logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कृषि विभाग की योजनाओं का स्थलीय सत्यापन, अधिकारियों ने किसानों को दिए तकनीकी सुझाव* जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक कानपुर देहात हरिशंकर भार्गव एवं जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडे ने विकास खंड अकबरपुर के ग्राम ज्योतिष का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आईसीडीपी राइस (चावल) योजना के अंतर्गत धान फसल प्रदर्शन की लाभार्थी कृषक मिथलेश कुमारी पत्नी राम आश्रय के खेत का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय कर्मचारी जगत ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषक को एक हेक्टेयर धान प्रदर्शन आवंटित किया गया है। कृषक द्वारा 15 जून को कृषि विभाग से निःशुल्क बीज प्राप्त कर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में पीआर-126 प्रजाति की बुवाई की गई थी। स्थलीय निरीक्षण में फसल की वानस्पतिक वृद्धि संतोषजनक पाई गई, हालांकि पौधों पर पत्ती लपेटक कीट का प्रभाव देखा गया। इस संबंध में अधिकारियों ने कृषक को इमामेक्टिन बेंजोएट 5 प्रतिशत एस.जी. का घोल बनाकर निर्धारित मानकों के अनुसार छिड़काव करने की सलाह दी, ताकि फसल को कीट प्रकोप से सुरक्षित रखा जा सके। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान प्रदर्शन के लाभार्थी कृषक राम बिहारी पुत्र श्री सीताराम के खेत का भी निरीक्षण किया गया। कृषक द्वारा 0.4 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पीआर-126 प्रजाति की बुवाई की गई है। निरीक्षण में फसल की स्थिति एवं प्रगति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी ने क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन कृषकों के प्रक्षेत्र पर फसल प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, उनका नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं समयानुकूल कृषि परामर्श उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक किसानों को उनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाए। उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा, प्रतिकूल मौसम अथवा अन्य कारणों से फसल क्षति होने की स्थिति में यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है तथा उन्हें नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा वैज्ञानिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की।

43 min ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
43 min ago
2997b592-0bb3-43ba-a3f6-905e53e8ed6c

*कृषि विभाग की योजनाओं का स्थलीय सत्यापन, अधिकारियों ने किसानों को दिए तकनीकी सुझाव* जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक कानपुर देहात हरिशंकर भार्गव एवं जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडे ने विकास खंड अकबरपुर के ग्राम ज्योतिष का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आईसीडीपी राइस (चावल) योजना के अंतर्गत धान फसल प्रदर्शन की लाभार्थी कृषक मिथलेश कुमारी पत्नी राम आश्रय के खेत का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय कर्मचारी जगत ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषक को एक हेक्टेयर धान प्रदर्शन आवंटित किया गया है। कृषक द्वारा 15 जून को कृषि विभाग से निःशुल्क बीज प्राप्त कर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में पीआर-126 प्रजाति की बुवाई की गई थी। स्थलीय निरीक्षण में फसल की वानस्पतिक वृद्धि संतोषजनक पाई गई, हालांकि पौधों पर पत्ती लपेटक कीट का प्रभाव देखा गया। इस संबंध में अधिकारियों ने कृषक को इमामेक्टिन बेंजोएट 5 प्रतिशत एस.जी. का घोल बनाकर निर्धारित मानकों के अनुसार छिड़काव करने की सलाह दी, ताकि फसल को कीट प्रकोप से सुरक्षित रखा जा सके। इसी क्रम में प्राकृतिक

8e1450e7-9a6e-4f50-a090-662d50007072

खेती कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान प्रदर्शन के लाभार्थी कृषक राम बिहारी पुत्र श्री सीताराम के खेत का भी निरीक्षण किया गया। कृषक द्वारा 0.4 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पीआर-126 प्रजाति की बुवाई की गई है। निरीक्षण में फसल की स्थिति एवं प्रगति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी ने क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन कृषकों के प्रक्षेत्र पर फसल प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, उनका नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं समयानुकूल कृषि परामर्श उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक किसानों को उनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाए। उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा, प्रतिकूल मौसम अथवा अन्य कारणों से फसल क्षति होने की स्थिति में यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है तथा उन्हें नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा वैज्ञानिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से सिपाही ने लगाई छलांग, हुआ गंभीर रूप से घायल माती पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से एक सिपाही ने छलांग लगा दी।जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं आनन फानन में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि घायल सिपाही का नाम अंकित देशवाल है।घटना के मामले में जांच जारी है।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से सिपाही ने लगाई छलांग, हुआ गंभीर रूप से घायल
माती पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से एक सिपाही ने छलांग लगा दी।जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं आनन फानन में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि घायल सिपाही का नाम अंकित देशवाल है।घटना के मामले में जांच जारी है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी ब्रिज से जाने के बजाय यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए पार कर रहे पटरी रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रहे यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल जीआरपी थाना पुलिस की अनदेखी और यात्रियों की लापरवाही आ रही नजर जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कालपी रेलवे स्टेशन का मामला
    1
    जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी
जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी
ब्रिज से जाने के बजाय यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए पार कर रहे पटरी
रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रहे यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जीआरपी थाना पुलिस की अनदेखी और यात्रियों की लापरवाही आ रही नजर
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कालपी रेलवे स्टेशन का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, बहन-बेटियों को बड़ी सौगात
    1
    रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, बहन-बेटियों को बड़ी सौगात
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आश्रम में महिला से मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एक हिरासत में ​कोंच रोड स्थित आश्रम की घटना; पुजारी के विरोध करने पर आरोपियों ने की अभद्रता, जांच में जुटी पुलिस ​उरई (जालौन)। कोतवाली उरई क्षेत्र के अंतर्गत कोंच रोड स्थित एक आश्रम में रह रही महिला ने कुछ दबंगों पर परिसर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत उरई कोतवाली में दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। ​पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ आश्रम में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करती है। आरोप है कि बीते 20 अगस्त 2026 को संदीप नामक युवक दो अन्य साथियों के साथ आश्रम में घुसा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे नीचे पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए छेड़खानी की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। ​जब आश्रम के पुजारी ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मौके से भाग निकले। पीड़िता के अनुसार घटना को स्थानीय लोगों ने भी देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
    1
    आश्रम में महिला से मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एक हिरासत में
​कोंच रोड स्थित आश्रम की घटना; पुजारी के विरोध करने पर आरोपियों ने की अभद्रता, जांच में जुटी पुलिस
​उरई (जालौन)। कोतवाली उरई क्षेत्र के अंतर्गत कोंच रोड स्थित एक आश्रम में रह रही महिला ने कुछ दबंगों पर परिसर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत उरई कोतवाली में दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
​पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ आश्रम में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करती है। आरोप है कि बीते 20 अगस्त 2026 को संदीप नामक युवक दो अन्य साथियों के साथ आश्रम में घुसा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे नीचे पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए छेड़खानी की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
​जब आश्रम के पुजारी ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मौके से भाग निकले। पीड़िता के अनुसार घटना को स्थानीय लोगों ने भी देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के के लेन पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे घायल बच्चों को सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं। जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 7 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चेरखने लगे बचव्हो कि चर्ख सुनकर राहगीरों ने आपानी ग्सडी रोकी ओर बचव्हो को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्रार्थमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई। अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन तोड़ पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रधासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बेस्ड फिर सिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है। छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग रोज। की तरह आज भी गए थे हम लोग यहां से 6:20 कालपी से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे जो सभी कालपी के थे। घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में 7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है । ​ डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दहली वर्ड पब्लिक स्कूल) ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।
    3
    जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक 
जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के
के लेन  पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे  घायल बच्चों को  सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं।
जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 7 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चेरखने लगे  बचव्हो कि चर्ख सुनकर राहगीरों ने आपानी ग्सडी रोकी ओर बचव्हो को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्रार्थमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में  किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई।
अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन तोड़ पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रधासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बेस्ड फिर सिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है।
छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग  रोज। की तरह आज भी गए थे  हम लोग यहां से  6:20 कालपी  से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे  जो सभी कालपी के थे।
घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में  7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो  उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है ।
​
डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दहली वर्ड पब्लिक स्कूल)  ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार। जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार भारी बारिश से मंदिर की दीवार भरभरा कर कार पर गिरी दीवार का मलबा गिरने से बाहर खड़ी कार दबकर हुई क्षतिग्रस्त गनीमत रही हादसे के समय कार में नहीं था कोई अंदर मौजूद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का
    1
    जालौन  में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार। 
जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार
भारी बारिश से मंदिर की दीवार भरभरा कर कार पर गिरी
दीवार का मलबा गिरने से बाहर खड़ी कार दबकर हुई क्षतिग्रस्त
गनीमत रही हादसे के समय कार में नहीं था कोई अंदर मौजूद
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी? #जालौन #उरई #कुठौंद #लोहईदिवारा #कुठौंदपुलिस #विनयकुमारतिवारी #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसपरसवाल #डीएमजालौन #एसपीजालौन #पुलिसकार्रवाई #JalaunNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कानूनव्यवस्था #जालौन #कुठौंद #कुठौंदपुलिस #विनयकुमार #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #पुलिसपरसवाल #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसकार्रवाई #DGP #SPJalaun
    1
    पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। 
आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं—
अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई?
क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई?
क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई?
क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई?
वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है,
अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
#जालौन #उरई #कुठौंद #लोहईदिवारा #कुठौंदपुलिस #विनयकुमारतिवारी #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसपरसवाल #डीएमजालौन #एसपीजालौन #पुलिसकार्रवाई #JalaunNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कानूनव्यवस्था
#जालौन #कुठौंद #कुठौंदपुलिस #विनयकुमार #वीनूतिवारी
#न्यायकीगुहार #पुलिसपरसवाल #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसकार्रवाई 
#DGP #SPJalaun
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत लगातार बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए 10 किमी दूर खेरवार पहुंचे परिजन गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश गुस्साए परिजनों ने प्रधान के घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी प्रदर्शनकारियों ने फोन पर एसडीएम को बताई गांव की समस्या ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग की महिला प्रधान सावित्री देवी के घर के बाहर प्रदर्शन से मचा हड़कंप#orai #news #konch #viral #jalaun
    1
    जालौन  कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा
कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत
ब्रेकिंग न्यूज़
जालौन  कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा
कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत
लगातार बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए 10 किमी दूर खेरवार पहुंचे परिजन
गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
गुस्साए परिजनों ने प्रधान के घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
प्रदर्शनकारियों ने फोन पर एसडीएम को बताई गांव की समस्या
ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग की
महिला प्रधान सावित्री देवी के घर के बाहर प्रदर्शन से मचा हड़कंप#orai #news #konch #viral #jalaun
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.