बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर स्थानांतरण की किया माँग अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षिकाओं ने भरी हुंकार बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर स्थानांतरण की किया माँग सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के सदस्यों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह की अगुवाई में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर बीएसए ग्रांउड में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए सुषमा सिंह ने कहा कि विगत 11 वर्ष से आकांक्षी सहित अन्य जनपदों से सरकार की गलत नीति के कारण शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण इनके गृह जनपद में नहीं हो पा रहा है। इसका सर्वाधिक दुष्प्रभाव इनके परिवार पर पड़ रहा है। शिक्षक, शिक्षिकाएं घर से दूर होने के कारण यह अपने बुजुर्ग व बीमार मां-बाप, सास-ससुर, पति व बच्चों की देखभाल नही कर पा रहे हैं। नीति आयोग व राज्य सरकार चाहे तो सर्वे कराकर देख लें कि अपने घर परिवार से दूर रहकर शिक्षिकाओं ने जिले को आकांक्षी की श्रेणी से बाहर निकाल दिया है। इसलिए अब इन्हें इनके गृह जनपद में स्थानांतरित किया जाना न्यायोचित होगा। कहा कि आकांक्षी जिला होने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग में यहां से अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण पर प्रतिबंध है। जबकि इसी जिले के अन्य विभागों में स्थानांतरण प्रतिवर्ष हो रहे हैं। जिला महामंत्री रश्मि जायसवाल ने कहा कि शासन की ओर से जारी ट्रांसफर नीति में कहा गया था कि दो वर्ष के भीतर विकल्प के आधार पर शिक्षकों का ट्रांसफर उनके गृह जनपद में कर दिया जाएगा। लेकिन अभी भी हम सभी ट्रांसफर से वंचित है, इससे हमारा घर परिवार बिखर रहा है। आकांक्षी जिलों में कार्यरत शिक्षकों का परिवार ट्रांसफर न होने से अत्याधिक पीड़ा से गुजर रहा है। जिला कोषाध्यक्ष शशि वंदना दुबे ने कहा कि विगत वर्ष में भारांक सिस्टम के कारण शिक्षकों का स्थानांतरण दोषपूर्ण हुआ था। इसमें बदलाव कर शिक्षकों के वरिष्ठता आधारित नियमावली बनाते हुए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण उसी क्रम में प्रति वर्ष किया जाए। धरने को रिचा अग्रवाल, निधि त्रिपाठी, रंजना निरंजन, अनिता आर्या, सुषमा मौर्या ने भी संबोधित किया। धरना में मधुरानी, आरती शुक्ला, बीनू शर्मा, श्रेया तिवारी, शिखा गुप्ता, कविता शर्मा, श्रुति शुक्ला, मंजुला पांडेय, शशिकला सिंह, अंकिता सिंह, शालिनी कुमारी, रेनू सिंह, प्रतिभा सिंह, साधना गुप्ता, प्रियंका, शिल्पा, पुष्प लता, पूजा त्रिपाठी, सरिता गौतम, उमा, स्नेहलता, अनीता सैनी, अंजना तिवारी, दीपशिखा, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहे।

- पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा पहली बार संतकबीरनगर के मुखलिसपुर गायघाट में 16 से 24 फरवरी तक आयोजित होगी। इस दिव्य आयोजन की सूचना मिलते ही जनपद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कथा स्थल पर हजारों भक्तों के लिए बैठने, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।1
- संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक खास कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शहर के लोग इस आयोजन की विस्तृत जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में पवन पंडित नामक युवक पर लड़कियों की तस्वीरें AI से अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। वह पीड़ितों और उनके परिवारजनों को बदनाम करने और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।1
- संत कबीर नगर के तामेश्वर नाथ धाम स्थित गांव में 24 साल भारतीय सेना की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए ज्ञानेश्वर भारती 'सोनू' का भव्य स्वागत किया गया। अमित भारती के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। उनका परिवार जिले में एक गौरवशाली फौजी परिवार के रूप में जाना जाता है, जिसके सात सदस्य देश की सेना में सेवाएं दे चुके हैं।2
- Bhartiya Kisan Union Shakti Jila Gorakhpur Purvanchal prabhari Dilip Kisan ji Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara sajavat tahsildar ko gyapan saunpa Gaya kisanon ke samasyaon ko Lekar ke1
- महराजगंज के ललाईन पैसिया में गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ANS CrossFit Gym का भव्य उद्घाटन किया गया। अब युवाओं को बेहतर फिटनेस ट्रेनिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिम में कार्डियो मशीन, वेट ट्रेनिंग और प्रोफेशनल ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही 30 जून तक मेंबरशिप पर खास ऑफर भी दिया जा रहा है। . Maharajganj News1
- खलीलाबाद में सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया कि 2029 तक उत्तर प्रदेश चार भागों में बंटेगा। उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल एक अलग राज्य बनेगा और वह उसके मुख्यमंत्री होंगे, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई।1
- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पुलिस ने गैंगस्टर इसरार अहमद की ₹7.60 लाख की अवैध स्विफ्ट कार कुर्क की। यह कार्रवाई इसरार द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है।2
- Bhartiya Kisan Union Lok Shakti Gorakhpur ke dwara sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya Hai Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara kisanon ki samasyaon ko Lekar ke Bhartiya Kisan Union log Shakti ke Purvanchal prabhari Dilip Kisan Jila Adhyaksh Indresh Kumar Mandal upadhyaksh Vinay Kumar Giri sahjanva Sachiv Alok Pande jokhan Prajapati Chhote Lal Anya Kisan Sathiyon ke sath sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya4