लो जी घुस लेने वाले दरोगा ACB को देख कर थाने की छत से कूद गए दोनों पैर टूट गए लो जी घुस लेने वाले दरोगा ACB को देख कर थाने की छत से कूद गए दोनों पैर टूट गए हरियाणा के सोनीपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर रहा है। खरखौदा थाने के सब-इंस्पेक्टर हरिप्रकाश खुद रिश्वत का पैसा हाथ में नहीं लेते थे। थाने के ठीक सामने चाय की दुकान वाले से पैसा दिलवाते थे, ताकि कभी पकड़े न जाएं। इस बार एंटी करप्शन टीम पहले से तैयार थी। चाय वाले राकेश को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में चाय वाले ने साफ बताया कि यह पैसा दरोगा साहब लेने के लिए बोलते थे। टीम को देखते ही दरोगा साहब थाने की छत पर चढ़ गए और बचने के लिए कूद पड़े। दोनों पैर टूट गए। अब दरोगा कह रहे हैं — “मैं इस चाय वाले को जानता ही नहीं।” एंटी करप्शन टीम का सीधा सवाल — अगर नहीं जानते तो फिर भागकर छत से क्यों कूदे? फिलहाल दोनों गिरफ्तार हैं। दरोगा जी के ठीक होने के बाद जेल का रास्ता ही तय लगता है।
लो जी घुस लेने वाले दरोगा ACB को देख कर थाने की छत से कूद गए दोनों पैर टूट गए लो जी घुस लेने वाले दरोगा ACB को देख कर थाने की छत से कूद गए दोनों पैर टूट गए हरियाणा के सोनीपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर रहा है। खरखौदा थाने के सब-इंस्पेक्टर हरिप्रकाश खुद रिश्वत का पैसा हाथ में नहीं लेते थे। थाने के ठीक सामने चाय की दुकान वाले से पैसा दिलवाते थे, ताकि कभी पकड़े न जाएं। इस बार एंटी करप्शन टीम पहले से तैयार थी। चाय वाले राकेश को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में चाय वाले ने साफ बताया कि यह पैसा दरोगा साहब लेने के लिए बोलते थे। टीम को देखते ही दरोगा साहब थाने की छत पर चढ़ गए और बचने के लिए कूद पड़े। दोनों पैर टूट गए। अब दरोगा कह रहे हैं — “मैं इस चाय वाले को जानता ही नहीं।” एंटी करप्शन टीम का सीधा सवाल — अगर नहीं जानते तो फिर भागकर छत से क्यों कूदे? फिलहाल दोनों गिरफ्तार हैं। दरोगा जी के ठीक होने के बाद जेल का रास्ता ही तय लगता है।
- स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला. स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला.1
- समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम... जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम1
- bjp ki dukhati rag par hath Rakh diya purv cm akhilesh yadav ne1
- पिनाहट में ग्रामीण चंबल नदी में कूदेः स्टीमर बंद होने से नाराज थे, पुलिस ने बचाया पिनाहट, चंबल नदी घाट पर स्टीमर संचालन बंद होने से नाराज मध्य प्रदेश के सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार दोपहर चंबल नदी में कूद गए। मौके पर मौजूद महुआ पुलिस ने ग्रामीणों को मुश्किल से नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित बचाया। यह घटना पिनाहट चंबल घाट पर हुई। करीब 12 दिनों से पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर का संचालन बंद है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चंबल नदी किनारे बसे लगभग 250 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुरैना जिला प्रशासन की रोक के कारण स्टीमर नहीं चल पा रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे, महुआ थाना क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण स्टीमर बंद होने के विरोध में चंबल घाट पर इकट्ठा हुए। उन्होंने स्टीमर सेवा फिर से शुरू करने की मांग करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और अचानक नदी में छलांग लगा दी। इससे घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर महुआ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और अधिकारियों से बात कर जल्द ही स्टीमर संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी ग्रामीणों को नदी से बाहर निकाला और स्थिति को शांत किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- *पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं को संबोधित किया: 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करने पर जोर दिया राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवा एथलीटों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी सहित देश के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के नाम से उनके राज्य और शहर की पहचान बनती है। पीएम मोदी ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की आवश्यकता बताई। पीएम मोदी ने पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। उन्होंने टैलेंट हब विकसित करने और विभिन्न खेलों में भारत की पदक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार युवा खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक बच्चे में किसी न किसी खेल की प्रतिभा होती है, जिसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव और मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।1
- शराब के नशे में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। देहात थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक महिला ने शराब के नशे में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से डायल112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर वर्ग से है और मजदूरी को लेकर परेशान थी।जानकारी के अनुसार दर्पण कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब का सेवन किया। इसके बाद वह मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी। महिला के सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर मकान मालकिन विजय कुमारी ने बाहर देखा तो गायत्री देवी घायल अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मकान मालकिन विजय कुमारी ने बताया कि गायत्री देवी और उसका परिवार 12 अगस्त को उनके मकान में रहने आया था। महिला कई बार शराब पीने के बाद जान देने की धमकी देती थी।वहीं महिला के पति ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने बताया कि गायत्री शराब का सेवन करती है। गुरुवार को दोनों मजदूरी के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान गायत्री ने कहा कि तुम मजदूरी पर चले जाओ मैंने दूसरी जगह काम देख लिया है और मैं वहां जा रही हूं। हालांकि वह काम पर जाने के बजाय घर पर शराब पीने के बाद तीसरी मंजिल पर पहुंच गई और छलांग लगा दी।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला1
- गाय से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, महिला और बालक घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में बाराकला और अकोड़ा के बीच गुरुवार को गायों के झुंड से ई-रिक्शा टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक महिला और उसके 10 वर्षीय भतीजे को चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा पत्नी करन खान अपने 10 वर्षीय भतीजे गोलू पुत्र अमर सिंह आदिवासी के साथ गुरुवार को ऊमरी से ई-रिक्शा चलाकर भिण्ड लौट रही थीं। अकोड़ा निकलने के बाद बाराकला के पास सड़क पर गायों का झुंड आ गया। इसी दौरान ई-रिक्शा एक गाय से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में पूजा और गोलू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार गोलू के सिर और हाथ में गाय के सींग लगने से चोट आई है। घायल पूजा ने बताया कि वह कबाड़ा बीनने का काम करती है और ऊमरी से ई-रिक्शा लेकर अपने भतीजे के साथ भिण्ड लौट रही थी तभी बाराकला के पास हादसा हो गया।1