logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सरकार के आधे कार्यकाल में केवल 27% घोषणाएं धरातल पर, भाजपा 'आंकड़ों की बाजीगरी' में माहिर: टीकाराम जूली* -महाभारत के प्रसंग और 'रश्मिरथी' की पंक्तियों से नेता प्रतिपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा -ERCP और राइजिंग राजस्थान पर डेटा छुपाने का आरोप; कहा- "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है" -युवाओं की अनदेखी: 2 साल में एक भी नई भर्ती पूरी नहीं, मेधावी छात्राओं की स्कूटियों का टेंडर भी हुआ निरस्त - मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर तंज- आप पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहें ये हमारी गुजारिश है। *जयपुर। 5 फरवरी, 2026.* राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया। तार्किक आंकड़ों और साहित्यिक तेवरों के संगम से जूली ने सरकार के सुशासन के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की 'मालिक' बनने की कोशिश न करे, वह केवल 'ट्रस्टी' है। *घोषणाओं का सच: 2717 में से केवल 754 पूरी* सदन को संबोधित करते हुए श्री जूली ने बताया कि पिछले दो बजटों की 2717 घोषणाओं में से केवल 754 (27%) ही पूरी हो पाई हैं। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा के विधायक जिस घोषणा पत्र के कसीदे पढ़ते हैं, उन्हें खुद नहीं पता कि उसमें कितने वादे थे। उन्होंने आगाह किया कि कार्यकाल का आधा समय बीत चुका है और पिछले साल की मात्र 18-20% घोषणाएं ही जमीन पर उतरी हैं। किसानों और छात्राओं के साथ वादाखिलाफी जूली ने सरकार को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या पूरे प्रदेश में एक भी ऐसा किसान है जिसका बाजरा MSP पर खरीदा गया हो? उन्होंने बीकानेर और जोधपुर संभाग में मूंग-मूंगफली खरीद की अव्यवस्था पर सरकार को घेरा। शिक्षा के क्षेत्र में विफलता गिनाते हुए उन्होंने कहा: *स्कूटी योजना:* 60,000 छात्राओं की स्कूटियों का टेंडर नियमों के नाम पर निरस्त कर दिया गया। *यूनिफॉर्म घोटाला:* 1200 रुपये के वादे के बदले मात्र 600 रुपये दिए गए और सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को योजना से बाहर रखा गया। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री 10 लाख रुपए का सूट पहनते हैं तो दूसरी तरफ डबल इंजन सरकार बच्चों को स्कूल ड्रेस के लिए महज 600 रुपये देती है। *भर्तियों पर 'शून्य' रिपोर्ट कार्ड* नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 26 महीने बाद भी सरकार एक भी ऐसी भर्ती नहीं गिना सकती जो इसी कार्यकाल में शुरू होकर जॉइनिंग तक पहुँची हो। पहले 19 महीने में तो इस सरकार ने एक नई अभ्यर्थना तक नहीं निकाली। उन्होंने वाल्मीकि समाज की सफाई कर्मचारी भर्ती में अनदेखी और मेडल विजेता खिलाड़ियों को 'आउट ऑफ टर्न' नौकरी न देने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। *भ्रष्टाचार और "राइजिंग राजस्थान" का भ्रम* श्री जूली ने गंभीर आरोप लगाते हुए ₹456 करोड़ के सोलर टेंडर और ₹46 करोड़ के एडवांस भुगतान को सरकार के संरक्षण में पनपा 'घोटाला' करार दिया। 'राइजिंग राजस्थान' पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा: "35 लाख करोड़ के निवेश के दावों में से केवल 22% (8 लाख करोड़) ही क्रियाशील हैं। इनमें से भी 6.5 लाख करोड़ सोलर सेक्टर के हैं, जहाँ रोजगार की संभावनाएं न के बराबर हैं। सरकार आखिर इन MOU की सूची सार्वजनिक करने से क्यों डर रही है?" *नाम बदलने की राजनीति और 'ट्रैफिक सुशासन' का दिखावा* उन्होंने राजीव गांधी स्कॉलरशिप का नाम बदलने और उसकी सीटें 300 से घटाकर 150 करने की आलोचना की। जूली ने कहा कि विदेश में बच्चों को यदि अच्छी शिक्षा मिलती तो इससे सरकार को क्या समस्या है, यह समझ से परे है कि इतनी शानदार स्कीम क्यों बंद की गई। मुख्यमंत्री के काफिले पर तंज कसते हुए जूली ने कहा कि लाल बत्ती पर रुकने का दिखावा खत्म हो चुका है और जनता अब भी घंटों जाम में फंसती है। कोटा विकास प्राधिकरण ने शिवपुर तालाब पर पक्की हवेलियां पर पीला पंजा चला कर दोस्त किया आयुक्त ममता तिवारी और सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण दस्ते ने कार्य को अंजाम दिया। कोटा रेंज की आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में कोटा रेंज में लाखों रुपए की अवैध मादक सामग्री पकड़ी गई।

3 hrs ago
user_Ramesh Gandhi
Ramesh Gandhi
Acupuncture school संझू, नागौर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीकर के लाल श्री करण सिंह जी को सलामी देने के बाद बहन हुई बेसुध
    1
    सीकर के लाल श्री करण सिंह जी को सलामी देने के बाद बहन हुई बेसुध
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Ajmer news aana Sagar sare document complete hone ke bad ₹700 ka chalan vasuli
    1
    Ajmer news aana Sagar sare document complete hone ke bad ₹700 ka chalan vasuli
    user_Harish
    Harish
    Teacher अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान अजमेर जिले की रनर सोफिया सूफी ने एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
    1
    राजस्थान अजमेर जिले की रनर सोफिया सूफी ने एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • श्री डारेसिया माता जी मन्दिर डेहरू लालाप मेडास #डेहरू #लालाप #मेडास #मां #मा #माँ #माता #मातारानी♥️👑 #मन्दिर #daarsiya #temples #trending #lalap #dharu #medaas #viral #video #foryou #instagram #facebook #god #temples #trending #viral #video #foryou #instagram #facebook #moj #x #explurger #jaymatadi #navratri #jaymataji #matarani #maa #durga #maadurga
    1
    श्री डारेसिया माता जी मन्दिर डेहरू लालाप मेडास #डेहरू #लालाप #मेडास #मां #मा #माँ #माता #मातारानी♥️👑 #मन्दिर #daarsiya  #temples #trending #lalap #dharu #medaas #viral #video #foryou #instagram #facebook  #god #temples #trending #viral #video #foryou #instagram #facebook #moj #x #explurger #jaymatadi #navratri #jaymataji #matarani #maa #durga #maadurga
    user_Dinesh Mundel Lalap RLP
    Dinesh Mundel Lalap RLP
    Farmer Kheenvsar, Nagaur•
    15 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नसीराबाद तहसील की शर्मनाक तस्वीर, गंदगी और बदबू में दम तोड़ती स्वच्छता व्यवस्था स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां, बदहाली पर रो रहा शौचालय
    1
    नसीराबाद तहसील की शर्मनाक तस्वीर, गंदगी और बदबू में दम तोड़ती स्वच्छता व्यवस्था
स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां, बदहाली पर रो रहा शौचालय
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    Journalist नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Shyampura gaon
    1
    Post by Shyampura gaon
    user_Shyampura gaon
    Shyampura gaon
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • महिला के साथ दिनदहाड़े लूट चोरों के फैसले बुलंद वारदात हुई सीसीटीवी में
    1
    महिला के साथ दिनदहाड़े लूट चोरों के फैसले बुलंद वारदात हुई सीसीटीवी में
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित होने जा रही है बता दे कि इसको लेकर बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।
    1
    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित होने जा रही है बता दे कि इसको लेकर बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.