गरही पुलिस की नाकेबंदी में 150 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार...... 🔻चननवर चौक पर पुलिस की कार्रवाई, शराब ढोने में इस्तेमाल तीन स्प्लेंडर बाइक जब्त; फरार तस्करों की तलाश जारी। जमुई: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गरही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चननवर चौक पर नाकेबंदी कर 150 लीटर देसी शराब के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके से शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कुछ लोग झारखंड के काली पहाड़ी क्षेत्र से शराब की खेप लेकर जमुई की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चननवर चौक पर वाहनों की जांच और नाकेबंदी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरिमा निवासी पीयूष कुमार, पिता योगेंद्र यादव के रूप में बताई गई है। पुलिस ने उसके पास से 150 लीटर देसी शराब बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन बाइक भी जब्त की गईं, जिनके इस्तेमाल को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार रात छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कार्रवाई के दौरान मौके से कुछ अन्य संदिग्धों के फरार होने की बात सामने आई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गरही पुलिस की नाकेबंदी में 150 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार...... 🔻चननवर चौक पर पुलिस की कार्रवाई, शराब ढोने में इस्तेमाल तीन स्प्लेंडर बाइक जब्त; फरार तस्करों की तलाश जारी। जमुई: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गरही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चननवर चौक पर नाकेबंदी कर 150 लीटर देसी शराब के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके से शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कुछ लोग झारखंड के काली पहाड़ी क्षेत्र से शराब की खेप लेकर जमुई की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चननवर चौक पर वाहनों की जांच और नाकेबंदी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते
हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरिमा निवासी पीयूष कुमार, पिता योगेंद्र यादव के रूप में बताई गई है। पुलिस ने उसके पास से 150 लीटर देसी शराब बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन बाइक भी जब्त की गईं, जिनके इस्तेमाल को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार रात छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कार्रवाई के दौरान मौके से कुछ अन्य संदिग्धों के फरार होने की बात सामने आई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के बालकुद्रक संग्रहालय पहुंचे प्रोफेसर मैक्स डीग हुए प्रभावित लखीसराय। कार्डिफ यूनिवर्सिटी के प्रो. मैक्स डीग ने बुधवार को बिहार विरासत समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ. अनिल कुमार के साथ सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय पहुंचने पर संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों और पुरावशेषों के बारे में प्रो. डीग को विस्तार से जानकारी दी।संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक कलाकृतियों और पुरावशेषों को देखकर प्रो. मैक्स डीग काफी प्रभावित हुए। उन्होंने विजिटर बुक में “Excellent exhibition, nice collection” लिखकर संग्रहालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के संग्रहालयों की बात करें तो लखीसराय संग्रहालय निस्संदेह भारत के उत्कृष्ट संग्रहालयों में शामिल है। इस दौरान संग्रहालय से जुड़े अन्य कर्मी भी मौजूद थे।1
- तेज रफ्तार R15 बनी हादसे की वजह, देवले का युवक गंभीर रूप से घायल शेखपुरा - कोसुम्भा थाना क्षेत्र के देवले गांव के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। R15 बाइक की स्पीड टेस्ट करना युवक को भारी पड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक देवले निवासी महेंद्र चौधरी का पुत्र कारू चौधरी बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारू काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। रफ्तार चेक करने के चक्कर में वह बाइक पर कंट्रोल खो बैठा। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। कोसुम्भा पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।1
- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन ने तेज की तैयारी, डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मंच, पार्किंग और बैठने की व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश मुंगेर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग, मंच, पार्किंग सहित आम लोगों के बैठने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की सुविधा और सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। #Munger #SamratChoudhary #MungerNews #BiharNews #CMVisit1
- िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary1
- चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।1
- गणेश पूजा मे बच्चे खेल करते हुए तिसरी गांधी मैदान में ।3
- बिहार में u८c लागू नहीं होगा, जदयूने दोहराया जनता दल यू ने स्पष्ट कर दिया है जदयू के वरिष्ठ विधायक का पूर्व मंतरी श्याम रजक ने स्पष्ट कहा कि हमने संसद में इसे कानून का समर्थन जरुर किया लेकिन हमने इस समय कह दिया था कि हम अपने राज्य में लागूर नहीं करेंगे इस पर अभी भी हम लोग टाइम है और बिहार ें यह ucc लागू नहीं होगा। बिहार में u८c लागू नहीं होगा, जदयूने दोहराया जनता दल यू ने स्पष्ट कर दिया है जदयू के वरिष्ठ विधायक का पूर्व मंतरी श्याम रजक ने स्पष्ट कहा कि हमने संसद में इसे कानून का समर्थन जरुर किया लेकिन हमने इस समय कह दिया था कि हम अपने राज्य में लागूर नहीं करेंगे इस पर अभी भी हम लोग टाइम है और बिहार ें यह ucc लागू नहीं होगा।1
- बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक जमकर बारिश हुई। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है। धान के खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को पटवन की सुविधा मिली। जिन खेतों में धान की फसल को पानी की जरूरत थी, वहां बारिश का पानी फसल के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। किसानों ने बताया कि बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी और पटवन पर होने वाला खर्च भी कुछ हद तक कम होगा।मंगलवार दोपहर बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। वहीं, बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश को लेकर खुशी जताई। स्थानीय किसानों के अनुसार, धान की फसल के लिए इस समय बारिश काफी महत्वपूर्ण है। खेतों में पर्याप्त नमी रहने से फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि, किसानों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर अच्छी बारिश होने से धान की फसल को बेहतर लाभ मिल सकता है।1
- सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के 16 सितंबर को मुंगेर जिले के नौवागढ़ी-शीतलपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय, सीताकुण्ड में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, आगमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का मुंगेर भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता समेत सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।1