विनवठ गांव मे भाइयों के बंटवारे के विवाद में शराबी युवक पानी की टंकी पर चढ़कर घंटो किया ड्रामा, पुलिस ने नीचे उतारा, वीडियो वायरल मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनवट गांव का है, जहाँ के रहने वाले सुनील सिंह पुत्र समरजीत सिंह उम्र 35 वर्ष आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के पानी की टंकी पर चढ़कर घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा, बता दे की आपसी भाइयों के बीच जमीन बंटवारे के विवाद और नशे की हालत में सुनील सिंह गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया और टंकी में चढ़े सुनील सिंह का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, जिसमे डायल 112 पी आर बी पुलिस व बेर्रांव चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने मय पुलिस बल के साथ पानी की टंकी के पास पहुंचे और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे में था, जिससे पुलिस की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। वही पुलिस ने युवक और उसके भाइयों को थाने बुलाकर आपसी सुलह-समझौते के लिए बैठाया है।
विनवठ गांव मे भाइयों के बंटवारे के विवाद में शराबी युवक पानी की टंकी पर चढ़कर घंटो किया ड्रामा, पुलिस ने नीचे उतारा, वीडियो वायरल मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनवट गांव का है, जहाँ के रहने वाले सुनील सिंह पुत्र समरजीत सिंह उम्र 35 वर्ष आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के पानी की टंकी पर चढ़कर घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा, बता दे की आपसी भाइयों के बीच जमीन बंटवारे के विवाद और नशे की हालत में सुनील सिंह गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया और टंकी में चढ़े सुनील सिंह का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, जिसमे डायल 112 पी आर बी पुलिस व बेर्रांव चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने मय पुलिस बल के साथ पानी की टंकी के पास पहुंचे और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे में था, जिससे पुलिस की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। वही पुलिस ने युवक और उसके भाइयों को थाने बुलाकर आपसी सुलह-समझौते के लिए बैठाया है।
- बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दल प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में आयोजित नेता प्रतिपक्ष व सांसद माननीय राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रयागराज से लौटकर आने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए माननीय राहुल गांधी के आगमन पर आतिशबाजी करके उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर माननीय राहुल गांधी जी ने केंद्र में बैठी हुई भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की छात्र राष्ट्र की धरोहर के रूप में हमारे सामने है शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया लेकिन वहां पर सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया जिससे अनेक छात्र बुरी तरह से घायल हुए ।सरकार से निरंतर इस बात की मांग की जा रही है कि सदन में आकर अपना स्पष्टीकरण दें लेकिन गृहमंत्री खामोश है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गृहमंत्री के ही इशारे पर यह सभी कारवाइयां की गई कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों के लिए सदैव से संघर्षशील रही है और आगे भी उनका साथ लेकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी 2027 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं 2029 में केंद्र की सरकार को यही छात्र आगे आकर भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, एआईसीसी रमेश चंद कोरी, पीसीसी साकेत बिहारी मिश्रा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई , शोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष द्विवेदी,आरिफ निजामी, युवा नेता सादाब खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।4
- बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की सूझबूझ और साहस से करंट की चपेट में आए दो बच्चों की जान बचा ली गई। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की सूझबूझ और साहस से करंट की चपेट में आए दो बच्चों की जान बचा ली गई। मामला ग्राम पुनाहुर का है, जहां दो बच्चे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही बिसंडा पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता के चलते दोनों बच्चों की जान बच गई। पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने वीडियो बाइट के माध्यम से दी है। बांदा पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना हो रही है।1
- निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीकांत श्रीवास्तव1
- 🚨 चित्रकूट के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में गंदगी और बदहाली, श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल! 🚨 चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट आध्यात्मिक नगरी के रूप में विश्व विख्यात है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने और कामदगिरि पर्वत की पांच कोसीय परिक्रमा लगाने पहुंचते हैं। लेकिन कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह गंदगी का अंबार और क्षतिग्रस्त रास्ते श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। खासकर वे श्रद्धालु जो मनोकामना लेकर लेटकर परिक्रमा करते हैं, उन्हें गंदगी और खराब मार्ग के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर बजरंग दल सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय ने पूरे परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जल्द कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 🎙️ बाइट: अर्चना नितिन उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रभारी—बजरंग दल सेना 🎙️ बाइट: राममूर्ति विश्वकर्मा, स्थानीय दुकानदार 📍 सवाल यह है—आस्था के इस प्रमुख केंद्र के परिक्रमा मार्ग की बदहाल व्यवस्था कब सुधरेगी? #चित्रकूट #कामदगिरि #कामतानाथ #परिक्रमा_मार्ग #श्रद्धालु #चित्रकूट_धाम #स्वच्छता #जनसमस्या #प्रशासन #राम_की_तपोस्थली #धार्मिक_स्थल #परिक्रमा #BajrangDalSena #ChitrakootNews 🚨 चित्रकूट के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में गंदगी और बदहाली, श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल! 🚨 चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट आध्यात्मिक नगरी के रूप में विश्व विख्यात है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने और कामदगिरि पर्वत की पांच कोसीय परिक्रमा लगाने पहुंचते हैं। लेकिन कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह गंदगी का अंबार और क्षतिग्रस्त रास्ते श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। खासकर वे श्रद्धालु जो मनोकामना लेकर लेटकर परिक्रमा करते हैं, उन्हें गंदगी और खराब मार्ग के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर बजरंग दल सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय ने पूरे परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जल्द कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 🎙️ बाइट: अर्चना नितिन उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रभारी—बजरंग दल सेना 🎙️ बाइट: राममूर्ति विश्वकर्मा, स्थानीय दुकानदार 📍 सवाल यह है—आस्था के इस प्रमुख केंद्र के परिक्रमा मार्ग की बदहाल व्यवस्था कब सुधरेगी? #चित्रकूट #कामदगिरि #कामतानाथ #परिक्रमा_मार्ग #श्रद्धालु #चित्रकूट_धाम #स्वच्छता #जनसमस्या #प्रशासन #राम_की_तपोस्थली #धार्मिक_स्थल #परिक्रमा #BajrangDalSena #ChitrakootNews1
- बबेरू मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा गांव मे एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है बबेरू मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा गांव मे एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा मे पुष्पेंद्र कुमार(24)पुत्र नरेंद्र कुशवाहा ने मध्य रात्रि अपने खेत मे बने मुर्गी फार्म केंद्र के छप्पर की धन्नी मे रस्सी के सहारे फांसी लगाकर झूल गया भाई धर्मेन्द्र ने रात्रि मे बाँदा से घर पंहुचा और फ़ोन किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ जिसके बाद मुर्गी फार्म पहुंचकर देखा तो बिस्तर मे भी कोई नहीं था खोजने पर देखा तो फांसी पर लटका था घर वालों को जानकारी दी जिससे मौत कोहराम मच गया सुबह पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेनसिक टीम ने जाँच पड़ताल की और शव को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है वही इस घटना से परिवार मे कोहराम मच गया है माँ रंन्नो देवी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक तीन भाईयो और चार बहनो मे चौथे नम्बर का था।1