कुशीनगर : सुशीला गैस एजेंसी पर दोहरी नीति का आरोप, 20 दिन से गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान कुशीनगर। जिले के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश दूबे (राजू) ने सुशीला गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आई कैन न्यूज के संपादक से मुलाकात के दौरान अपनी पीड़ा साझा करते हुए एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। राजेश दूबे ने बताया कि वह रोजाना सरकारी और गैर सरकारी मुद्दों पर खबरें लिखते हैं, लेकिन अपनी ही समस्या को अब तक नहीं लिख पाए थे। उन्होंने कहा कि सुशीला गैस एजेंसी का उपभोक्ता होना अब अपराध जैसा महसूस होने लगा है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक गैस कनेक्शन गांव के नाम से और दूसरा शहर के नाम से है, लेकिन सभी मानक पूरे करने के बावजूद लगभग 20 दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि न तो गांव वाले परिवार को गैस दी जा रही है और न ही शहर में रहने वाले परिवार को, जिससे दोनों जगह के परिजन परेशान हैं। दूबे ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी में ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है और गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उनका कहना है कि एजेंसी द्वारा पिछले दरवाजे से भेदभावपूर्ण तरीके से गैस वितरण किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि एजेंसी से जुड़े कनेक्शन पासबुक की जांच कराई जाए। उनका कहना है कि जांच होने पर एजेंसी की वास्तविक स्थिति खुद सामने आ जाएगी। फिलहाल गैस न मिलने से उनके परिवार के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं में भी नाराजगी का माहौल है।

- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामकोला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना रामकोला क्षेत्र से एक कार में छिपाकर कर ले जायी जा रही 10 किग्रा 334 ग्राम अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 170/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।3
- तमकुहीराज तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, कुशीनगर तमकुहीराज तहसील में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की दी धमकी1
- CBSE बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, कुशीनगर के छात्र ने किया कमाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में कुशीनगर जनपद के मठिया स्थित RPIC कॉन्वेंट स्कूल के छात्र आरिफ अंसारी ने 96.5% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आरिफ अंसारी खड्डा क्षेत्र के नरकुल छपरा गांव निवासी मुबारक अली के पुत्र हैं। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया। आरिफ की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। सागर पाठक की रिपोर्ट3
- अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग - आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।2
- - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।3
- रामकोला CHC में लापरवाही का आरोप - एक्सीडेंट में घायल होने के बाद घंटों बिना इलाज तड़पता रहा मरीज - परिजनों ने इलाज के लिए डॉक्टर के न आने का लगाया आरोप - अस्पताल के बाहर ही पड़ा तड़पता रहा घायल मरीज - पत्नी लगाती रही गुहार पर नही “कोई डॉक्टर बाहर - इलाज न मिलने से सुरेश की हुई मौत का - 15 अप्रैल को रामपुर बगहा के पास हुआ था हादसा - स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल4
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- कुशीनगर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना आग से हुआ भारी नुकसान भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख यह घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की है1