कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौसी टाल इलाके में शराबबंदी कानून के तहत व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौसी टाल इलाके में शराबबंदी कानून के तहत व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार की शाम लगभग 5:00 बजे तक जारी रही। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा भदौसी टाल क्षेत्र में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान लगभग 280 लीटर अर्ध-निर्मित देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही बरामद अर्ध-निर्मित शराब को नष्ट कर दिया। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस टीम ने टाल क्षेत्र में कई संभावित ठिकानों की जांच की और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को भी नष्ट किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौसी टाल इलाके में शराबबंदी कानून के तहत व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौसी टाल इलाके में शराबबंदी कानून के तहत व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार की शाम लगभग 5:00 बजे तक जारी रही। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा भदौसी टाल क्षेत्र में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान लगभग 280 लीटर अर्ध-निर्मित देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही बरामद अर्ध-निर्मित शराब को नष्ट कर दिया। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस टीम ने टाल क्षेत्र में कई संभावित ठिकानों की जांच की और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को भी नष्ट किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
- शेखपुरा - चेवाड़ा शेखपुरा मार्ग में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें नवादा जिला से लोग 3 टोटो पर सवार होकर शेखपुरा आ रहे थे की मंजिल के कुछ ही दुरी पर तेज गति सर आती एक लग़जरी वाहन जयलो वाहन जोरदार ठोकर मार दिया जिससे मौक़े पर ही 18 लोग घायल हो गये.1
- वृहस्पतिवार को जिले के विकास और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने शेखपुरा प्रखंड के सर्वा स्थित पंचायत सरकार भवन में ग्रामीणों के साथ सीधा जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना था। जनसंवाद के दौरान सर्वा पंचायत के किसानों और ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों पर जोर दिया। कृषि एवं सिंचाई हेतु खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए पाइन (नहर) की सफाई और 'हर खेत सिंचाई' योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग। सर्वा से राजौरा तक सड़क निर्माण, गांव के रास्तों की ढलाई और आंगनवाड़ी केंद्र तक सुगम आवाजाही के लिए पुल का निर्माण। साथ ही नए राशन कार्ड बनवाने, वृद्धा पेंशन की स्वीकृति और पैक्स (PACS) गोदाम के निर्माण की आवश्यकता। रोजगार के लिए अधिक से अधिक ग्रामीणों के लिए जॉब कार्ड और लेबर कार्ड का निर्माण कराने हेतु अनुरोध किया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र इन कार्यों को पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। "जनसंवाद का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। हम प्रयास कर रहे हैं कि विकास योजनाएं कागजों से निकलकर सीधे जमीन पर दिखें। यह जनसंवाद कार्यक्रम जिले की सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा ताकि हर गांव की समस्या का समाधान हो सके।" इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, स्थानीय मुखिया, पैक्स अध्यक्ष और भारी संख्या में ग्रामीण व किसान।1
- चेवाड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव में गुरुवार को धार्मिक आस्था के साथ 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें 105 सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाएं श्रद्धा के साथ गांव से होकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचीं और वहां जल भरकर पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति के रूपेश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार और अंकित कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष बाबा कुशेश्वर नाथ और बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय यज्ञ हुआ था। उसी की वर्षगांठ पर इस बार अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। आचार्य कृष्ण मुरारी के मार्गदर्शन में कीर्तन संपन्न कराया जा रहा है। कीर्तन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भजन-कीर्तन में हिस्सा ले रहे हैं।1
- लखीसराय शेखपुरा पथ में सिसमा के निकट अज्ञात सब हुआ बरामद। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में सिसमा गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद हुआ स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने बरामद किया पुलिस जांच और पहचान में जुट गई है इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया स्थानीय लोगों ने शेखपुरा लखीसराय मार्ग स्थित शिशमा गांव के समीप सड़क किनारे का अज्ञात शव पड़ा है जहां पहुंची पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लिया जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष पूरा बाल सफेद दिख रहा है फिलहाल उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है उन्होंने आगे बताया कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसके लिए सब लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत सब की पहचान हेतु अगले 72 घंटे तक सुरक्षित लखीसराय सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा इसके उपरांत आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।1
- लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार के दोपहर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्यूल स्टेशन से पटना जिले के रहने वाले पंकज कुमार को 18 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। नगर थाना क्षेत्र के छोटी दरगाह से शराब सेवर मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त नगर कवैया एवं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रहनेवाले, कजरा थाना क्षेत्र से शराब सेवन मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त कजरा सूर्यगढ़ा मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के रहनेवाले,औ तथा बड़हिया थाना क्षेत्र से शराब सेवन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त लखीसराय पटना एवं बेगूसराय जिला के रहने वाले को गिरफ्तार किया गया।1
- रहुई बाजार में हड़कंप, बच्चा चोर के शक में तीन युवक पकड़ाए, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, एंकर, नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र बाजार स्थित स्वतंत्र गली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक को बच्चा चोर के शक में पकड़ लिया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। बाद में स्थानीय लोगों ने रहुई थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से युवक को सुरक्षित निकाला और हिरासत में लेकर थाना ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान रौशन कुमार मनीष कुमार, सुनील राम रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण प्रमिला देवी, पम्मी कुमारी, पीड़ित बच्चे की मां एवं देवराज कुमार ने बताया कि युवक बाल खरीदने के बहाने इलाके में आते थे और सामान देकर बाल लेते थे। आरोप है कि एक युवक ने गली में अकेले बच्चे को देखकर किसी को फोन किया और कहा कि बच्चा अकेला है। ग्रामीणों ने जब यह सुना तो शक हुआ और युवक को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान वे भागने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी। वहीं रहुई थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मामले की सूचना सदर डीएसपी टू संजय जयसवाल को दी गई। उनके निर्देश पर बारीकी से जांच की गई। जांच में पता चला कि तीनों युवक भागन बीघा थाना क्षेत्र के मोरा तलाव के समीप रामवृक्ष यादव के यहां पिछले चार-पांच वर्षों से किराए पर रह रहे हैं। मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ में भी कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया। थाना स्तर पर भी जांच में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया है।1
- Post by RupeshmunnadeviSingh1
- शेखपुरा - चेवाड़ा मुख्य मार्ग एकसारी बीघा गांव के समीप सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग। घायल सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती। कई लोगों को रेफर किया गया।इसकी सूचना मिलने पर शेखपुरा जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, पूर्व विधायक विजय सम्राट, एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार, साइबर थाना प्रभारी ज्योति कुमारी,शेखपुरा थाना साहित्य जिले के बड़े-बड़े अधिकारी आनन फानन में शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचे।1