Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालपी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। पकड़ा गया अभियुक्त साहिल (22 वर्ष) पुत्र रियाज, निवासी मोहल्ला रामचबूतरा (थाना कालपी) क्षेत्र में रंगदारी और अवैध वसूली के दो अलग-अलग मामलों (मुअसं 136/26 व 138/26) में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को सटीक सूचना के आधार पर कालपी कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया
Bheem rajawat 9628800458
कालपी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। पकड़ा गया अभियुक्त साहिल (22 वर्ष) पुत्र रियाज, निवासी मोहल्ला रामचबूतरा (थाना कालपी) क्षेत्र में रंगदारी और अवैध वसूली के दो अलग-अलग मामलों (मुअसं 136/26 व 138/26) में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को सटीक सूचना के आधार पर कालपी कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गणेश चतुर्थी पर जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित गणेश मंदिर से विशेष नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज गणेश चतुर्थी पर जालौन नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन गणेश मंदिर के बारे में जानकारी देते हैं मराठों द्वारा स्थापित गणेश मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा काले कलर की स्फटिक शिला से बनी है1
- पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का आरोप, अवैध रिवॉल्वर का वीडियो वायरल छिरिया सलेमपुर (जालौन)। इंडियन ऑयल के छिरिया सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट और कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अवैध रिवॉल्वर लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मचारी सौरभ दोहरे और एक व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने शराब के नशे में सौरभ के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। कुछ देर बाद वह कथित तौर पर घर से रिवॉल्वर लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और कर्मचारी को धमकाने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कथित अवैध रिवॉल्वर बरामद कर आरोपी को थाने पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और वैधानिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- पेट्रोल के दाम और कमी को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा /अवैध रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार* *पेट्रोल पंप पर हंगामा /मारपीट के बाद अवैध रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक /पुलिस ने किया गिरफ्तार /हंगामे का CCTV वायरल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *पेट्रोल के दाम और कमी को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा /अवैध रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार* *पेट्रोल पंप पर हंगामा /मारपीट के बाद अवैध रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक /पुलिस ने किया गिरफ्तार /हंगामे का CCTV वायरल* जनपद जालौन जिले के छिरिया सलेमपुर चौकी क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत और कथित कमी को लेकर जमकर हंगामा हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी इसके बाद युवक कथित तौर पर घर से अवैध रिवाल्वर लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला करने का प्रयास किया आप को बता दें पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में पेट्रोल पंप पर विवाद और हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है बताया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत और पेट्रोल की मात्रा को लेकर युवक और पंप कर्मचारी के बीच कहासुनी शुरू हुई थी इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवक ने कथित रूप से शराब के नशे में कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी मामला यहीं नहीं रुका आरोप है कि युवक इसके बाद अपने घर गया और अवैध रिवाल्वर लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंच गया रिवाल्वर लेकर पहुंचने के बाद युवक ने कथित तौर पर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी और हमला करने का प्रयास किया अचानक अवैध हथियार के साथ युवक के पहुंचने से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवम जादौन को अवैध रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी घटना से जुड़ा सीसी टीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना जालौन के छिरिया सलेमपुर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है बता दें फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास अवैध रिवाल्वर कहां से आया2
- जालौन में पेट्रोल पंप पर शराबी युवक का उत्पात नशे में धुत युवक की पंप कर्मी से तीखी बहस, रिवॉल्वर तानकर दौड़ाया जालौन। छिरिया स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि युवक की पंप कर्मी से किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर रिवॉल्वर निकालकर पंप कर्मी पर तान दी और उसे दौड़ा लिया। रिवॉल्वर देखकर पंप कर्मी ने भागकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। नोट: घटना की आधिकारिक पुष्टि एवं पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।1
- कोंच में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम-सीओ ने गणेश पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्था के दिए निर्देश जालौन के कोंच में गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क है। सोमवार देर शाम एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने नगर में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन से जुड़ी तैयारियों को देखा। इस दौरान उन्होंने गणेशोत्सव समितियों के आयोजकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आयोजकों से कहा कि गणेश पंडालों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखे जाएं। पंडाल के आसपास किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रास्ता सुचारु रखा जाए। साथ ही बिजली के तारों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने आयोजकों से कहा कि गणेशोत्सव के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समितियों से अपील की कि आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों में मौजूद आयोजकों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के नगर में पंडाल निरीक्षण से गणेशोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता नजर आई। इस मौके पर सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणेशोत्सव के दौरान नगर की सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।1
- कालपी रिपोर्ट कार्ड: विधायक विनोद चतुर्वेदी के 4 साल का हिसाब, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण पर जोर1
- 🐕🐈 इंसानों से ज्यादा जानवरों में दिखा प्यार! कुत्ते-बिल्ली की दोस्ती का वीडियो वायरल जालौन। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुत्ते और बिल्ली की अनोखी दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों जानवर एक-दूसरे के साथ बेहद प्यार और अपनापन दिखाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली को एक-दूसरे का दुश्मन माना जाता है, लेकिन इस वीडियो ने इस धारणा को ही बदल दिया है। दोनों की दोस्ती देखकर लोग भी हैरान हैं और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जानवरों के बीच भी प्यार, अपनापन और दोस्ती की भावना होती है। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि आजकल इंसानों से ज्यादा जानवरों में सच्चा प्यार देखने को मिल रहा है। 🐕🐈 इंसानों से ज्यादा जानवरों में दिखा प्यार! कुत्ते-बिल्ली की दोस्ती का वीडियो वायरल जालौन। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुत्ते और बिल्ली की अनोखी दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों जानवर एक-दूसरे के साथ बेहद प्यार और अपनापन दिखाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली को एक-दूसरे का दुश्मन माना जाता है, लेकिन इस वीडियो ने इस धारणा को ही बदल दिया है। दोनों की दोस्ती देखकर लोग भी हैरान हैं और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जानवरों के बीच भी प्यार, अपनापन और दोस्ती की भावना होती है। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि आजकल इंसानों से ज्यादा जानवरों में सच्चा प्यार देखने को मिल रहा है।1
- चंद्रशेखर आजाद से कथित अभद्रता पर आसपा /भीम आर्मी का विरोध /राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन* *राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *चंद्रशेखर आजाद से कथित अभद्रता पर आसपा /भीम आर्मी का विरोध /राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन* *राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग* जनपद जालौन उरई आजाद समाज पार्टी कांशीराम एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के साथ गोंडा जाते समय कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में नाराजगी जताई कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की ज्ञापन में कहा गया कि चंद्रशेखर आजाद गोंडा जा रहे थे इसी दौरान प्रशासन की मौजूदगी में कुछ लोगों द्वारा उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया आप को बता दें कार्यकर्ताओं ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा के अनुरूप नहीं है उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की कि मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों एवं अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए कार्यकर्ताओं का कहना है कि निष्पक्ष जांच और कार्रवाई से ही लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास कायम रखा जा सकता है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें ज्ञापन देने वालों में आसपा जिलाध्यक्ष नीरज गौतम भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उपेंद्र चंदेल रविंद्र चौधरी पुल्ली आकाश गौतम अभिषेक चौधरी अरविंद पहारिया प्रदीप कुमार जागेश्वर दयाल बाथम मनोज हरकौती जीवाजी गुर्जर जगदीश गौतम ब्रजेश जाटव विशाल मनीष चौधरी रविकांत जाटव नीतेश कुशवाहा दिलीप हेमंत नीरज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे3
- Lucknow - ODOP योजना से यूपी बना रहा मजबूत ग्लोबल पहचान लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) योजना प्रदेश के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिला रही है। योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बाजार तक पहुंच मिली है, वहीं महिला उद्यमियों और कारीगरों की आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती मिली है। ODOP के जरिए यूपी आज अपने विशिष्ट उत्पादों के साथ मजबूत वैश्विक पहचान बना रहा है।1