधानसभा में जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने कोटवारी सेवा भूमि की खरीदी-बिक्री को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने जांजगीर-चांपा में कोटवारी सेवा भूमि का सौदा करने वाले कोटवारों और भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • बिलासपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने बीट प्रणाली को नई ऊर्जा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने वायरलेस, सायरन और फ्लैश लाइट से लैस 48 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जरिए बीट प्रभारी 24 घंटे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक थाना और चौकी क्षेत्र को अलग-अलग बीट में विभाजित कर अधिकारी-कर्मचारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय की गई है। प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की आपराधिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सांप्रदायिक, छात्र और श्रमिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा। एसएसपी ने बीट प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों, स्कूलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर सूचना जुटाने तथा जुआ, सट्टा, नशा, तस्करी, चोरी, नकबजनी, लूट, छेड़खानी, चेन स्नैचिंग, अड्डेबाजी और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बीट रजिस्टर, बीट डायरी, हिस्ट्रीशीटर सूची, जनसंपर्क रजिस्टर, शिकायत एवं सूचना रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर का नियमित संधारण करना अनिवार्य किया गया है। डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि बीट प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस व्यवस्था की नियमित समीक्षा के लिए भी समय-सारणी तय की गई है, जिसके अनुसार थाना प्रभारी प्रत्येक सप्ताह, सीएसपी या एसडीओपी प्रत्येक पखवाड़े और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर माह समीक्षा करेंगे, जबकि स्वयं एसएसपी इसकी लगातार निगरानी करेंगे।
    1
    बिलासपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने बीट प्रणाली को नई ऊर्जा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने वायरलेस, सायरन और फ्लैश लाइट से लैस 48 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जरिए बीट प्रभारी 24 घंटे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक थाना और चौकी क्षेत्र को अलग-अलग बीट में विभाजित कर अधिकारी-कर्मचारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय की गई है।

प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की आपराधिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सांप्रदायिक, छात्र और श्रमिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा। एसएसपी ने बीट प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों, स्कूलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर सूचना जुटाने तथा जुआ, सट्टा, नशा, तस्करी, चोरी, नकबजनी, लूट, छेड़खानी, चेन स्नैचिंग, अड्डेबाजी और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बीट रजिस्टर, बीट डायरी, हिस्ट्रीशीटर सूची, जनसंपर्क रजिस्टर, शिकायत एवं सूचना रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर का नियमित संधारण करना अनिवार्य किया गया है।

डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि बीट प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस व्यवस्था की नियमित समीक्षा के लिए भी समय-सारणी तय की गई है, जिसके अनुसार थाना प्रभारी प्रत्येक सप्ताह, सीएसपी या एसडीओपी प्रत्येक पखवाड़े और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर माह समीक्षा करेंगे, जबकि स्वयं एसएसपी इसकी लगातार निगरानी करेंगे।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • बलौदा बाजार जिले के सीतापार गांव से एक युवक पिछले कई दिनों से लापता है। युवक के संबंध में फिलहाल कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है और वह कई दिनों से अपने गांव से गायब चल रहा है।
    1
    बलौदा बाजार जिले के सीतापार गांव से एक युवक पिछले कई दिनों से लापता है। युवक के संबंध में फिलहाल कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है और वह कई दिनों से अपने गांव से गायब चल रहा है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव थाना भवन की ही ऊपरी मंजिल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस आरक्षक को तत्काल पीएचसी हसौद लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
    1
    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव थाना भवन की ही ऊपरी मंजिल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

घटना के बाद पुलिस आरक्षक को तत्काल पीएचसी हसौद लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.