राजपुर में आधुनिक सभागार और कॉलेज में पीजी कक्षाओं की मांग, सीएम विष्णुदेव साय को सौंपा गया ज्ञापन राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर के सर्वांगीण विकास और उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राजपुर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर दो प्रमुख मांगों की स्वीकृति का आग्रह किया गया है। जनपद उपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जनपद मुख्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण और शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राजपुर क्षेत्र में बड़े शासकीय, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सर्वसुविधायुक्त सभागार का अभाव है। जनपद पंचायत मुख्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम बनने से प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों, जनजागरूकता अभियानों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक उचित मंच मिल सकेगा। कॉलेज में पीजी कक्षाएं न होने से छात्र परेशान राजपुर के शासकीय महाविद्यालय में वर्तमान में केवल स्नातक स्तर तक ही अध्यापन की व्यवस्था है। उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय छात्र-छात्राओं को दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में तत्काल स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाएं प्रारंभ की जाएं, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपने ही गृहक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से दोनों मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की माँग की है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।

- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने लापता व्यक्ति का नाम,स्थानीय पता एवं गृह जिला,लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है। जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ 700907638 जारी किया है।प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।1
- कोड़ेजूंगा चौक पर पुलिस की पाठशाला, यातायात नियमों से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी जानकारी 27 अगस्त शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,एनएच 30 कोड़ेजूंगा चौक पर,कांकेर पुलिस ने “जुर्माना नहीं, साइबर जागृति की सेल्फी” अभियान चलाकर, 500 से अधिक लोगों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश और, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी दीपक साव व टीम ने कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क संकेत और सिग्नल की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों से “मैं साइबर जागरूक हूँ” संदेश के साथ सेल्फी अपलोड करवाकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और,आसपास के लोगों को भी साइबर व यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।1
- कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।1
- सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄1
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश1
- विप्र बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाईयों पर बांधा राष्ट्रप्रेम और स्नेह का रक्षा सूत्र रक्षाबंधन से पूर्व 211 वीं वाहिनी में हुआ भावुक एवं गरिमामय आयोजन, जवा सह गनों ने महसूस किया बहनों का अपनापन नवापारा नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में दिन-रात समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए विप्र कुल महिला मंडल, ब्राह्मण समाज नवापारा द्वारा 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्र समाज की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाइयों पर प्रेम, स्नेह, विश्वास और राष्ट्रभक्ति का रक्षा सूत्र बांधा। अपने परिवार और प्रियजनों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात रहने वाले जवानों की कलाई पर जब बहनों ने राखी बांधी तो पूरा वातावरण भावुकता, आत्मीयता और देशभक्ति से भर उठा। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों के प्रति समाज की कृतज्ञता, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बनी। कई जवान इस आत्मीय सम्मान से भावुक हो उठे और उनकी आंखों में खुशी व अपनत्व के आंसू छलक आए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विद्या तिवारी ने ‘बहनों ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है’ रक्षाबंधन गीत प्रस्तुत कर सैनिक भाइयों को भाव-विभोर कर दिया। गीत के माध्यम से बहनों ने जवानों के प्रति अपने स्नेह और शुभकामनाओं को अभिव्यक्त किया। विप्र कुल महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान वास्तव में पूरे देश के भाई हैं। उनकी कलाई पर राखी बांधना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, सचिव सोमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, संरक्षक विद्या तिवारी, नंदनी शर्मा, शकुंतला शर्मा, रमा शर्मा, सविता दुबे, रेखा शुक्ला, डॉ. मधु रानी शुक्ला सहित सदस्य कुमुद पुराणिक, पूनम दीवान, भावना शर्मा, मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, सुषमा शर्मा, स्मृति शर्मा, कुशाली दीवान, कल्याणी शर्मा एवं पुष्पांजलि तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विप्र कुल महिला मंडल की ओर से सभी सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना की गई। पूनम दीवान ने सभी जवानों, उपस्थित बहनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में तैनात जवान अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उनकी कलाई पर बंधा प्रत्येक रक्षा सूत्र राष्ट्र के प्रति सम्मान, विश्वास और अटूट स्नेह का प्रतीक है।1
- कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।1