झांसी: खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी से खुदवाया रास्ता झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सख्त कदम उठाए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जेसीबी मशीन से उस रास्ते की खुदाई करवा दी, जिसका उपयोग लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन माफियाओं पर नजर रखी जाए और दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।

- ललितपुर के मदनपुर में 11वीं सदी की आल्हा-ऊदल कालीन कचहरी आज भी मौजूद है। पत्थरों से बनी यह चंदेलकालीन संरचना क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जिसे एक खास रिपोर्ट में दिखाया गया है।1
- मध्य प्रदेश के दमोह में लोकायुक्त सागर की टीम ने शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इन पर एक शिक्षक के निलंबन के बाद सुविधाजनक पोस्टिंग और विभागीय कार्रवाई से बचाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर यह बड़ी कार्रवाई की।1
- निवारी में गरीबों की मदद और उनकी सही गणना न होने पर सवाल उठाए गए हैं। यह मांग उठी है कि उनकी आवाज कोई क्यों नहीं उठाता और एक उचित गणना होनी चाहिए। इस मामले में जांच के बाद सहायता का तरीका तय करने की बात कही गई है।1
- Post by जन सेवा न्यूज़ चैनल1
- झाँसी के सीपरी बाजार में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के मात्र तीन महीने हुए थे, जिसके बाद मायके पक्ष ने दाह संस्कार रोककर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।1
- झांसी के टहरौली क्षेत्र के बमनुआ गाँव में बीती रात बाबूलाल कुशवाहा के घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरे गाँव में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। इस घटना में बाबूलाल का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।1
- टीकमगढ़ जिले के करीब, धामनी के जंगलों में 16वीं सदी का एक प्राचीन रानी महल खोजा गया है। यह ऐतिहासिक स्थल, जो सागर जिले से लगभग 48 किलोमीटर दूर है, सदियों से अज्ञात था और अब एक खास रिपोर्ट का हिस्सा बना है।1
- Post by जन सेवा न्यूज़ चैनल1
- झांसी के गुरसरांय थाने में न्यायालय के आदेश पर जब्त अवैध सामग्री का विनिष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में 16 हथियार और लगभग 700 लीटर देसी कच्ची शराब को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। यह कदम अवैध सामग्री के सुरक्षित निस्तारण के उद्देश्य से उठाया गया।1