Shuru
Apke Nagar Ki App…
टैक्टर टकराया विधुत पोल से महिला हुई गंभीर रूप से घायल जनपद ललितपुर के कस्बा बार में टैक्टर टकराया विधुत खंभे से महिला हुई गंभीर घायल। बताया जा रहा है कि कस्बा बार के चौहान मार्केट के पास सुबह नौ बजे के करीब शराब के नशे में चालक ने ट्रैक्टर विधुत पोल में मार दिया, जिससे पास से गुजर रही पचपन वर्षीय रामकली पाल घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है, ललितपुर से रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
टैक्टर टकराया विधुत पोल से महिला हुई गंभीर रूप से घायल जनपद ललितपुर के कस्बा बार में टैक्टर टकराया विधुत खंभे से महिला हुई गंभीर घायल। बताया जा रहा है कि कस्बा बार के चौहान मार्केट के पास सुबह नौ बजे के करीब शराब के नशे में चालक ने ट्रैक्टर विधुत पोल में मार दिया, जिससे पास से गुजर रही पचपन वर्षीय रामकली पाल घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है, ललितपुर से रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- टीकमगढ़ जिले के जतारा में ओबीसी महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन1
- जनसुनवाई शिकायत पर कार्रवाई, मनमानी करने वाले रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त लाडली बहना योजना में स्वेच्छाचारिता पर जिला पंचायत सीईओ ने की बर्खास्तगी शिवपुरी, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत भयावन, जनपद पंचायत पिछोर के रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव को पद से बर्खास्त कर उसकी संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भयावन निवासी नेहा चौधरी द्वारा जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि रोजगार सहायक द्वारा जानबूझकर लाडली बहना योजना से उनका नाम हटा दिया गया, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हो गईं। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ द्वारा मामले की जांच कराई गई। शिकायत के परीक्षण हेतु जनपद स्तर पर सेक्टर प्रभारी एवं प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच की गई, जिसका प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पिछोर द्वारा जिला पंचायत सीईओ को प्रस्तुत किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित रोजगार सहायक पवन कर्ण द्वारा हितग्राही का नाम अपनी आईडी से हटाया गया था। रोजगार सहायक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तथा जांच में कार्य में स्वेच्छाचारिता, लापरवाही एवं गंभीर अनुशासनहीनता प्रमाणित हुई। उक्त कृत्य के कारण हितग्राही योजना के लाभ से वंचित हुई। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा संबंधित रोजगार सहायक की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।1
- 👉 धारा 352 के तहत मारपीट और धमकी का मामला सामने आया टीकमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामककार्वाहा में एक मामला सामने आया है। बंदूअहिरवार (उम्र 65 वर्ष), पिता हनुआ अहिरवार के साथ मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। 👉 आरोप है कि सुरेश वाल्मीकि के द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 📌 इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की एनसीआर धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 👉 घटना के समय आसपास के लोग भी मौजूद रहे, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। ⚖️ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 🛑 अपडेट के लिए बने रहें – मध्य प्रदेश एक्सप्रेस लाइव Vivek Shrotriya Jansampark Madhya Pradesh SP Tikamgarh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh PRO Tikamgarh Rajak Samaj Tikamgarh Dharmendrashigh Lodhi Sanju Choudhary1
- नम आँखों से विदा हुए गुरुजी: अड़ाकू मजरा में उमड़ा जनसैलाब शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रधान अध्यापक श्री लोधी की सेवानिवृत्ति पर भावुक हुए ग्रामीण और विद्यार्थी बल्देवगढ़ ।। मनपसार शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह एक आत्मिक जुड़ाव है। इसका जीवंत उदाहरण ग्राम पंचायत मनपसार के अड़ाकू मजरा में देखने को मिला, जहाँ प्रधान अध्यापक श्री जानकी प्रसाद लोधी की सेवानिवृत्ति पर पूरा गाँव भावुक हो उठा। स्कूल प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में जब लोधी जी ने अपनी अंतिम विदाई ली, तो बच्चों और ग्रामीणों की आँखें छलक आईं। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय सेवा श्री जानकी प्रसाद लोधी ने अपने कार्यकाल के दौरान अड़ाकू मजरा के शासकीय विद्यालय को न केवल शिक्षा का केंद्र बनाया, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोधी जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की मशाल को जलाए रखा। उनके मार्गदर्शन में यहाँ के कई विद्यार्थियों ने सफलता के नए आयाम छुए हैं। ग्रामीणों ने याद किए पुराने दिन विदाई के समय ग्रामीणों का उनके प्रति विशेष अनुराग स्पष्ट झलक रहा था। बड़े-बुजुर्गों ने बताया कि लोधी जी का व्यवहार सदैव एक मार्गदर्शक जैसा रहा। विदाई समारोह में स्कूल परिवार, पूर्व छात्र और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उज्ज्वल भविष्य की कामना समारोह के समापन पर सभी ने उनके सुखद और स्वास्थ्यप्रद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। अंत में नम आँखों से श्री लोधी को विदा किया गया, लेकिन उनके द्वारा दी गई शिक्षा की थाती ग्रामीणों के बीच हमेशा जीवित रहेगी।1
- लोकल न्यूज़ *बीना में स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का* *अंबेडकर चौक पर नारेबाजी कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* लक्ष्मण सिंह राजपूत की रिपोर्ट बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बीना में स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता ममता अहिरवार ने मिट्टी के चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई और बिजली दरों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। स्मार्ट मीटर और फिक्स चार्ज के नाम पर जनता से अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए तहसीलदार हेमराज मेहर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत दी जाए। “बिजली, गैस और महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है, सरकार तुरंत राहत दे नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।” कुल मिलाकर बीना में यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ बढ़ते जनआक्रोश का संकेत है, जो आने वाले समय में और तेज हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर, इंदर सिंह यादव, महेंद्र कुमार नवैया, प्रमोद राय,राजा राम अहिरवार, बलराम अहिरवार,उमा नवैया, कृष्ण किथोरिया, ममता अहिरवार, शिवानी अहिरवार , मोहिनी कश्यप , सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता1
- ललितपुर में टेक्सी में बैठीं महिला से बाइक सवार युवकों ने छीना था पर्स ललितपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों को किया गिरफ्तार शराब पीने के लिए छीना था महिला का पर्स थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा निवासी बताए जा रहे हैं दोनों युवक पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- Post by Jamil khan1