Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के बड़ौनी में सिंधिया ने एक विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए चुनावी हुंकार भरी है। यह विशाल आमसभा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित की गई थी। जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने केंद्र की योजनाएं गिनाईं और मंच से भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।
Surendra Ojha
मध्य प्रदेश के बड़ौनी में सिंधिया ने एक विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए चुनावी हुंकार भरी है। यह विशाल आमसभा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित की गई थी। जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने केंद्र की योजनाएं गिनाईं और मंच से भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा दतिया पहुंचकर चुनावी अभियान की कमान संभाल ली है। उन्होंने अपने दौरे का शुभारंभ पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ किया, जहां प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। इसके पश्चात वे वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद केंद्रीय मंत्री ने भांडेर के पूर्व विधायक रक्षासंतराम सिरोनिया से उनके निवास पर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता सुनील तिवारी के घर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें उपचुनाव की संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ौनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया और दतिया के लिए अपने प्रयासों से मिली उपलब्धियों—जैसे दतिया एयरपोर्ट, ताज एक्सप्रेस व झेलम एक्सप्रेस का स्टॉपेज, केंद्रीय विद्यालय और बड़ौनी में नल-जल योजनाएं—को जनता के सामने रखा। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी बहुमत से विजय बनाकर विधानसभा पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इस दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।1
- आजाद समाज पार्टी का प्रचार अभियान काफी तेज हो गया है। दामोदर यादव देर रात 11:00 बजे भी गांव-गांव घूमकर अपनी पार्टी का प्रचार करने में जुटे हुए हैं।1
- दतिया उपचुनाव के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का यह बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।1
- दतिया में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति किसी भी आयोजन पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना सक्षम अनुमति के किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस अथवा सार्वजनिक सभा आयोजित करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सार्वजनिक आयोजन से पूर्व आवश्यक अनुमति जरूर प्राप्त करें तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।1
- दतिया में उपचुनाव के दौरान पांच बदमाशों को एक माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। इन बदमाशों को दतिया के साथ-साथ शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड जिलों की सीमाओं से भी निष्कासित किया गया है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील कर दी गई है। इसके तहत बिना पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस या सार्वजनिक सभा आयोजित करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि इस तरह के असंवैधानिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी सार्वजनिक आयोजन से पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करें और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।1
- मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में कस्बा बड़ौनी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। सभा में उन्होंने कहा कि दतिया में शिक्षा, पर्यटन, उद्योग और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास के कार्य हुए हैं और दतिया की जनता विकास के नाम पर ही अपना वोट देगी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दतिया से अपने पारिवारिक और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दतिया से उनका नाता पूर्वजों के समय से रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए विकास के नाम पर ही मतदान करें। दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा लगातार अपने वरिष्ठ नेताओं की सभाओं और जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बना रही है।3
- दतिया जिले के भांडेर स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे करीब आधा सैकड़ा किसानों की मौजूदगी में 3 हजार क्विंटल कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। मंडी परिसर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज की नीलामी और खरीदी की गई, जिससे दिनभर मंडी में किसानों और व्यापारियों की चहल-पहल बनी रही। मंडी कर्मचारी द्वारा शुक्रवार शाम 06 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, मंडी में मुख्य रूप से गेहूं और चना की बिक्री हुई। इसमें गेहूं का भाव ₹2,550 से ₹2,600 प्रति क्विंटल तथा चना ₹5,800 से ₹6,000 प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं मंडी में सरसों, मटर और मूंगफली की कोई आवक नहीं हुई और पूरी खरीदी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।1