logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा बिल्हौर (कानपुर नगर)। अरौल थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बिल्हौर सीएचसी में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। ककवन के कांशीराम कॉलोनी लधुपुरी निवासी कुनाल (24) सोमवार शाम अपने बड़े भाई से मिलने इल्यासपुर मकनपुर आया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अरौल-मकनपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुनाल सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की नजर घायल युवक पर पड़ी तो पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में भर्ती कराया। हादसे में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं और वह बेहोशी की हालत में था। रात में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को रात करीब 11 बजे अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर उचित उपचार नहीं किया। उनका कहना है कि सुबह पांच बजे तक उसे सीएचसी में ही रोके रखा गया, जिससे अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं अस्पताल कर्मियों का कहना है कि युवक के सिर में गंभीर चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था और 108 एंबुलेंस को भी सूचना दे दी गई थी, लेकिन अस्पताल में कोई अटेंडेंट या परिजन मौजूद न होने के कारण उसे कानपुर नहीं भेजा जा सका। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

7 hrs ago
user_विवेक कुमार
विवेक कुमार
Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
4c47f99e-59a4-4825-a55a-4e5a225a3960

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा बिल्हौर (कानपुर नगर)। अरौल थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बिल्हौर सीएचसी में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। ककवन के कांशीराम कॉलोनी लधुपुरी निवासी कुनाल (24) सोमवार शाम अपने बड़े भाई से मिलने इल्यासपुर मकनपुर आया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अरौल-मकनपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुनाल सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की नजर घायल युवक पर पड़ी तो पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में भर्ती कराया। हादसे में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं और वह बेहोशी की हालत में था। रात में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। डॉक्टरों के अनुसार युवक

8e0f05f4-0092-4eb9-b94f-08c535756339

की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को रात करीब 11 बजे अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर उचित उपचार नहीं किया। उनका कहना है कि सुबह पांच बजे तक उसे सीएचसी में ही रोके रखा गया, जिससे अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं अस्पताल कर्मियों का कहना है कि युवक के सिर में गंभीर चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था और 108 एंबुलेंस को भी सूचना दे दी गई थी, लेकिन अस्पताल में कोई अटेंडेंट या परिजन मौजूद न होने के कारण उसे कानपुर नहीं भेजा जा सका। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हूटिंग हुड़दंग मस्ती कानपुर गंगा मेला 2026
    1
    हूटिंग हुड़दंग मस्ती कानपुर गंगा मेला 2026
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन
    1
    जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन
    user_Amit Rajput Beetu
    Amit Rajput Beetu
    पत्रकार तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दहेज के लिए प्रताड़ित कर बहू को घर से निकाला, पुलिस ने पति-सास-ससुर व जेठ पर दर्ज किया मुकदमा राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति योगेन्द्र, ससुर महेश, जेठ शिवम और सास शकुंतला उस पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तीन लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसके परिजनों ने शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज देकर विवाह किया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें लगातार बढ़ती रहीं। विवाहिता का आरोप है कि अब ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी कराने की बात भी कह रहे हैं। इस संबंध में ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    1
    दहेज के लिए प्रताड़ित कर बहू को घर से निकाला, पुलिस ने पति-सास-ससुर व जेठ पर दर्ज किया मुकदमा
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति योगेन्द्र, ससुर महेश, जेठ शिवम और सास शकुंतला उस पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तीन लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे।
पीड़िता के अनुसार जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसके परिजनों ने शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज देकर विवाह किया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें लगातार बढ़ती रहीं।
विवाहिता का आरोप है कि अब ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी कराने की बात भी कह रहे हैं।
इस संबंध में ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by अर्चना अर्चना
    1
    Post by अर्चना अर्चना
    user_अर्चना अर्चना
    अर्चना अर्चना
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जय श्री श्याम
    1
    जय श्री श्याम
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।
    2
    रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    6 hrs ago
  • दिल्ली का सवर्ण समाज अब जाग चुका है RSS के मुख्य चेहरे राज्यसभा सांसद के PS भी इस्तीफा देकर हमारे साथ दिल्ली में आंदोलन कॊ तैय्यार है। हम इस लड़ाई कॊ आर पार की करेंगे। लगातार दिल्ली के मुख्य लोग आंदोलन कॊ समर्थन देने एवं RSP कॊ दिल्ली में मजबूत करने आ रहे है।
    1
    दिल्ली का सवर्ण समाज अब जाग चुका है 
RSS के मुख्य चेहरे राज्यसभा सांसद के PS भी इस्तीफा देकर हमारे साथ दिल्ली में आंदोलन कॊ तैय्यार है। 
हम इस लड़ाई कॊ आर पार की करेंगे। 
लगातार दिल्ली के मुख्य लोग आंदोलन कॊ  समर्थन देने एवं RSP कॊ दिल्ली में मजबूत करने आ रहे है।
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जय श्री श्याम
    1
    जय श्री श्याम
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.