logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

# धनबाद# से सिंदरी और बलियापुर जाने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर और जाम की समस्या झेल रही धनबाद-बलियापुर सड़क अब 4 लेन में तब्दील की जाएगी # धनबाद# से सिंदरी और बलियापुर जाने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर और जाम की समस्या झेल रही धनबाद-बलियापुर सड़क अब 4 लेन में तब्दील की जाएगी। करीब 200 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी योजना की डीपीआर और डिजाइन को पथ निर्माण विभाग (RCD) मुख्यालय से तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल फाइल प्रशासनिक स्वीकृति के लिए सचिव के पास है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भूईफोड़ मोड़ से बलियापुर के बिनोद बिहारी चौक तक करीब 7-7.5 मीटर चौड़ी यह सड़क अब 18 मीटर चौड़ी होगी। इसे 9-9 मीटर की दो लेन में विकसित किया जाएगा, जिसके बीच 1.5 मीटर का डिवाइडर होगा। योजना के तहत कर्माटांड़ में रेलवे लाइन पर मौजूदा ओवरब्रिज के समानांतर नया आरओबी बनाया जाएगा, जबकि अमझर के पास अंडरपास और नाले पर पुलिया भी निर्माणित होगी। करीब 10 साल पहले इस सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन उसके बाद नियमित रखरखाव नहीं होने से सड़क फिर से जर्जर हो गई। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा बना रहता है। चौड़ीकरण के बाद न केवल ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम, नई पुलिया और पैदल यात्रियों के लिए पेवर्स ब्लॉक भी बनाए जाएंगे। इस परियोजना से सिंदरी के औद्योगिक क्षेत्रों—जहां बड़े खाद, सीमेंट और गैस प्लांट स्थित हैं—को भी सीधा लाभ मिलेगा। भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र में कॉमर्शियल ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। खास बात यह है कि सड़क के लिए 45 मीटर चौड़ी जमीन पहले से उपलब्ध है, इसलिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

4 hrs ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
4 hrs ago
9cc3d9ac-f1de-44c1-ad34-7d198822eb3e

More news from झारखंड and nearby areas
  • कतरास. मारवाड़ी महिला समिति कतरास शाखा के तत्वावधान में सोमवार को अक्षय तृतीया पर कतरास काली मंदिर के निकट भीषण गर्मी को देखते हुए आम राहगीरों के लिए तरबूज, फल, फ्रूटी, चना गुड़ आदि बांटा गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, शिल्पा गोयल, मीना अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, वीणा राजगढ़िया, नीतू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिल्पा गोयल आदि उपस्थित थे.
    1
    कतरास. मारवाड़ी महिला समिति कतरास शाखा के तत्वावधान में सोमवार को अक्षय तृतीया पर कतरास काली मंदिर के निकट भीषण गर्मी को देखते हुए आम राहगीरों के लिए तरबूज, फल, फ्रूटी, चना गुड़ आदि बांटा गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, शिल्पा गोयल, मीना अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, वीणा राजगढ़िया, नीतू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिल्पा गोयल आदि उपस्थित थे.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 min ago
  • Post by संतोष कुमार दे
    1
    Post by संतोष कुमार दे
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • धनबाद कतरास में शुभम यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले विजय झा, जल्द कार्रवाई की मांग अवैध खनन और बढ़ते अपराध पर उठाए सवाल, इलाके में दहशत का माहौल कतरास के सोनारडीह में हुए शुभम यादव हत्याकांड को लेकर रविवार को समाजसेवी विजय कुमार झा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी आगे आकर ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
    1
    धनबाद कतरास में शुभम यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले विजय झा, जल्द कार्रवाई की मांग
अवैध खनन और बढ़ते अपराध पर उठाए सवाल, इलाके में दहशत का माहौल 
कतरास के सोनारडीह में हुए शुभम यादव हत्याकांड को लेकर रविवार को समाजसेवी विजय कुमार झा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी आगे आकर ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
  • आज पत्रकारिता का गिरता स्तर : मोदी मीडिया का धब्बा लग चुका है और पत्रकारिता दिशा से भटक गई है
    1
    आज पत्रकारिता का गिरता स्तर :  मोदी मीडिया का धब्बा लग चुका है और पत्रकारिता दिशा से भटक गई  है
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    56 min ago
  • Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    1
    Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Jhaliya Devi
    1
    Post by Jhaliya Devi
    user_Jhaliya Devi
    Jhaliya Devi
    बेरमो, बोकारो, झारखंड•
    11 hrs ago
  • कतरास. समय से पूर्व सेवनिवृति का पत्र जारी किये जाने के विरुद्ध बीसीसीएल ब्लॉक फोर कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ गए. उक्त कर्मी द्वारा आंदोलन किये जाने की सूचना पाकर बीसीसीएल मुख्यालय के पहल पर गोविंदपुर क्षेत्र के वरीय प्रबंधक (एच आर) जलीस खान मौके में पहुँचे एवं धरना पर बैठे कर्मी व यूनियन प्रतिनिधि जगत महतो से वार्ता किया. वार्ता के तहत एक सप्ताह के अंदर विवाद का निपटारा किये जाने का आश्वासन दिया गया. जिसके उपरांत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित कर दिया गया. मालूम हो कि कोलियरी प्रबंधन द्वारा उन्हें नियमों का हवाला देते हुए 10 वर्ष पूर्व 30 अप्रैल 2026 से सेवानिवृत करने का पत्र जारी कर दिया गया. जबकि कर्मी का यह कहना है की उनकी सेवनिवृति दस्तावेज के अनुसार वर्ष 2035 में होगी.
    1
    कतरास. समय से पूर्व सेवनिवृति का पत्र जारी किये जाने के विरुद्ध बीसीसीएल ब्लॉक फोर कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ गए. उक्त कर्मी द्वारा आंदोलन किये जाने की सूचना पाकर बीसीसीएल मुख्यालय के पहल पर गोविंदपुर क्षेत्र के वरीय प्रबंधक (एच आर) जलीस खान मौके में पहुँचे एवं धरना पर बैठे कर्मी व यूनियन प्रतिनिधि जगत महतो से वार्ता किया. वार्ता के तहत एक सप्ताह के अंदर विवाद का निपटारा किये जाने का आश्वासन दिया गया. जिसके उपरांत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित कर दिया गया. 
मालूम हो कि कोलियरी प्रबंधन द्वारा उन्हें नियमों का हवाला देते हुए 10 वर्ष पूर्व 30 अप्रैल 2026 से सेवानिवृत करने का पत्र जारी कर दिया गया. जबकि कर्मी का यह कहना है की उनकी सेवनिवृति दस्तावेज के अनुसार वर्ष 2035 में होगी.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.