logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उपराय गांव के पुल के नीचे सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर अधजला ब्लाउज ही शेष था, अन्य कपड़े गायब थे, जबकि उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। घटनास्थल से महिला का जूड़ा और आधी भरी हुई पेट्रोल की बोतल भी बरामद हुई है, जिससे पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने के प्रयास का संदेह गहरा गया है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला और थाना प्रभारी रमेश शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्वालियर से बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से पेटीकोट और पेंटी भी मिली है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है और शव की स्थिति को देखकर दो दिन पुराना होने का अनुमान है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को पुल के नीचे लाकर जलाने की कोशिश की गई है। प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर डॉक्टरों ने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बेहद संदिग्ध है और पुलिस हत्या, दुष्कर्म सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, लेकिन सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी के परिवार से कोई महिला लापता है तो तत्काल गोराघाट थाना या दतिया पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क करें।

1 hr ago
user_Hindi Varta News
Hindi Varta News
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उपराय गांव के पुल के नीचे सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर अधजला ब्लाउज ही शेष था, अन्य कपड़े गायब थे, जबकि उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। घटनास्थल से महिला का जूड़ा और आधी भरी हुई पेट्रोल की बोतल भी बरामद हुई है, जिससे पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने के प्रयास का संदेह गहरा गया है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला और थाना प्रभारी रमेश शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्वालियर से बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से पेटीकोट और पेंटी भी मिली है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है और शव की स्थिति को देखकर दो दिन पुराना होने का अनुमान है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को पुल के नीचे लाकर जलाने की कोशिश की गई है। प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर डॉक्टरों ने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बेहद संदिग्ध है और पुलिस हत्या, दुष्कर्म सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, लेकिन सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी के परिवार से कोई महिला लापता है तो तत्काल गोराघाट थाना या दतिया पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले में चर्चित विशाल कुशवाहा हत्याकांड का मामला एक बार फिर गरमा गया है, क्योंकि पुलिस द्वारा मृतक विशाल कुशवाहा के खिलाफ ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने से परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। न्याय की मांग को लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। सोमवार को मृतक के परिजन, समर्थक और केशव यादव नामक ASP नेता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। परिजनों का आरोप है कि हत्या के शिकार हुए विशाल कुशवाहा को ही आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज करना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि हत्या के वास्तविक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष समीक्षा की जाए। इस पर, एसपी कार्यालय में अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच नियमानुसार की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद हत्याकांड को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएँ तेज हो गई हैं, और अब सभी की निगाहें पुलिस जांच तथा आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह विशाल कुशवाहा हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है, जहाँ मृतक के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों के आरोपों और पुलिस के पक्ष पर अब सबकी नजर बनी हुई है।
    1
    दतिया जिले में चर्चित विशाल कुशवाहा हत्याकांड का मामला एक बार फिर गरमा गया है, क्योंकि पुलिस द्वारा मृतक विशाल कुशवाहा के खिलाफ ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने से परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। न्याय की मांग को लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।

सोमवार को मृतक के परिजन, समर्थक और केशव यादव नामक ASP नेता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। परिजनों का आरोप है कि हत्या के शिकार हुए विशाल कुशवाहा को ही आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज करना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि हत्या के वास्तविक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष समीक्षा की जाए। इस पर, एसपी कार्यालय में अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच नियमानुसार की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद हत्याकांड को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएँ तेज हो गई हैं, और अब सभी की निगाहें पुलिस जांच तथा आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह विशाल कुशवाहा हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है, जहाँ मृतक के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों के आरोपों और पुलिस के पक्ष पर अब सबकी नजर बनी हुई है।
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया स्थित प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ माता रानी का प्रसाद भंडारा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है।
    1
    दतिया स्थित प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ माता रानी का प्रसाद भंडारा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया पुलिस प्रशासन आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, जिसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर एक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया और उनसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त, जिलेभर में एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के 27 वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान 10 चार पहिया वाहनों से अवैध काली फिल्म हटाई गई और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 2 बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस अभियान के तहत कुल 76 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 26,900 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। फ्लैग मार्च में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस बल भी उपस्थित रहे।
    1
    दतिया पुलिस प्रशासन आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, जिसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर एक फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया और उनसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त, जिलेभर में एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के 27 वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान 10 चार पहिया वाहनों से अवैध काली फिल्म हटाई गई और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 2 बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने इस अभियान के तहत कुल 76 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 26,900 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। फ्लैग मार्च में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस बल भी उपस्थित रहे।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सपा के युवा नेता प्रदीप यादव ने राजेंद्र भारती को अपना समर्थन दिया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व गृहमंत्री की प्रशंसा की और साथ ही हार के पीछे के कारणों का भी उल्लेख किया।
    1
    सपा के युवा नेता प्रदीप यादव ने राजेंद्र भारती को अपना समर्थन दिया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व गृहमंत्री की प्रशंसा की और साथ ही हार के पीछे के कारणों का भी उल्लेख किया।
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डबरा में विधायक के गनरों का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक के गनर ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के डबरा में विधायक के गनरों का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक के गनर ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • दतिया में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान, प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लगभग दो सौ नए युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर तीखा हमला बोला। उन्होंने युवाओं को एक "420 विधायक की कहानी" सुनाते हुए इस बात पर जोर दिया कि जनता को अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों और चरित्र की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक को जिस मामले में दोषी ठहराया गया था, वह बैंक धोखाधड़ी से संबंधित था। उन्होंने दावा किया कि उस समय यह राशि भले ही लाखों रुपये में रही हो, लेकिन वर्तमान समय में उसकी कीमत करोड़ों रुपये के बराबर है। इस संदर्भ में, उन्होंने युवाओं से ईमानदार और विकासोन्मुख राजनीति का समर्थन करने की अपील की। पूर्व गृह मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान दतिया में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के क्षेत्रों में अनेक पहल शामिल हैं। उन्होंने यह दोहराया कि जनसेवा का उनका संकल्प निरंतर जारी है और वे आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग दो सौ नए युवा मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका डॉ. मिश्रा ने भाजपा की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
    1
    दतिया में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान, प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लगभग दो सौ नए युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर तीखा हमला बोला। उन्होंने युवाओं को एक "420 विधायक की कहानी" सुनाते हुए इस बात पर जोर दिया कि जनता को अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों और चरित्र की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक को जिस मामले में दोषी ठहराया गया था, वह बैंक धोखाधड़ी से संबंधित था। उन्होंने दावा किया कि उस समय यह राशि भले ही लाखों रुपये में रही हो, लेकिन वर्तमान समय में उसकी कीमत करोड़ों रुपये के बराबर है। इस संदर्भ में, उन्होंने युवाओं से ईमानदार और विकासोन्मुख राजनीति का समर्थन करने की अपील की।

पूर्व गृह मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान दतिया में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के क्षेत्रों में अनेक पहल शामिल हैं। उन्होंने यह दोहराया कि जनसेवा का उनका संकल्प निरंतर जारी है और वे आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग दो सौ नए युवा मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका डॉ. मिश्रा ने भाजपा की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ परिजनों को झाँसी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो वर्तमान में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इसके सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
    1
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ परिजनों को झाँसी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो वर्तमान में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इसके सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • संघर्ष सेवा समिति ने बिटिया काजल के वैवाहिक जीवन को सफल बनाने की कामना करते हुए उन्हें कई उपहार भेंट किए हैं।
    1
    संघर्ष सेवा समिति ने बिटिया काजल के वैवाहिक जीवन को सफल बनाने की कामना करते हुए उन्हें कई उपहार भेंट किए हैं।
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सामने ही अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुद को घायल कर लिया है। यह घटना बड़े भाई की आँखों के सामने हुई, जिसने पूरी घटना को देखा।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सामने ही अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुद को घायल कर लिया है। यह घटना बड़े भाई की आँखों के सामने हुई, जिसने पूरी घटना को देखा।
    user_BOLTA MP
    BOLTA MP
    News anchoring news reporter. दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.