logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरपुर के मणियारी मे भीषण अग्निकांड पुरा घर जल कर हुआ राख मनियारी। मनियारी विशनपुर टोला वार्ड संख्या 09 में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। इस घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

2 hrs ago
user_Journalist Chandan kumar
Journalist Chandan kumar
Court reporter मरवन, मुजफ्फरपुर, बिहार•
2 hrs ago

मुजफ्फरपुर के मणियारी मे भीषण अग्निकांड पुरा घर जल कर हुआ राख मनियारी। मनियारी विशनपुर टोला वार्ड संख्या 09 में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। इस घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • lalit kashyap tufan channel subscriber kar do Lalit kashyap benipur channel subscriber kar do
    1
    lalit kashyap tufan channel subscriber kar do Lalit kashyap benipur channel subscriber kar do
    user_Lalit Kumar
    Lalit Kumar
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल करेगी 35 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन *प्रणव कुमार हरपुरी, दैनिक भास्कर अनुमंडल संवाददाता, महुआ (वैशाली) : वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड अंतर्गत कटहरा चौक स्थित हरपुर अड़रा हाट के समीप शनिवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कुल 85 मरीजों की निःशुल्क जांच की तथा उन्हें आंखों की देखभाल, उपचार एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में उचित परामर्श और मार्गदर्शन दिया। चिकित्सक ने समय-समय पर नेत्र जांच कराने तथा आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। कैम्प सलाहकार बृजमोहन राय ने बताया कि गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए आगामी 5 अगस्त को सारण जिले के मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शिविर के दौरान 35 लाभार्थी मरीजों का पंजीकरण किया गया। पंजीकृत मरीजों में सविता देवी, कमलेश्वर ठाकुर, त्रिवेणी महतो, गुलशन आरा, रीता देवी सहित अन्य शामिल हैं। शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
    1
    अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल करेगी 35 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन
*प्रणव कुमार हरपुरी, दैनिक भास्कर अनुमंडल संवाददाता, महुआ (वैशाली) : वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड अंतर्गत कटहरा चौक स्थित हरपुर अड़रा हाट के समीप शनिवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कुल 85 मरीजों की निःशुल्क जांच की तथा उन्हें आंखों की देखभाल, उपचार एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में उचित परामर्श और मार्गदर्शन दिया। चिकित्सक ने समय-समय पर नेत्र जांच कराने तथा आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी।  
कैम्प सलाहकार बृजमोहन राय ने बताया कि गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए आगामी 5 अगस्त को सारण जिले के मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शिविर के दौरान 35 लाभार्थी मरीजों का पंजीकरण किया गया। पंजीकृत मरीजों में सविता देवी, कमलेश्वर ठाकुर, त्रिवेणी महतो, गुलशन आरा, रीता देवी सहित अन्य शामिल हैं। शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
  • मड़वन कस्तूरवा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने BDO से लगाई गुहार,काँटी विधायक के प्रति जताई नाराजगी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने BDO से लगाई गुहार, वार्डन बदलने और शिक्षकों की कमी को लेकर जताई नाराजगी मुज़। मड़वन प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भटौना छात्रावास की छात्राएं पहुंचीं और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से मुलाकात की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि विद्यालय की पूर्व वार्डन को जबरन हटाकर उनकी जगह नई वार्डन की नियुक्ति की गई है। उनका कहना था कि वे पहले वाली वार्डन को वापस लाने की मांग कर रही हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि कांति विधायक एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष के हस्तक्षेप से अपने रिश्तेदार को वार्डन लाया गया है और विद्यालय के संचालन में मनमानी की जा रही है। छात्राओं ने BDO को बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए और उनकी अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाए। छात्राओं ने अपनी शिकायतों को लेकर BDO से उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष का भी बयान लिया जा रहा है। कांति विधायक का पक्ष भी जल्द आपके सामने प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि खबर के दोनों पक्ष सामने आ सकें।
    1
    मड़वन कस्तूरवा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने BDO से लगाई गुहार,काँटी विधायक के प्रति जताई नाराजगी 
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने BDO से लगाई गुहार, वार्डन बदलने और शिक्षकों की कमी को लेकर जताई नाराजगी
मुज़। मड़वन प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भटौना छात्रावास की छात्राएं पहुंचीं और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से मुलाकात की।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि विद्यालय की पूर्व वार्डन को जबरन हटाकर उनकी जगह नई वार्डन की नियुक्ति की गई है। उनका कहना था कि वे पहले वाली वार्डन को वापस लाने की मांग कर रही हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि कांति विधायक एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष के हस्तक्षेप से अपने रिश्तेदार को वार्डन लाया गया है और विद्यालय के संचालन में मनमानी की जा रही है।
छात्राओं ने BDO को बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए और उनकी अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाए।
छात्राओं ने अपनी शिकायतों को लेकर BDO से उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष का भी बयान लिया जा रहा है। कांति विधायक का पक्ष भी जल्द आपके सामने प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि खबर के दोनों पक्ष सामने आ सकें।
    user_Journalist Chandan kumar
    Journalist Chandan kumar
    Court reporter मरवन, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिजली नहीं, फिर भी लगा दिया समरसेबल! क्लासरूम की कमी, लेकिन लाखों का समरसेबल! #Viral #School #Education #Bihar #GovernmentSchool #GroundReport #WorldBiharNews बिजली नहीं, फिर भी लगा दिया समरसेबल! क्लासरूम की कमी, लेकिन लाखों का समरसेबल!
    1
    बिजली नहीं, फिर भी लगा दिया समरसेबल!
क्लासरूम की कमी, लेकिन लाखों का समरसेबल!

#Viral #School #Education #Bihar #GovernmentSchool #GroundReport #WorldBiharNews
बिजली नहीं, फिर भी लगा दिया समरसेबल!
क्लासरूम की कमी, लेकिन लाखों का समरसेबल!
    user_BIHAR NEWS NOW
    BIHAR NEWS NOW
    Marwan, Muzaffarpur•
    16 hrs ago
  • औराई में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार का आरोप—विधायिका रमा निषाद के समर्थक बताए जा रहे कमलेश निषाद ने धक्का-मुक्की की, माइक तोड़ा और जान से मा"रने की धम"की दी। #Viral #Aurai #Bihar #WorldBiharNews औराई में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार का आरोप—विधायिका रमा निषाद के समर्थक बताए जा रहे कमलेश निषाद ने धक्का-मुक्की की, माइक तोड़ा और जान से मा"रने की धम"की दी।
    1
    औराई में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार का आरोप—विधायिका रमा निषाद के समर्थक बताए जा रहे कमलेश निषाद ने धक्का-मुक्की की, माइक तोड़ा और जान से मा"रने की धम"की दी। 
#Viral #Aurai #Bihar #WorldBiharNews
औराई में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार का आरोप—विधायिका रमा निषाद के समर्थक बताए जा रहे कमलेश निषाद ने धक्का-मुक्की की, माइक तोड़ा और जान से मा"रने की धम"की दी।
    user_BIHAR NEWS NOW
    BIHAR NEWS NOW
    Marwan, Muzaffarpur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.