**रहीमाबाद में स्कूली वैन ने ई-रिक्शा लोडर को मारी टक्कर, चालक समेत दो गंभीर घायल** रहीमाबाद (लखनऊ)।** रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में स्कूली वैन ने ई-रिक्शा लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा लोडर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रहीमाबाद बाजार रोड पर बाकी नगर मोड़ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा लोडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान **उत्तम** (चालक) और **राजेश** के रूप में हुई है। दोनों रहीमाबाद थाना क्षेत्र के **तिलक खेड़ा** गांव के निवासी हैं और भाड़ा छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, स्कूली वैन चालक **रंजीत**, निवासी **ग़ोझिहार ज़ौरिया**, को भी मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय स्कूली वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था। यदि वैन में बच्चे मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- ग्राम पंचायत ढकवा माल में दिनांक 31.7.26 दिन बृहस्पतिवार को दर्जनों कावड़िया अति प्राचीन शिव मंदिर पर एकत्र हुए वहां से दर्जनों कांवरिया बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए या कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम जाएंगे और वहां पर बाबा को जला अभिषेक करेंगे कांवरियों ने बताया कि यह उनकी तीसरी कावड़ यात्रा है इससे पहले वह कानपुर बिठूर घाट से जल लेकर लोधेश्वर बाराबंकी के लिए कई बार गए जिसमें से कांवरिया ने बताया की बाबा बैजनाथ धाम पहले दो ही कांवरिया गए थे उसके बाद आस्था और उमंग के साथ दर्जनों कावरिया जाने लगे शुभम लवलेश सर्वेश सुरेश राहुल विनीत बाबू प्रियांशु अनेक कांवरिया हुए शामिल1
- BJP योगी सरकार की गलत #रणनीति से बढ़ रही है महंगाई #बिजली रसोई गैस हो सकती है सस्ती बहुआयामी दल #BJP योगी सरकार की गलत रणनीति# से बढ़ रही है महंगाई बिजली रसोई गैस हो सकती है सस्ती बहुआयामी दल??1
- जेनरेशन Z Gen Z रियल जिंदगी या सिर्फ रील तक सीमित क्या सस्ता डाटा उम्र खराब कर रही है? #जेनरेशन Z Gen Z #रियल जिंदगी या सिर्फ रील तक सीमित क्या सस्ता डाटा उम्र खराब कर रही है?1
- आज दिनांक 31/07/2026, थाना क्षेत्र लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर, मु0अ0सं0 - 278/26 और 279/26, इसके विवेचना के क्रम में प्रभावी चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 31/07/2026 को लगभग रात के पौने चार बजे चेकिंग "आज दिनांक 31/07/2026, थाना क्षेत्र लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर, मु0अ0सं0 - 278/26 और 279/26, इसके विवेचना के क्रम में प्रभावी चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 31/07/2026 को लगभग रात के पौने चार बजे चेकिंग के क्रम में तीन संदिग्ध लोग एक बैटरी के साथ मिले। इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि यह चोरी की बैटरी है।तथा इनसे और जांच की गई तो इनसे दो इन्वर्टर और पांच और बैटरी इनसे बरामद हुई है। इनसे जांच के क्रम में पाया गया कि इनके और दो अन्य साथी हैं जो फरार हैं तथा और अन्य अज्ञात लोग हैं जो इनके साथ मिलकर इन घटनाओं को कारित करते हैं। इनसे अभी पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है " *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा दी गयी बाइटः-*1