केंद्र एवं बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय पदयात्रा केंद्र व बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा की राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू बिहारशरीफ, 6 अगस्त 2026। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नालंदा जिला परिषद द्वारा केंद्र एवं बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को रहुई प्रखंड के कादी बीघा, घमासन, धमोली, दोसूट एवं देव बीघा गांवों से की गई। जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पदयात्रा का नेतृत्व जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद, जिला कार्यकारी सदस्य डॉ. मनोज कुमार तथा अंचल मंत्री सकलदेव प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने "1 सितंबर को दिल्ली चलो, बदलाव जरूरी है" का आह्वान करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। प्रमुख मांगों में अमेरिका के साथ कृषि समझौता वापस लेने, बीज अधिनियम वापस लेने, नया बिजली बिल रद्द करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन ₹5000 प्रतिमाह करने, नई शिक्षा नीति वापस लेने, सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, राम मंदिर डकैती कांड के दोषियों को कड़ी सजा देने तथा बिहार में विधि-व्यवस्था बहाल करने की मांग शामिल रही। पदयात्रा के क्रम में घमासन एवं धमोली गांव में ग्राम गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। घमासन में रामशरण राम, केदार राम, भगवान पासवान, अखिलेश पंडित, रवि पासवान, देवी कुमार, गोलू कुमार चंद्रवंशी, राजकुमार पासवान, रिशु कुमार पासवान एवं रवि चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं धमोली में भुवनेश्वर पंडित, जयद्रथ यादव, नगीना यादव, उमाकांत प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। भाकपा नेताओं के अनुसार पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न गांवों में गर्मजोशी से स्वागत किया और अभियान को भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के बाद सकलदेव प्रसाद यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोजन किया तथा वहीं रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया। — राजकिशोर प्रसाद जिला सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), नालंदा मो.: 91553 10156

- देशभर में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बार फिर आवाज़ बुलंद हो रही है। "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत 8 अगस्त को प्रयागराज में एक बड़े कार्यक्रम का आह्वान किया गया है। जारी अपील में आरोप लगाया गया है कि मौजूदा व्यवस्था ने छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की है और युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। अभियान से जुड़े लोगों ने छात्रों और युवाओं से 8 अगस्त को प्रयागराज पहुँचकर अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की है। अभियान का कहना है कि उनका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था की मांग करना है, जहाँ युवाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा मिल सके। इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर #ChhatronKiGoonj अभियान भी चलाया जा रहा है।1
- चाइनीज बुद्धिस्ट टेंपल में बौद्ध गुरु डॉ. पैया लिंकारा की चौथी पुण्यतिथि पर उमड़ा अंतरराष्ट्रीय श्रद्धा का सैलाब नालंदा मोड़ स्थित चाइनीज बुद्धिस्ट टेंपल में बौद्ध गुरु डॉ. पैया लिंकारा की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। भारत सहित म्यांमार, फ्रांस, जापान, कंबोडिया, वियतनाम, लाओस, थाईलैंड और भूटान से आए बौद्ध भिक्षुओं व श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सामूहिक मंत्रोच्चार, मौन श्रद्धांजलि और शांति प्रार्थना का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने डॉ. पैया लिंकारा के बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार, समाजसेवा, गरीबों की सहायता तथा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।1
- देशभर में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बार फिर आवाज़ बुलंद हो रही है। "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत 8 अगस्त को प्रयागराज में एक बड़े कार्यक्रम का आह्वान किया गया है। जारी अपील में आरोप लगाया गया है कि मौजूदा व्यवस्था ने छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की है और युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। अभियान से जुड़े लोगों ने छात्रों और युवाओं से 8 अगस्त को प्रयागराज पहुँचकर अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की है। अभियान का कहना है कि उनका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था की मांग करना है, जहाँ युवाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा मिल सके। इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर #ChhatronKiGoonj अभियान भी चलाया जा रहा है। देशभर में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बार फिर आवाज़ बुलंद हो रही है। "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत 8 अगस्त को प्रयागराज में एक बड़े कार्यक्रम का आह्वान किया गया है। जारी अपील में आरोप लगाया गया है कि मौजूदा व्यवस्था ने छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की है और युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। अभियान से जुड़े लोगों ने छात्रों और युवाओं से 8 अगस्त को प्रयागराज पहुँचकर अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की है। अभियान का कहना है कि उनका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था की मांग करना है, जहाँ युवाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा मिल सके। इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर #ChhatronKiGoonj अभियान भी चलाया जा रहा है।1
- जितेन्द्र नाथ पटेल जी लगातार मेहनत कर रहें कॉंग्रेस संगठन को बिहार शरीफ में मजबूत करने के लिए इंजीनियर टीपू कॉंग्रेस नेता ने कहा लोगों का बहुत समर्थन अब कॉंग्रेस को मिल रहा है उन्होंने बताया की जितेन्द्र नाथ पटेल जी जब से पर्यवेक्षक बने है लगातार मेहनत कर रहें कॉंग्रेस संगठन को बिहार शरीफ में मजबूत करने के लिए1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान देते हुए विधायकों से कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान देते हुए विधायकों से कहा कि जो PA-PS कंप्यूटर का काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें तुरंत बदल दीजिए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में तकनीक के बेहतर उपयोग और दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया। 💬 क्या सरकारी कार्यालयों में डिजिटल दक्षता अनिवार्य होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।1
- 72 घंटे में दीपनगर डकैती कांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार।1