logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वच्छता 365 दिन का कार्य, जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ राजस्थान” - केके गुप्ता “स्वच्छता 365 दिन का कार्य, जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ राजस्थान” - केके गुप्ता दौसा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने बुधवार को भांकरी रोड स्थित टाउन हॉल में जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रूडीप प्रोजेक्ट और जेजेएम योजना से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता कोई सीमित अवधि का अभियान नहीं, बल्कि 365 दिन निरंतर चलने वाला कार्य है, जिसे निकायों को नियमित रूप से प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प स्वच्छ राजस्थान बनाना है और इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने, रात्रिकालीन सफाई सुनिश्चित करने, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, खाली प्लॉटों की स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण सामग्री सड़कों पर न फैलाने और शहरों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न निकायों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

on 11 March
user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
Jjn good news ( Rakesh Agrawal
Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनूं। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बुधवार रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पुलिस स्थापना दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
    1
    झुंझुनूं। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बुधवार रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पुलिस स्थापना दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    2
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • किसी भी प्रकार का दर्द हो शरीर में कमर दर्द, साइटिका का दर्द घुटना ,शोल्डर प्रॉब्लम, हाथ पैर दर्द, पिंडली का दर्द ,पेट का दर्द हो तो आप विजिट करे
    1
    किसी भी प्रकार का दर्द हो शरीर में कमर दर्द, साइटिका का दर्द घुटना ,शोल्डर प्रॉब्लम, हाथ पैर दर्द, पिंडली का दर्द ,पेट का दर्द हो तो आप विजिट करे
    user_Satya Dev
    Satya Dev
    Doctor अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • #महिला आरक्षण बिल पर हरियाणा की केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने क्या कहा
    1
    #महिला आरक्षण बिल पर हरियाणा की केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने क्या कहा
    user_DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    Media house दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • टोल प्लाजा पर एक बार फिर ड्राइवरों के साथ अन्याय का मामला सामने आया है। जयपुर के शिवदासपुरा का मामला,बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर के पास टोल प्लाजा की वैध रसीद होने के बावजूद, आरटीओ प्रशासन द्वारा ओवरलोड और हाइट का हवाला देकर चालान करने की कोशिश की गई। सवाल ये उठता है कि जब टोल प्लाजा पर वाहन की जांच और शुल्क पहले ही लिया जा चुका है, तो फिर बार-बार ड्राइवरों को क्यों परेशान किया जा रहा है,क्या ड्राइवर होना ही अपराध बन गया है,आखिर कब रुकेगा यह उत्पीड़न, ड्राइवर भाई दिन-रात मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को चलाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ परेशानी और अन्याय ही मिल रहा है। आवाज उठाने का! ड्राइवर यूनिटी ही सबसे बड़ी ताकत है। हम मांग करते हैं कि इस तरह की अनावश्यक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
    1
    टोल प्लाजा पर एक बार फिर ड्राइवरों के साथ अन्याय का मामला सामने आया है। जयपुर के शिवदासपुरा का मामला,बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर के पास टोल प्लाजा की वैध रसीद होने के बावजूद, आरटीओ प्रशासन द्वारा ओवरलोड और हाइट का हवाला देकर चालान करने की कोशिश की गई। सवाल ये उठता है कि जब टोल प्लाजा पर वाहन की जांच और शुल्क पहले ही लिया जा चुका है, तो फिर बार-बार ड्राइवरों को क्यों परेशान किया जा रहा है,क्या ड्राइवर होना ही अपराध बन गया है,आखिर कब रुकेगा यह उत्पीड़न, ड्राइवर भाई दिन-रात मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को चलाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ परेशानी और अन्याय ही मिल रहा है। आवाज उठाने का! ड्राइवर यूनिटी ही सबसे बड़ी ताकत है। हम मांग करते हैं कि इस तरह की अनावश्यक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    2 hrs ago
  • #2011 के बजाय 2026 की जनगणना के हिसाब से मिले 33% महिला आरक्षण में आरक्षित वर्गो को भागीदारी #राजेंदर पाल गौतम #राष्ट्रीय अध्यक्ष SC डिपार्टमेंट कांग्रेस
    1
    #2011 के बजाय 2026 की जनगणना के हिसाब से मिले 33% महिला आरक्षण में आरक्षित वर्गो को भागीदारी #राजेंदर पाल गौतम #राष्ट्रीय अध्यक्ष SC डिपार्टमेंट कांग्रेस
    user_DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    Media house दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.