थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 1 अवैध पिस्टल व 1 जिन्दा कारतूस 32 बोर किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल, 1 स्कूटी व 1 मोबाइल बरामद अवगत कराना है कि दिनांक 12 अप्रैल 2026 की रात्रि में थाना गौरीबाजार में सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के बैतालपुर में एक व्यक्ति की हत्या हो गई हैं इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर का निरीक्षण किया गया मृतक की पहचान पप्पू यादव पुत्र धारी यादव निवासी सोपारी बुजुर्ग के रूप में हुई। जिसके सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगण द्वारा डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1),61(2) बीएनएस का अभियोग कुल 06 नामजद अभियुक्तों एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगायी गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.04.2026 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त 1. नवनाथ गोड़ पुत्र सुग्गन गोड़ व अभियुक्ता 2. मालती पत्नी नवनाथ गोड़ साकिनान सोपरी खुर्द थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को पाण्डेय भिस्वा गांव के पास तथा प्रकाश मे आये अभियुक्तगण 1. आनन्द कुमार उर्फ कुमकुम पुत्र सुधीर प्रसाद व 2. रामसकल यादव पुत्र रामबेलास यादव साकिनान सोपरी बुजुर्ग थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 23.04.2026 को प्रातः काल थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 01. रंजीत गौड़ उम्र करीब 25 वर्ष व 02. मुलायम गौड़ उम्र करीब 28 वर्ष पुत्रगण नवनाथ गौड़ निवासीगण सोपरी खुर्द थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर भगुआ ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार रंजीत गौड़ उपरोक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर यूपी0 52 बीजेड 2831 बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त मुलायम गौड़ के पास से 01 एन्ड्रॉयड मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी टीवीएस कम्पनी की रजि0 सं0 यूपी0 52 सीएच 6090 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 1 अवैध पिस्टल व 1 जिन्दा कारतूस 32 बोर किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल, 1 स्कूटी व 1 मोबाइल बरामद अवगत कराना है कि दिनांक 12 अप्रैल 2026 की रात्रि में थाना गौरीबाजार में सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के बैतालपुर में एक व्यक्ति की हत्या हो गई हैं इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर का निरीक्षण किया गया मृतक की पहचान पप्पू यादव पुत्र धारी यादव निवासी सोपारी बुजुर्ग के रूप में हुई। जिसके सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगण द्वारा डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1),61(2) बीएनएस का अभियोग कुल 06 नामजद अभियुक्तों एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगायी गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.04.2026 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त 1. नवनाथ गोड़ पुत्र सुग्गन गोड़ व अभियुक्ता 2. मालती पत्नी नवनाथ गोड़ साकिनान
सोपरी खुर्द थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को पाण्डेय भिस्वा गांव के पास तथा प्रकाश मे आये अभियुक्तगण 1. आनन्द कुमार उर्फ कुमकुम पुत्र सुधीर प्रसाद व 2. रामसकल यादव पुत्र रामबेलास यादव साकिनान सोपरी बुजुर्ग थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 23.04.2026 को प्रातः काल थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 01. रंजीत गौड़ उम्र करीब 25 वर्ष व 02. मुलायम गौड़ उम्र करीब 28 वर्ष पुत्रगण नवनाथ गौड़ निवासीगण सोपरी खुर्द थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर भगुआ ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार रंजीत गौड़ उपरोक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर यूपी0 52 बीजेड 2831 बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त मुलायम गौड़ के पास से 01 एन्ड्रॉयड मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी टीवीएस कम्पनी की रजि0 सं0 यूपी0 52 सीएच 6090 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- देवरिया जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और निजी अस्पतालों के बीच चल रहे कथित गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि डॉ. अश्वनी पांडे (डिप्टी सीएमओ) ने भारी भरकम रकम (लगभग 4 से 5 लाख रुपये) लेकर सांई हॉस्पिटल, कुडावल का रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसे पहले पूर्व नोडल अधिकारी डॉ. विपिन रंजन ने अनियमितताओं के कारण निरस्त कर दिया था। शिकायतकर्ता ने जालपा हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि यहाँ बिना किसी योग्य डॉक्टर के, केवल पैरामेडिकल स्टाफ और यहाँ तक कि एक ड्राइवर द्वारा ऑपरेशन किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से कई बार शिकायत की, लेकिन जांच की जिम्मेदारी उन्हीं अधिकारियों को दे दी गई जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वीडियो में यह भी बताया गया है कि कचहरी के पास स्थित कृष्णा अल्ट्रासाउंड सेंटर और यूनिवर्सल हॉस्पिटल भी बिना डॉक्टरों के चल रहे हैं। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि 15 से 20 मई के बीच दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे। यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की साख पर प्रश्नचिह्न लग गया है।1
- देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित “एक दिन की जिलाधिकारी” कार्यक्रम ने छात्राओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया। इस विशेष पहल के तहत चयनित छात्रा साक्षी दूबे को एक दिन के लिए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। साक्षी ने जिलाधिकारी कक्ष में बैठकर प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने, चुनौतियों का सामना करने और निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में प्रशासनिक कार्यों को लेकर गहरी जिज्ञासा और उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Post by विजय कुमार1
- दिनांक 12.04.2026 की रात्रि में थाना गौरीबाजार क्षेत्रान्तर्गत बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेन्ट में हुई हत्या के संबंध में थाना गौरीबाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 152/2026 में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा दिनांक 15.04.2026 को 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । उक्त घटना में नामजद 02 अभियुक्तों रंजीत गौड़ व मुलायम गौड़ निवासी सोपरी खुर्द थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को आज दिनांक 23.04.2026 को भगुआ ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त रंजीत गौड़ के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल तथा अभियुक्त मुलायम गौड़ के पास से 01 एन्ड्रॉयड मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी की बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *....…..क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी की बाइट ।*1
- *पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग* जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के नेतृत्व में थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं क्षेत्र में उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान कस्बा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही, संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया।2
- Post by Pradeep srivastv1
- जनपद देवरिया के थाना खामपार क्षेत्र के अन्तर्गत प्रातः कालीन चेकिंग के दौरान एक अवैध नम्बर प्लेट लगी हुई बोलेरो गाड़ी को पकड़ा गया है, जिसमें से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा 173 लीटर है तथा अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,20,000/- रुपये है को भी बरामद किया गया है । इस मामले में 01 व्यक्ति को मौके से हिरासत में लिया गया है तथा एफआईआर पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *.........के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्त की बाइट*1
- देवरिया जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अभिजीत आर. शंकर के नेतृत्व में थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में व्यापक निरीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस अभियान के अंतर्गत वाहन चेकिंग भी सख्ती से की गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आमजन में विश्वास बढ़ा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहने की बात कही गई है, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।6