हरनावदाशाहजी में गूर्जर गौड ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित, प्रवीण गौतम बने अध्यक्ष - हरनावदाशाहजी.होली के उपलक्ष्य में आयोजित गूर्जर गौड ब्राह्मण समाज की सालाना बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी व नवयुवक मंडल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया। समाज प्रवक्ता कुलदीप श्रोत्रिय ने बताया कि भगवान सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में बडी संख्या में समाज के बुजुर्ग एवं युवा उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिक मोहनलाल शर्मा (सेवानिवृत्त व्याख्याता),नारायण पंचौली, प्रेम तिवारी, प्रमोद पंचौली एवं दूलीचंद पंचौली के मार्गदर्शन में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रवीण गौतम (भानू) को अध्यक्ष बनाया। इस अवसर पर कार्यकारिणी विस्तार करते हुए श्यामसुंदर श्रोत्रिय व जय प्रकाश पंचौली को उपाध्यक्ष, जितेंद्र मिश्रा व धन्वंतरि गौतम को कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश बम्बोरिया व अनिल शर्मा को मंत्री, कुलदीप श्रोत्रिय व केदार शर्मा के प्रवक्ता, ओमप्रकाश पंचौली, महेश श्रोत्रिय व नरोत्तम पंचौली को प्रचार मंत्री बनाया। इसी मौके पर नवयुवक मंडल की भी नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए नीरज गौतम को अध्यक्ष, हेमंत शर्मा को उपाध्यक्ष, धन्वंतरि श्रोत्रिय कोषाध्यक्ष बनाया। कार्यक्रम संचालन करते हुए शिक्षक गिरधर गौतम ने कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मनोनित पदाधिकारियों को तिलक माल्यार्पण के साथ समाजहित के कार्य करने की शपथ दिलाई। प्रमोद पंचौली द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान गौतम जयंती समारोह एवं समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई।
हरनावदाशाहजी में गूर्जर गौड ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित, प्रवीण गौतम बने अध्यक्ष - हरनावदाशाहजी.होली के उपलक्ष्य में आयोजित गूर्जर गौड ब्राह्मण समाज की सालाना बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी व नवयुवक मंडल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति
से गठन किया। समाज प्रवक्ता कुलदीप श्रोत्रिय ने बताया कि भगवान सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में बडी संख्या में समाज के बुजुर्ग एवं युवा उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिक मोहनलाल शर्मा (सेवानिवृत्त व्याख्याता),नारायण पंचौली,
प्रेम तिवारी, प्रमोद पंचौली एवं दूलीचंद पंचौली के मार्गदर्शन में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रवीण गौतम (भानू) को अध्यक्ष बनाया। इस अवसर पर कार्यकारिणी विस्तार करते हुए श्यामसुंदर श्रोत्रिय व जय प्रकाश पंचौली को
उपाध्यक्ष, जितेंद्र मिश्रा व धन्वंतरि गौतम को कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश बम्बोरिया व अनिल शर्मा को मंत्री, कुलदीप श्रोत्रिय व केदार शर्मा के प्रवक्ता, ओमप्रकाश पंचौली, महेश श्रोत्रिय व नरोत्तम पंचौली को प्रचार मंत्री बनाया। इसी मौके पर नवयुवक
मंडल की भी नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए नीरज गौतम को अध्यक्ष, हेमंत शर्मा को उपाध्यक्ष, धन्वंतरि श्रोत्रिय कोषाध्यक्ष बनाया। कार्यक्रम संचालन करते हुए शिक्षक गिरधर गौतम ने कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मनोनित पदाधिकारियों को तिलक
माल्यार्पण के साथ समाजहित के कार्य करने की शपथ दिलाई। प्रमोद पंचौली द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान गौतम जयंती समारोह एवं समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई।
- Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod1
- शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod1
- हरनावदाशाहजी.कस्बे में रविवार रात को क्रिकेट का रोमांच छाया रहा। टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत कस्बे के प्रति आशान्वित क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर तैयारी करते हुए यहां एक मेरिज धर्मशाला परिसर में बडी स्क्रीन लगवाकर लोगों के लिए मैच का प्रदर्शन की व्यवस्था की। टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड जुटने लगी।मैच शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। देर रात तक काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया।4
- गुना रूठियाई से धरनावदा मार्ग के बीच हरिपुरा गांव के पास हुआ एक्सीडेंट खेत की कटाई पर मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा। ऑटो में 15 से अधिक महिलाएं थी, एक की मौके पर ही मौत। मौके से ऑटो चालक जो खुद अपने ही खेत पर मजदूर लेकर जा रहा था हुआ फरार।1
- शाहाबाद थाना क्षेत्र के सुहान खोह गांव में रविवार को कुछ दबंग लोगों द्वारा अपने उधार के पैसे लेने के लिए भील जाती के लोगों से जबरदस्ती सरसों की फसल छुड़ाकर ले गए तथा बीच बचाव में आई महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट की सुहान खोह निवासी मानसिंह पुत्र राजू भील ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को वह अपने खेत से सरसों की फसल निकाल कर ट्रॉली में भरकर अपने घर ले जा रहा था तभी बीच रास्ते में अजब सिंह यादव एवं भूपत सिंह यादव निवासी बिची उसकी ट्रॉली रोककर उससे पैसे मांगे तथा गाली गलौज कीइ स पर उसने कहा की फसल बेचकर में तुम्हारा हिसाब कर दूंगा लेकिन इस पर अजब सिंह एवं भूपत सिंह नहीं शराब शराब पीते हुए अपने साथ चार-पांच लोगों को साथ में लेकर आए जिन्होंने जबरदस्ती ट्रॉली को अपने खेत में ले जाकर खाली कर दी तथा बाद में अपनी ट्रॉली में भरकर अपने घर ले गए तथा बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट एवं अभद्रता की जिसकी शिकायत लेकर सोमवार को परिवार शाहाबाद थाने में पहुंचा तथा मामले की जानकारी शाहाबाद पुलिस को दी शाहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है ।3
- लोगों की समस्या के समाधान का निदान नहीं होने पर जनसुनवाई बंद करो....... हाथों में बैनर लेकर पहुंचे लोग क्या सच में नहीं होती लोगों की जनसुनवाई में कोई भी सुनवाई ताजा मामला एमपी के गुना शहर के कलेक्ट कार्यालय की जनसुनवाई का है2
- झालावाड़। आरोग्य भारती जिला झालावाड़ विभाग बारा प्रांत चित्तौड़ स्वस्थ बस्ती कार्यक्रम के तहत आज झालावाड़ हाउसिंग बोर्ड की कालबेलिया बस्ती में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ । विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हमें चैत्र माह में नीम की पत्ती का सेवन करना चाहिए जिससे हम पूरे वर्ष स्वस्थ रह सकते हैं । जैन द्वारा आरोग्य भारती का उद्वेश्य हम कैसे रोगी ना हो ओर रसोई में ही रखी हुई सामानों से स्वस्थ रहने के बारे मै बताया । आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष डॉ रिंकेश कुमार यादवेन्द्र द्वारा जंक फूड द्वारा होने वाले नुकसान और छोटे बच्चों को चिप्स कुरकुरे टनटना से होने वाले नुकसान के बारे मै बताया कि इनसे बच्चों का पेट तो भर जाता है पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती है महिलाओं को मोटे अनाज का महत्व बताया पहले संपन्न लोग ही गेहूं खाते ते इसलिए बीपी शुगर उन्हें ही होते थे अब सभी को हो रहे है अब संपन्न लोग मोटा अनाज खा रहे है । स्वस्थ बस्ती प्रमुख शशी अग्रवाल द्वारा दिनचर्या का महत्व बताया स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाया जाना जरूरी है इसके लिए पौष्टिक आहार शारीरिक व्यायाम पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद सबसे महत्वपूर्ण है हम एक अनुशासित जीवन शैली अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहने में सफल हो पाते हैं । प्रेरणा ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज स्नान करना रोज दातुन करना खुद को अपने शरीर को अपने कपड़ों को साफ सुथरे रखना बहुत जरूरी है इससे हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है सुरेन्द्र जैन द्वारा आरोग्य मंत्र का उच्चारण करवाया गया ।1
- जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था। घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।1