हजारीबाग में नशाखोरी पर बड़ी चोट, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ 14 गिरफ्तार* हजारीबाग :* जिले में नशाखोरी और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कटकमदाग इलाके से मो. आफताब, मो. जुबैद उर्फ शाहरुख, सरोज कुमार, उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा, राहुल कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया। वहीं, लोहसिंघना इलाके से आदित्य यादव उर्फ समिर, साहब सिंह उर्फ साबी, गुरूनाम सिंह उर्फ सोडी और ईचाक से इरफान अंसारी उर्फ जिगर, बबलु कुमार, एहसान खान, विशाल कुमार राणा एवं मो. वसीम को दबोचा गया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। *कटकमदाग में धड़ाधड़ गिरफ्तारी* 16 फरवरी को कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना जिल के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को मिली थी। सूचना के आधार पर मुख्यालय एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर तीन व्यक्ति भागने लगे। उनका पीछा कर पकड़ने पर उनके नाम मो. आफताब, मो. जुबैद उर्फ शाहरुख और सरोज कुमार सामने आए। पूछताछ में तीनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि वे उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा और राहुल कुमार मेहता से मादक पदार्थ खरीदते हैं। तत्पश्चात पुलिस ने सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कटकमदाग से गिरफ्तार किये गये लड़कों के पास से 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹17,160 कैश, 7 मोबाइल, 2 बाइक, 1 कार, 2 माप-तौल मशीन जब्त किये गये। लोहसिंघना के आरोपियों के पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 किलो गांजा, ₹47,000 कैश, 2 गाड़ियां, 3 मोबाइल बरामद किये गये। वहीं, ईचाक से दबोचे गये लड़कों के पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर, 7 बाइक जब्त किये गये। इनमें से कुछ लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है। उदय कुमार उर्फ नवल दांगी के खिलाफ 5 मामले पहले से दर्ज हैं। इरफान अंसारी उर्फ जिगर के खिलाफ 3 मामले हैं। वहीं, बबलु कुमार के खिलाफ 2 मामले पहले से दर्ज हैं। छापामारी दल में ये थे शामिल इस बड़ी कार्रवाई में एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पेलावल इंस्पेक्टर शाहिद रजा, कटकमदाग थानेदार प्रमोद कुमार, लोगसिंगना थाना प्नभारी शांत केरकेट्टा, ईचाक थानेदार गौतम कुमार, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय और तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के कर्मी शामिल थे।

- राँची। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत, नयासराय जोड़ा मंदिर चौक स्थित शिव एवं हनुमान जी के मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर में ताला तोड़कर प्रवेश किया और शिव मंदिर एवं हनुमानजी के मंदिर से दानपेटी की चोरी कर ली। घटना की जानकारी आज बुधवार सुबह सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में पहले भी इस तरह की घटना एक-दो बार हो चुकी है। इस घटना से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।मन्दिर धोने एवं पूजा करने के लिए मन्दिर सेवक रोज की तरह जब सुबह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मन्दिर के दरवाजे से ताले को गायब देखा और अंदर जाकर देखा तो मंदिर से दान पेटी गायब मिला ।मन्दिर सेवकों ने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं पर आघात है।इधर ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग उठाई है। श्री श्री शिव महावीर मंदिर समिति ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। #रांची1
- टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन अपनी जान बचाने की कोशिश में युवक कार की बोनट पर ही लटक गया। उसने पूरी घटना कैमरे में कैद की।1
- चतरा जिला इटखोरी महोत्सव में विस्थापित क्यों हो गए नाराज देखिए वीडियो का इस रिपोर्ट में1
- #राजनीति # इंडिया#भारत#न्यूज़1
- अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बोले 110% जीत रहे हैं? #short #shorts #election #chunav #election2026 #news1
- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास सभा को संबोधित करते हुए लोहरदगा में बोले... पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले हमारे प्रत्याशी जीतेंगे तो झारखंड में साथ ही साथ लोहरदगा में भी विकास होगा1
- Post by आदिवासी जोहार1
- हजारीबाग जिला के बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र में 48वें दिन से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल बिरसा विस्थापन यूनियन के भू-विस्थापितों के द्वारा अभी भी जारी है, या धरना चट्टी बरियातू कोयल माइंस पगार कर्बला के सामने किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चित हड़ताल धरना जारी रहेगा1