logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Looking to Buy Brand : कोई भी Budget : 50,000 City / Locality : गिरीडीह हज़ारीबाग Device Category : Smartphone Body Condition : Like new Network Connectivity : 5G बढ़िया

1 hr ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
1 hr ago

Looking to Buy Brand : कोई भी Budget : 50,000 City / Locality : गिरीडीह हज़ारीबाग Device Category : Smartphone Body Condition : Like new Network Connectivity : 5G बढ़िया

More news from झारखंड and nearby areas
  • हरिहर धाम की जर्जर सड़क बनी परेशानी, शेख मोकिम की पहल पर हुई तत्काल मरम्मत बगोदर: सावन पूर्णिमा के मौके पर हरिहर धाम शिव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर गेट के समीप जर्जर सड़क को लेकर उठी समस्या का तत्काल समाधान कर दिया गया। सड़क में बने गड्ढों को डस्ट डालकर दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष शेख मोकिम ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने 26 अगस्त तक सड़क की मरम्मत नहीं होने पर 27 अगस्त को समर्थकों के साथ सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे समर्थकों के साथ मंदिर गेट के समीप पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाद में संबंधित विभाग के एसडीओ और थाना प्रभारी ने शेख मोकिम से बातचीत कर सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया और सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया। आश्वासन के बाद प्रस्तावित सड़क जाम स्थगित कर दिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद गुरुवार को सड़क पर डस्ट डालकर तत्काल मरम्मत का कार्य कराया गया। शेख मोकिम ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद सड़क की पीचिंग कराकर स्थायी निर्माण कराने का आश्वासन विभाग की ओर से दिया गया है। सावन पूर्णिमा पर हरिहर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क की मरम्मत को आवश्यक माना जा रहा है।
    1
    हरिहर धाम की जर्जर सड़क बनी परेशानी, शेख मोकिम की पहल पर हुई तत्काल मरम्मत
बगोदर: सावन पूर्णिमा के मौके पर हरिहर धाम शिव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर गेट के समीप जर्जर सड़क को लेकर उठी समस्या का तत्काल समाधान कर दिया गया। सड़क में बने गड्ढों को डस्ट डालकर दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष शेख मोकिम ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने 26 अगस्त तक सड़क की मरम्मत नहीं होने पर 27 अगस्त को समर्थकों के साथ सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे समर्थकों के साथ मंदिर गेट के समीप पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाद में संबंधित विभाग के एसडीओ और थाना प्रभारी ने शेख मोकिम से बातचीत कर सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया और सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया।
आश्वासन के बाद प्रस्तावित सड़क जाम स्थगित कर दिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद गुरुवार को सड़क पर डस्ट डालकर तत्काल मरम्मत का कार्य कराया गया।
शेख मोकिम ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद सड़क की पीचिंग कराकर स्थायी निर्माण कराने का आश्वासन विभाग की ओर से दिया गया है।
सावन पूर्णिमा पर हरिहर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क की मरम्मत को आवश्यक माना जा रहा है।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    1 hr ago
  • पुलिस एसोसिएशन और विधायक जयराम के बीच टकराव अब बेहद तीखे मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस एसोसिएशन की ओर से माफ़ी मांगने के अल्टीमेटम पर विधायक जयराम ने कड़ा पलटवार करते हुए दो टूक कहा— "फाँसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफ़ी किसी भी कीमत पर नहीं मांगूँगा।" इस पूरे विवाद, विधायक के तीखे बयानों और पुलिस एसोसिएशन के रुख को विस्तार से जानने के लिए पूरा वीडियो देखें। आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    पुलिस एसोसिएशन और विधायक जयराम के बीच टकराव अब बेहद तीखे मोड़ पर पहुंच गया है। 
पुलिस एसोसिएशन की ओर से माफ़ी मांगने के अल्टीमेटम पर विधायक जयराम ने कड़ा पलटवार करते हुए दो टूक कहा— "फाँसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफ़ी किसी भी कीमत पर नहीं मांगूँगा।"
इस पूरे विवाद, विधायक के तीखे बयानों और पुलिस एसोसिएशन के रुख को विस्तार से जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।
आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • जेएसएससी-सीजीएल, परीक्षा धांधली के मामले की जांच करने टीम पहुंची दुगदा, न्यू वसंत बहार होटल में सीआईडी की दबिश। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर, कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए गए थे। जांच के दौरान सीआईडी टीम ने होटल संचालक उमेश सिंह से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। इसके बाद जांच टीम होटल का रजिस्टर और वहां ठहरे ग्राहकों के आधार कार्ड अपने साथ ले गई। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।
    1
    जेएसएससी-सीजीएल, परीक्षा धांधली के मामले की जांच करने टीम पहुंची दुगदा, न्यू वसंत बहार होटल में सीआईडी की दबिश।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर, कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए गए थे। जांच के दौरान सीआईडी टीम ने होटल संचालक उमेश सिंह से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। इसके बाद जांच टीम होटल का रजिस्टर और वहां ठहरे ग्राहकों के आधार कार्ड अपने साथ ले गई।
उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    5 hrs ago
  • डोजर-बंदूक के जोर पर नहीं हटेंगे लोग! ई-ब्लॉक परियोजना में 5 लाख आबादी पर विस्थापन का संकट ई-ब्लॉक परियोजना से 5 लाख लोग प्रभावित! विजय झा बोले- डोजर और बंदूक से नहीं खाली होंगे घर
    1
    डोजर-बंदूक के जोर पर नहीं हटेंगे लोग! ई-ब्लॉक परियोजना में 5 लाख आबादी पर विस्थापन का संकट
ई-ब्लॉक परियोजना से 5 लाख लोग प्रभावित! विजय झा बोले- डोजर और बंदूक से नहीं खाली होंगे घर
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी! गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची। गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। 📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा। Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच #JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews
    1
    JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी!
गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची।
गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं।
उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह
देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा।
Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच
#JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    13 hrs ago
  • कोलकाता के ठेकेदार के घर से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कोलकाता में एक ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण आखिरकार गिरिडीह से बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार रात 10 बजे पुलिस यहां के पचंबा थाना से जांच कर कोलकाता चली गई। बताया गया कि चोरी के आरोपी की पत्नी सोना लेकर अपने मायका कमरशाली में थी।मामला कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र का है।
    1
    कोलकाता के ठेकेदार के घर से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी
कोलकाता में एक ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण आखिरकार गिरिडीह से बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार रात 10 बजे पुलिस यहां के पचंबा थाना से जांच कर कोलकाता चली गई। बताया गया कि चोरी के आरोपी की पत्नी सोना लेकर अपने मायका कमरशाली में थी।मामला कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र का है।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    16 hrs ago
  • *यह संशोधन विधेयक संघीय ढांचे पर प्रहार है : राजीव रंजन प्रसाद* *राम मंदिर के चंदा का गबन श्रद्धालुओं के साथ विश्वासघात : जेपी पटेल* हजारीबाग : खान खनिज संशोधन विधेयक 2026 तथा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता प्रश्न के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माताओं में एक डाॅ.भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह जिला के प्रभारी ने धरना पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संशोधन विधेयक संघीय ढांचे पर न केवल प्रहार है, बल्कि झारखंड जैसा राज्य को उसके अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश है । झारखंड में लगभग 15 लाख एकड़ भूमी में कोयला और लौह अयस्क का खनन होता है, जिससे विस्थापन, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है । सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के 2024 के फैसले के आधार पर झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस विधेयक पारित किया गया था, जिससे वित् वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रूपये का राजस्व जुटा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं में लगाने की योजना थी । केन्द्र के संशोधन से यह राजस्व रूक जाएगा । जीएसटी क्षतिपूर्ति में 4 हजार करोड़ तथा बीबीजी रामजी योजना से 8 हजार करोड़ रूपये का नुकसान होगा, पहले एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया बकाया है, जिस पर ग्रहन लग सकता है । धरना पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता का प्रश्न भी अत्यंत गंभीर है । देशभर के करोड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है । एसे मे मंदिर निर्माण एवं उससे संबंधित चंदे के प्रत्येक पहलू मे पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है । हाल के घटनाचक्र में इस विषय पर जांच और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं, अत: कांग्रेस पार्टी की मांग है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए प्रत्येक योगदान का पारदर्शिता एवं निष्पक्ष लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए और यदि किसी भी प्रकार की आनियमिमता पाई जाती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगो की जवाबदेही सुनिश्चित हो । कार्यक्रम के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन सौपा गया । कार्यक्रम को संबोधित करने वालों राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला उपाध्यक्ष भीम कुमार महासचिव सुरजीत नागवाला सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह बरही विधासभा के पूर्व प्रत्यासी अरूण साहू प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार प्रदेश सयुंक्त सचिव डाॅ.प्रकाश कुमार प्रदेश पैनलिस्ट सजीद अली खान, साकेत सौरव पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी किसान प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिगंबर मेहता, रजी अहमद, बिनोद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसजन जिला के पदाधिकारीगण नगर अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्षगण प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण शामिल हैं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मकसूद आलम ने किया । उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने दी ।
    4
    *यह संशोधन विधेयक संघीय ढांचे पर प्रहार है : राजीव रंजन प्रसाद*
*राम मंदिर के चंदा का गबन श्रद्धालुओं के साथ विश्वासघात : जेपी पटेल*
हजारीबाग : खान खनिज संशोधन विधेयक 2026 तथा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता प्रश्न के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माताओं में एक डाॅ.भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह जिला के प्रभारी ने धरना पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संशोधन विधेयक संघीय ढांचे पर न केवल प्रहार है, बल्कि झारखंड जैसा राज्य को उसके अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश है । झारखंड में लगभग 15 लाख एकड़ भूमी में  कोयला और लौह अयस्क का खनन होता है, जिससे विस्थापन, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है । सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के 2024 के फैसले के आधार पर झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस विधेयक पारित किया गया था, जिससे वित् वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रूपये का राजस्व जुटा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं में लगाने की योजना थी । केन्द्र के संशोधन से यह राजस्व रूक जाएगा । जीएसटी क्षतिपूर्ति में 4 हजार करोड़ तथा बीबीजी रामजी योजना से 8 हजार करोड़ रूपये का नुकसान होगा, पहले एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया बकाया है, जिस पर ग्रहन लग सकता है । धरना पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता का प्रश्न भी अत्यंत गंभीर है । देशभर के करोड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है । एसे मे मंदिर निर्माण एवं उससे संबंधित चंदे के प्रत्येक पहलू मे पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है । हाल के घटनाचक्र में इस विषय पर जांच और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं, अत: कांग्रेस पार्टी की मांग है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए प्रत्येक योगदान का पारदर्शिता एवं निष्पक्ष लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए और यदि किसी भी प्रकार की आनियमिमता पाई जाती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगो की जवाबदेही सुनिश्चित हो । कार्यक्रम के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन सौपा गया । कार्यक्रम को संबोधित करने वालों राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला उपाध्यक्ष भीम कुमार महासचिव सुरजीत नागवाला सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह बरही विधासभा के पूर्व प्रत्यासी अरूण साहू प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार प्रदेश सयुंक्त सचिव डाॅ.प्रकाश कुमार प्रदेश पैनलिस्ट सजीद अली खान, साकेत सौरव पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी किसान प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिगंबर मेहता, रजी अहमद, बिनोद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसजन जिला के पदाधिकारीगण नगर अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्षगण प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण शामिल हैं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मकसूद आलम ने किया । उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने दी ।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • *ईद मिलादुन्नबी पर बगोदर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब* बगोदर। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बगोदर में पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजा जामा मस्जिद चौक से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जो बगोदर बाजार होते हुए बगोदरडीह पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद चौक लौटकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में इलाके के बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। जुलूस में ट्रेलर पर सजाई गई गुम्बदे नबवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पानी की बोतलें और मिठाइयां वितरित की गईं। जुलूस की समाप्ति पर देश-दुनिया, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जुलूस का नेतृत्व अंजुमन कमिटी के सदर जावेद इकबाल, गुलाम सरवर समेत कमिटी के अन्य सदस्य कर रहे थे। अंजुमन कमिटी बगोदर ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
    1
    *ईद मिलादुन्नबी पर बगोदर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब*
बगोदर। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बगोदर में पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजा जामा मस्जिद चौक से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जो बगोदर बाजार होते हुए बगोदरडीह पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद चौक लौटकर सम्पन्न हुआ।
जुलूस में इलाके के बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। जुलूस में ट्रेलर पर सजाई गई गुम्बदे नबवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पानी की बोतलें और मिठाइयां वितरित की गईं। जुलूस की समाप्ति पर देश-दुनिया, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।
पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जुलूस का नेतृत्व अंजुमन कमिटी के सदर जावेद इकबाल, गुलाम सरवर समेत कमिटी के अन्य सदस्य कर रहे थे। अंजुमन कमिटी बगोदर ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.