Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो परिवारों में खतरनाक लड़ाई # लड़ाई के दौरान खून में सने लोग पार्ट 2 दो परिवारों में खतरनाक लड़ाई # लड़ाई के दौरान खून में सने लोग पार्ट 2
Arun Lodhi
दो परिवारों में खतरनाक लड़ाई # लड़ाई के दौरान खून में सने लोग पार्ट 2 दो परिवारों में खतरनाक लड़ाई # लड़ाई के दौरान खून में सने लोग पार्ट 2
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन=देवेंद्रनगर संवाददाता=अशोक विश्वकर्मा *आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड खुद बनी आग का शिकार,दूसरी फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू* देवेंद्रनगर के ग्राम श्यामरडाडा मे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खेतों में लगी भीषण आग को बुझाने पहुंची देवेंद्रनगर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड वाहन में ही अचानक आग लग गई। आग बुझाने आई टीम खुद ही संकट में फंस गई,जिससे मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि नरवाई में लगी आग तेजी से फैल रही थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए देवेंद्रनगर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था। टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी ही थी कि अचानक फायर ब्रिगेड वाहन में आग भड़क उठी। वाहन आग की लपटों में घिर गया।स्थिति गंभीर होते देख तुरंत गुनौर की फायर ब्रिगेड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। गुनौर से पहुंची टीम ने तेजी और सूझबूझ के साथ दोनों आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने न केवल खेतों में लगी आग को नियंत्रित किया, बल्कि जलती हुई फायर ब्रिगेड को भी बचाने में सफलता हासिल की। हालांकि इस घटना में वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है,लेकिन किसी जनहानि की खबर नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह घटना एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है। कि जिले में गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा आग जनित घटना होती लेकिन न तो जिले पर्याप्त फायर बिग्रेड है और न ट्रेनिंग सुदा फायर कर्मचारी साथ ही साथ शासन द्वारा हर वर्ष नरवाई में आग न लगने के लिए कहा जाता फिर भी किसान द्वारा आग लगाई जाती जो मुसीबत खड़ी करती लेकिन इन पर कठोर कार्यवाही क्यों नहीं होती।1
- पन्ना जिले के बम्होरी नागपुरा मोहल्ला में अचानक से 25 के वी डीटी आर में लगीं आग बम्होरी गांव की बिजली हुई गायब इतनी भीषण गर्मी में बिजली का ना होना बड़ी बीमारी का संकेत देता है विद्युत विभाग द्वारा ना तो तारों की मरम्मत की जाती है ना ही तारों के बगल में लगे पेड़ों की कटाई की जाती है आए दिन शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की समस्या आती रही लेकिन विद्युत विभाग को और बड़े हादसे का इंतजार है क्राइम ब्यूरो चीफ मनीष विश्वकर्मा भारत न्यूज़ 24 पन्ना1
- अमर सेन पटेरा कुम्हारी,पटेरिया मे मनाई गईं बाबा अम्बेडकर की जयंती कुम्हारी नगर में भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जन्म जयंती पर भव्य रैली का आयोजन हुआ सर्वप्रथम बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण तिलक वंदन किया गया साथ ही डीजे बजे के साथ हाथों में ध्वज लेकर चले नगर मे रैली मे जय भीम जय भीम करते हुए अनुयायियों ने उनके मार्ग पर चलने संविधान के निर्माता कहीं जाते हैं बाबा साहब अंबेडकर पटेरिया में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया रैली का आयोजन हुआ कार्यक्रम में उत्साह नजर आया!1
- *आज दिनांक 14 अप्रैल को डॉ. बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में नागौद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड कांग्रेस कार्यालय में अंबेडकर जी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि धूप अगरबत्ती जलाकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिला महामंत्री विनीत सिंह बिनु भैया ने अंबेडकर जी को देश के सर्वोच्च पढ़ें लिखे इंसान थे जिला अध्यक्ष लीगल सेल एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी ने बाबा साहब ने छुआ छूत वैमनस्यता दूर किया पूर्व मंडी उपाध्यक्ष शिवबॉलक लोधी ने बाबा साहब के सिद्धांत पर चलने का संकल्प विधानसभा अध्यक्ष अच्छत सिंह ने युवाओं के प्रेरणाश्रोत मार्गदर्शक बाबा साहब बने अंजू खान मीडिया प्रभारी ने सबका आभार प्रकट किया मीडिया प्रभारी एवं पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र रजक हिलौंधा ,पार्षद बाबूलाल चूहटेल रियाज गोलू ने सभी का स्वागत किया ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष अभिलाष मोबिन खान कुशवाहा लाला खान मनोज दहिया मोहमद रियाज समस्त कांग्रेस जन*1
- भारत रत्न बाबा साहेब की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद अजयगढ़ में संपन्न हुई संगोष्ठी,दी गई श्रद्धांजलि अजयगढ़:अजयगढ़ जनपद पंचायत के सभागार में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्मजयंती के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एसडीएम आलोक मार्को, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मातादीन यादव,जनपद सीओ सतीश सिंह नागवंशी व जिला से नामांकित समाजसेवी धर्मेंद्र जाटव की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व बाबासाहेब के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।उसके बाद अतिथियों का पुष्पमाला से सम्मान किया गया।इस अवसर अपने संबोधन में जनपद सीओ ने कहा कि बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891ओर महानिर्माण 6 दिसंबर 1956 को हुआ।ये हमारे प्रदेश का सौभाग्य है कि उन्होंने हमारे प्रदेश में जन्म लिया।भीमराव अंबेडकर एक ऐसे महान व्यक्ति थे,जिन्होंने समाज, शिक्षा,राजनीति और न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी।बाबा साहब सामाजिक न्याय व समानता के समर्थक थे।उन्होंने कहा कि पहले आप शिक्षित हो तभी आप अपना ओर अपने देश का निर्माण कर पाएंगे और अपने अधिकारों को जान पाएंगे।कल ग्राम पंचायत में होने वाली ग्रामसभा में पेंशन धारियों व बुजुर्गों का सम्मान सहित जिस ग्राम पंचायत में बाबा साहेब की प्रतिमा हो वहां स्वक्षता का कार्यक्रम करे।अपने संबोधन में एसडीएम आलोक मार्को ने कहा कि उनके व्यक्तित्व को जन जन पहुंचना इस संगोष्ठी का मुख्य विषय हैं।आज जातीय संघर्ष बढ़ता जा रहा हैं।आज समाज में कई बुराइयां व्याप्त है संविधान निर्माताओं का सपना तभी साकार होगा जब उनकी अपेक्षाओं को हम साकार करेंगे।कार्यक्रम के अंत में एसडीएम महोदय के द्वारा अपने अपने ग्राम पंचायत वो समझ को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर जनपद सदस्य छन्नू लाल कोंदर,महिला व बाल विकास से अंशिका गौतम व आरिफ खान,विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच,जनपद पंचायत से खंड पंचायत अधिकारी योगेश सिंह,उपयंत्री आशीष विश्वकर्मा व नरसिंह सुनकर,पशु चिकित्सक मोतीलाल प्रजापति,शिक्षा विभाग से सीएसी रामपाल पाल,एनजीओ से गर्जन सिंह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित रहे।4
- पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर के साथ दो टाइगर और दिखे जिसको देख कर सैलानियों को खुशी का आनंद लिया और पन्ना टाइगर रिजर्व में 100 से ऊपर टाइगर लेकिन छुट्टियों के दिनों में सैलानियों का पन्ना टाइगर रिजर्व में आनंद लेते हुए सफारी के साथ जब जंगल में टाइगर रिजर्व के अंदर होते ही टाइगर दिख जाए तो वह है अच्छा लगता है पन्ना टाइगर रिजर्व इन दोनों वैसे ही अलग-अलग प्रजाति के जीव जंतु जानवर दिखते हैं लेकिन मध्य प्रदेश की पन्ना टाइगर रिजर्व में पार्क के अंदर प्रवेश करो तो अलग ही आनंद आता है जो भी नहीं गया है वह एक बार टाइगर रिजर्व के अंदर मोटरसाइकिल का दीदार करते हुए बहुत ही रोमांचक आनंद लेकर जाएं देश के क्रिकेटरों से लेकर राजनीतिक कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री के लोग आते रहते हैं1
- आज दिनांक नगरपरिषद ककरहटी में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम बस स्टैंड परिसर में अम्बेडकर समिति के द्वारा आयोजित किया गया1
- नगर परिषद अजयगढ़ अंतर्गत निकाली गई स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली अजयगढ़:-नगरीय प्रशासन विभाग,म.प्र.शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर महोदया के निर्देश पर नगर परिषद अजयगढ़ द्वारा स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया।स्वच्छ सर्वेक्षण 25-26 के अंतर्गत नगरपरिषद अजयगढ़ में अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता,उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक,मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिकपूर गढपाले,नोडल अधिकारी विपिन अग्निहोत्री,सफाई दरोगा संजय जैन के मार्गदर्शन में स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया।इस रैली का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना,कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देना,सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें स्वच्छता संदेशों से सुसज्जित वाहन,बैनर एवं ध्वनि प्रचार के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करें!4
- सागर (मध्य प्रदेश): जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को साइकिल पर घुमाने का लालच दिया और उसे सुनसान इलाके में स्थित एक नाले के पास ले गया। वहाँ आरोपी ने मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई शिकायत मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बीएमसी में उपचार जारी पीड़ित बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर किया गया है, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़1