महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शिव बारात बनी आकर्षण का केंद्र महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चांदन प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में कतारबद्ध नजर आए। भैरोगंज बाजार, लालपुर, मंझली गांव, पांडेयडीह, नावाडीह सहित पूर्वी कटसकरा के प्रसिद्ध श्री श्री 108 पहाड़ नाथ बाबा मंदिर और सुईया बाजार स्थित शिवालयों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।पहाड़ नाथ मंदिर में नागा बाबा बसंत पुरी के नेतृत्व में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें सजा-धजा घोड़ा और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। डीजे पर गूंजते महादेव के भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए।कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भीड़ को देखते हुए आनंदपुर थाना पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल के बीच शिव विवाह संपन्न हुआ और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार

- बिहार में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के पहले ही दिन बेगूसराय और गोपालगंज से अव्यवस्था और हड़बड़ी की तस्वीरें सामने आईं। निर्धारित समय के बाद पहुंचे परीक्षार्थियों को बंद गेट का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कुछ ने दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया।1
- जमुई स्टेडियम और दो शेरनी बेटी के कुश्ती दंगल में कड़े मुकाबले करते हुए हलचल मचाई और दर्शकों का जीती दिल, खूब बटोरी तालियां1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- Post by User89096
- मुंगेर जिले के तारापुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर उल्टा स्थान महादेव मंदिर से* *भव्य शिव बारात निकाली गई। 29 आकर्षक झाँकियों के साथ निकली इस बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस बार खास आकर्षण रहा रावण और राक्षसों की जीवंत प्रस्तुति, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य महाआरती, प्रशासन की कड़ी व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की सेवा भावना ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। 📍 स्थान: तारापुर, मुंगेर (बिहार) 🎥 रिपोर्ट: कुन्दन रजक | खुलासा लाइव न्यूज़ वीडियो पसंद आए तो Like 👍* *Share 🔁 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें1
- शिवेश मिश्रा के कार्यक्रम में अचानक अंधेरा, दर्शकों का हल्ला… कुछ ही मिनटों में फिर रोशनी और शुरू हुआ धमाल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ओड़ैय गांव में सजी भव्य भक्ति महफिल उस वक्त रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई, जब बिहार के मशहूर लोक गायक शिवेश मिश्रा की प्रस्तुति के दौरान अचानक बत्ती गुल हो गई। रात करीब 11 बजे चल रहे कार्यक्रम के बीच जैसे ही अंधेरा छाया, पंडाल में मौजूद दर्शकों के बीच हलचल मच गई और कुछ देर के लिए हल्ला-गुल्ला शुरू हो गया। हालांकि आयोजकों की तत्परता से स्थिति तुरंत संभाल ली गई। महज कुछ ही मिनटों में बिजली बहाल कर दी गई और दोबारा रोशनी के साथ मंच पर भक्ति की गूंज लौट आई। रोशनी आते ही दर्शकों ने तालियों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल फिर भक्तिमय बना दिया। शिवेश मिश्रा ने बिना रुके अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति जारी रखी और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं लोक गायिका राधा मोर्या ने भी अपनी मधुर आवाज से माहौल को और ऊंचाई दी। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि थोड़ी तकनीकी समस्या आई थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। उन्होंने कलाकारों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।1
- बांका कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के तसरिया गांव में आवास योजना से वंचित लबों को ने कटोरिया बीडीओ को संबंधित ज्ञापन सोंपा रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार1
- बिहार बांका में आज से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक यानी दसवीं की परीक्षा की शुरुआत हो गई है। जिले भर में बनाए गए 34 परीक्षा केंद्रों पर कुल 29 हजार 489 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 15 हजार 286 छात्राएं और 14 हजार 221 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। पहली पाली में 14 हजार 667 और दूसरी पाली में 14 हजार 822 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 17 केंद्र छात्राओं और 17 केंद्र छात्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने का दावा किया है। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों की तैनाती की गई है, ताकि नकल और अव्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। 📍 बांका ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- Post by PRESS R K PRESS R K1